"विकिपीडिया:चौपाल": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
→‎निवेदन: नया अनुभाग
→‎खराब लेख हेतु: नया अनुभाग
पंक्ति 369: पंक्ति 369:


नमस्कार सभी सदस्यों और प्रबंधको को में आशीष शर्मा अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूँ ताकि किसी को यह लेख एक प्रकार ना लगे। कृपया इस लेख को न हटाया जाए। स्मूथेस्ट आशु यह लेख मेने लिखा है। एक प्रसिद्ध गायक है। अगर किसी को ये लेख प्रचार लगता है तो कृपया वह इसे ज्ञानकोष बनाने मे मेरी मदद करे और अगर किसी को कोई संदर्भ या कोई लिंक चाहिए तो मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर विचार करने का कष्ट करें। धन्यवाद [[सदस्य:Ashishsharma.in|Ashishsharma.in]] ([[सदस्य वार्ता:Ashishsharma.in|वार्ता]]) 03:00, 14 जून 2017 (UTC)
नमस्कार सभी सदस्यों और प्रबंधको को में आशीष शर्मा अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूँ ताकि किसी को यह लेख एक प्रकार ना लगे। कृपया इस लेख को न हटाया जाए। स्मूथेस्ट आशु यह लेख मेने लिखा है। एक प्रसिद्ध गायक है। अगर किसी को ये लेख प्रचार लगता है तो कृपया वह इसे ज्ञानकोष बनाने मे मेरी मदद करे और अगर किसी को कोई संदर्भ या कोई लिंक चाहिए तो मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर विचार करने का कष्ट करें। धन्यवाद [[सदस्य:Ashishsharma.in|Ashishsharma.in]] ([[सदस्य वार्ता:Ashishsharma.in|वार्ता]]) 03:00, 14 जून 2017 (UTC)

== खराब लेख हेतु ==

कुछ ऐसे लेख भी बनते रहते हैं, जिसे हम शीह या हहेच द्वारा हटा नहीं सकते और बिना सुधारे रख भी नहीं सकते हैं। इसमें एक मुख्य समस्या ये है कि इसके कारण कई लेख जो बिलकुल खराब हैं या एक वाक्य भी नहीं लिखा गया है, वे सब भी रह जाते हैं और उन्हें बाद में जाँचना भी संभव नहीं हो पाता है। इस कारण हमें एक नए साँचे की आवश्यकता है।

नए साँचे का उपयोग हम उन लेखों में करेंगे, जो रखने लायक तो बन सकते है, लेकिन उसे बिना सुधारे नहीं रख सकते हैं। इसमें हम पूरे 30 दिन का समय रखेंगे ताकि कोई भी उस लेख को रखने लायक बना सके और यदि पूरे एक महीने में भी कोई उसे रखने लायक एक आधार लेख भी नहीं बना सका तो उस लेख को उसके बाद हटा दिया जाये। इससे कई बार जो खराब लेख रह जाते हैं, वे सब नहीं रहेंगे और हमेशा अच्छे लेख ही रखे जाएँगे और गुणवत्ता भी बढ़ जाएगी।

ऐसे लेख, जिसे सुधार के बाद रख सकते हैं, उनमें ही इस साँचे का उपयोग होगा और तभी रखा जाएगा, जब उसमें कोई सुधार बाकी न रहे, जैसे मशीनी अनुवाद न हो, विकिशैली में लिखा हो, आदि

कृपया आप सभी इसमें सुझाव दें--[[स:स|स]] ([[सवा:स|वार्ता]]) 15:19, 15 जून 2017 (UTC)

15:19, 15 जून 2017 का अवतरण

यह एक मुक्त ज्ञानकोश है, जहाँ सभी को ज्ञानप्रसार का अधिकार है।

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न · नया पृष्ठ कैसे आरम्भ करें? · लेख को कैसे बदलें? · लेखों का आकलन करने में सहायता करें · देवनागरी में कैसे टंकण करें? · मनचाहे बदलाव करके देखें · आप कैसे लेख न बनायें · लेखों का नाम कैसे रखें ·

विकिपीडिया चौपाल पर आपका स्वागत है
नये आगंतुकों का स्वागत है। विकिपीडिया एक ऐसा माध्यम है जो सभी सदस्यों के ज्ञान को एक जगह एकत्रित करता है। विकिपीडिया के द्वारा हम संस्कृति, विज्ञान, कला व दर्शन की जानकारी दुनिया भर में हिन्दी पढ़ने-लिखने वालों तक पहुँचा सकते हैं। अतः सही हिन्दी जानने वालों से अनुरोध है कि आप के पास यदि समय हो तो अपनी जानकारी को हिन्दी में विकिपीडिया पर सहेजें। यहाँ पर विकिपीडिया के सदस्य विकिपीडिया से जुड़े प्रश्न पूछ सकते हैं। तकनीकी मामलों पर भी यहाँ प्रश्न पूछे जा सकते है। नया मत लिखने के लिए सम्पादन टैब पर क्लिक करें। परंतु पहले स्क्रॉल कर पढ़ लें:
  • तथ्यपरक और अन्य प्रकार के प्रश्नों हेतु खोज संदूक या रिफरेन्स डेस्क का प्रयोग करें।
  • अपनी सुरक्षा हेतु कृपया अपना ई-मेल या संपर्क ब्यौरा यहाँ न दें। आपके उत्तर इस पृष्ठ पर ही मिलेंगे। हम ई-मेल से उत्तर नहीं देते हैं।
  • खोजें या पढ़ें प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
    चौपाल पुरालेख में खोजें
    सीधे आज के प्रश्न पर जाएं · नीचे जाएँ · विशिष्ट सहायक सेवाएं · पुरानी चर्चाएं · उत्तर कैसे दें



    विकिपीडिया पर क्या चल रहा है


    इस परियोजना पृष्ठ का अंतिम संपादन (योगदानलॉग) द्वारा किया गया था।
        पिछला                     लेख संख्या:1,61,451                     नया जोड़ें    

    सदस्यनाम पर आपत्ति

    @संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी: स:Vashikaran specialist in India +91-7840007155 पर क्या कार्यवाही की जानी चाहिए, हाल-फिलहाल में ऐसे नामों पर कोई चर्चा चल रही थी। --- चक्रपाणी  वार्ता  10:08, 24 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    चर्चा ऊपर है.। कई विषयों पर है। फिलहाल आप इन्हें चेतावनी दे सकते हैं और सदस्यनाम बदलवाने हेतु कड़ी देकर इन्हें नाम बदलने को कह सकते हैं। चर्चाओं में (प्रस्तावित नीतियों की) आपकी और सभी की भागीदारी की प्रतीक्षा है। --SM7--बातचीत-- 10:20, 24 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    हिन्दी विकिपीडिया पर सोशल साइट्स शेयरिंग टूल

    @Mala chaubey, Anamdas, , आर्यावर्त, अनुनाद सिंह, SM7, संजीव कुमार, NehalDaveND, Swapnil.Karambelkar, अजीत कुमार तिवारी, Jayprakash12345, आशीष भटनागर, और चक्रपाणी: इत्यादि सर्व सक्रिय गण।

    मैथिल विकिपीडिया पर उपकरण, जिससे हम किसी भी पृष्ठ को फेसबुक ट्विटर पर शेयर अथवा ईमेल कर सकते है (उद्धाहरणार्थ : नेपाल), अत्यंत प्रभावी है, हिंदी विकिपीडिया पर भी होना चाहिए -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 18:45, 25 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    इसे लागू करने में क्या तकनीकी समस्या है?-- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 14:24, 30 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    इस उपकरण (गैजेट) को स्थापित करने में कोई तकनीकी समस्या नहीं है। किन्तु इसके साथ कुछ प्रश्न ऐसे जरूर जुड़े हुए हैं जिनपर मतान्तर हो सकता है, ये सामान्य प्रदर्शन से लेकर नीतिगत भी हैं:
    • साइडबार (जो पहले से ही काफी कड़ियों वाला है, ओवरलोडेड है) में इसे भी जोड़ना उन लोगों के लिए अनावश्यक होगा जो इस उपकरण का प्रयोग नहीं करते (करेंगे)
    • इसके कारण व्यक्ति दूसरी वेबसाइट पर चला जाता है।
    • नीतिगत समस्या है कि, यही तीन क्यों जोड़े जाएँ? (जीमेल, फेसबुक और ट्विटर ?)
    • केवल इन्हीं तीनों का प्रयोग क्या विकिपीडिया की तटस्थता के विपरीत होगा? (यानि क्या विकिपीडिया केवल इन्हीं के प्रचार का माध्यम के रूप में नहीं देखा जाने लगेगा?)
    उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रश्न/बिंदु/तर्क हो सकते हैं। मैं अभी इस उपकरण से सम्बंधित चर्चाओं को (अन्य विकियों पर) नहीं देख पाया हूँ। पहले कभी देखा था जिसके आधार पर उपरोक्त बिंदु लिखे हैं।
    हाँ, ऊपर लिखे कुछ बिन्दुओं को उपेक्षित करके सोचें तो इसे वैकल्पिक गैजेट के रूप में उपलब्ध कराया जा सकता है, जिसे सदस्य अपनी पसंद में जाकर सक्रिय कर सकते हैं। इस रूप में मैं इसे अन्य प्रकल्प पर पहले स्थापित भी कर चुका हूँ और यहाँ भी किया जा सकता है।
    एक अन्य विचार सदस्य:स जी के साथ (कभी पहले हुयी) चर्चा में आया था, इसे शार्ट यूआरएल गैजेट के साथ विलय कर देने का। वर्तमान में ShortURL गैजेट सबके लिए उपलब्ध है, यह किसी भी विकिपीडिया लेख को देखे जाते समय (डेस्कटॉप मोड में) शीर्षक के आगे एक निशान दिखाता है, जिसपर क्लिक करके पन्ने का छोटा यूआरएल देखा जा सकता है (उदाहरण)। इसका यह निशान आजकल सोशल मीडिया में साझा करने के लिए दिखने वाला निशान ही है। अतः हम इसी में इन साइटों पर साझा करने के बटन को भी इसी में जोड़ दें। मुझे यह विचार उस समय सबसे उपयुक्त लगा था, हालाँकि यह कार्य कभी पूरा नहीं हुआ, पर भविष्य में किया जा सकता है।
    अतः वर्तमान में - यदि सदस्यों की आम सहमति हो तो इसे वैकल्पिक गैजेट के रूप में स्थापित किया जा सकता है (जिसे इस उपकरण के प्रयोग के इच्छुक सदस्य अपनी "पसंद" में जाकर चुन सकते हैं)। --SM7--बातचीत-- 16:54, 30 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    महोदय आपने बहुत अच्छे से समझाया ,धन्यवाद। मेरा सुझाव है कि साइडबार में एक कड़ी (टूल्स में ) दी जा सकती है -'सोशल मीडिया साझाकरण' - 'सक्रिय करें /असक्रिय करें'.इस तरह सारी कड़िया इसे सक्रिय करने पर ही दिखाई देंगी एवं इसके अन्तर्गत तीन ही नहीं अनेको कड़िया जोड़ी जा सकती है और साइडबार ओवरलोडेड भी नहीं होगा।बाकि आपका ,"पसंद" में जाकर चुन सकते हैं,वाला सुझाव भी बहुत अच्छा है.-- स्वप्निल करंबेलकर (वार्ता) 03:07, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    अन्य सदस्यों की राय की प्रतीक्षा है। --SM7--बातचीत-- 05:45, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    वैकल्पिक गैजेट के रूप में (अपनी "पसंद" में जाकर चुनना) - असहमत। इस प्रकार के शेयर करने के निर्णय अनियोजित, कम गंभीर, बिना अधिक विवेक का प्रयोग किए व तुरंत लिए जाने वाले होते हैं। ऐसी स्थिति में यह सुविधा तुरंत सामने होनी चाहिए, बजाय कि इसे कहीं दूर जाकर एक्टिवेट करना पड़े। कई नए सदस्यों को तो चयन आदि का पता भी नहीं होता।
    शॉर्ट यूआरएल के साथ संयुक्त करने का सुझाव उपयोगी है। कुछ भी नया लागू करते समय पुराने की समीक्षा आवश्यक है ताकि पुराना सामान इकट्ठा न होता चला जाए।--अनामदास 10:50, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    कृपया अन्य सदस्य भी अपनी राय दें। --SM7--बातचीत-- 09:14, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    विलम्ब से चर्चा में भाग लेने के लिये क्षमा। हमारा ये उपकरण सक्रिय करने के पीछे क्या उद्देश है, ये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण बात है। हम चाहते हैं कि, जो भी हि.वि पर आये वो यदि चाहे तो लेख को सामाजिक जालस्थानों पर वितरित कर सके। हि.वि पर बात करते हैं, तो सर्वदा इस बात को आगे कर दिया जाता है कि, नये लगो का क्या? यहाँ वास्तव में नये लोगो के और जो लोग प्रवेश नहीं करते हैं, उनके लिये भी होना चाहिये। क्योंकि अधिकतर लोग तो वहीं से आते हैं। अतः स्पष्ट ये है कि, इसे सीधा सब के लिये सक्रिय किया जाए और सक्रिय/असक्रिय के विषय में विपरीत किया जाए। अर्थात्, पसंद > उपकरण में ये दिया जाये। परन्तु जो नहीं चाहते है, उनको सक्रिय असक्रिय करने के लिये। उत्सर्ग के रूप में तो ये सक्रिय ही होना चाहिये और सबके लिये। ॐNehalDaveND 03:31, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    चर्चा में शामिल होने के लिए धन्यवाद नेहल जी, कृपया ऊपर जो अन्य बिंदु गिनाये हैं उनपे भी विचार प्रकट करें। हमारा इसे लागू करने से क्या उद्देश्य है इसमें शायद कोई भ्रम नहीं; अन्य बिन्दुओं पर भी अपनी राय दें। और " हि.वि पर बात करते हैं, तो सर्वदा इस बात को आगे कर दिया जाता है कि, नये लगो का क्या? " यह वाक्य आप किस आधार पे लिख रहे? --SM7--बातचीत-- 10:32, 9 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    आप देख सकते है की स्वयं विकिपीडिया तथा विकिमीडिया के अन्य प्रकल्प सोशल मीडिया जैसे फेसबुक के माध्यम से प्रचार कर रहे है तथा विकिमीडिया की पिछली कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठकों जिसमे मै भागिदार रहा हूँ वहा भी सोशल मीडिया ही नहीं वरन यूट्यूब जैसे मधाम को भी प्रचार हेतु उपयोग में लाने की बात चल रही है ,अतः किसी निष्कर्ष पर तो आना होगा -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 12:47, 11 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @SM7, , आर्यावर्त, अनुनाद सिंह, संजीव कुमार, NehalDaveND, Swapnil.Karambelkar, अजीत कुमार तिवारी, Jayprakash12345, आशीष भटनागर, चक्रपाणी, और हिंदुस्थान वासी:- कृपया इस चर्चा को निष्कर्ष तक पहुँचाने का कष्ट करें। हिन्दी विकि को टॉप-१० में लाने के लिए सोशल मीडिया में प्रसार आवश्यक है, और उसके लिए यह उपकरण। मैं अपना सुझाव दोहराता हूँ: सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले ३-५ विकल्प शॉर्ट यूआरएल के साथ संयुक्त करके उपलब्ध कराए जाने चाहिएँ। --Anamdas (वार्ता) 14:27, 6 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    मुझे लगता है कि स्पष्टता हेतु सदस्यों से मतदान करवा लेना चाहिए। कृपया अपने मत दें।--Anamdas (वार्ता) 08:49, 7 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    समर्थंन

    1.  समर्थन -छोटा यूआरएल सुविधा के साथ संयुक्त विकल्प --Anamdas (वार्ता) 08:49, 7 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    2.  समर्थन -छोटा यूआरएल सुविधा के साथ संयुक्त विकल्प --मुज़म्मिल (वार्ता) 09:44, 7 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    3.  समर्थन शुभस्य शीघ्रम। सभी के लिये ये विकल्प उप्लब्ध होना चाहिये। जीमेल, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर और गुगल प्लस का विकल्प रखना चाहिये। ये सुविधा पाठको के लिये है अत: इसे विकि सम्पादको के लिये नहीं किन्तु अनामी पाठको के लिये उप्लब्ध कराना चाहिये। ये अत्यंत आवश्यक है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:58, 7 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    4.  समर्थन सोशल मीडिया के माध्यम से विकिपीडिया के प्रचार प्रसार हेतु अत्यंत आवश्यक--सुयश द्विवेदी (वार्ता) 02:35, 13 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    विरोध

    टिप्पणी

    क्षमा चाहता हूँ स्मजी यहाँ ऊपर आपने जो मुझे कहा है, उस टप्पणी को मैंने अभी पढा। अनामजी द्वारा उल्लेख देखा तो ऊपर ये टिप्पणी थी। नये लोगो का क्या ये मैंने किस सन्दर्भ में लिखा था, वो अब महत्त्व नहीं रखता। क्योंकि वो सब विवाद की ओर ले जाएगा। मेरा इतना ही कहना है कि, ये उपकरण सभी के लिये महत्त्वपूर्ण है। अतः कुछ लोग उसे उपयोग नहीं करते हैं, तो उनके लिये अनुपयुक्त हो जाता है। ये कहना उचित नहीं। यहाँ दूतावास की कड़ी को आज तक मैंने छुआ नहीं, तो मेरे लिये वो अनुपयुक्त हैं, परन्तु जो उपयोग कर रहा होगा, उसके लिये तो उपयोगी ही है। छोटा यू.आर एल। इत्यादि बहुत से हैं। दूसरा कि इससे वो लोग दूसरे जालस्थान की ओर मार्गान्तरित हो जाएँगे, जो हि.वि पर आते हैं। ये एक पक्ष हो सकता है। परन्तु मेरा सोचना है कि, सामाजिक मंच पर रुचियाँ प्राप्त करने से वो व्यक्ति अवश्य दूसरा लेख अन्वेषण करने आयेगा और उसे प्रकाशित करेगा। अतः पक्षापक्ष में सकारात्मकता को ही देख कर कह रहा हूँ कि ये उपकरण से दीर्घकाल में तो प्रचार नामक लाभ ही है। इसे सामान्य के लिये ही किया जाए। जो नहीं चाहता, उसे पसंद में विकल्प दिया जाय असक्रिय करने का। विकिपीडिया अधिक देखे जाने वाला जालस्थान है। यदि ये देखकर कोई अपने जालस्थान पर उपयोगी कड़ीयों की सूची में विकिपीडिया को स्थापित करें, तो क्या वो उसका पक्षपात होगा? जो प्रचलित है, वो दिया हमने। गूगलबाबा ही बता देंगे कि, प्रथम तीन सामाजिक मंच जो भारत और हिन्दी भाषा सम्बन्धित परीप्रेक्ष्य में प्रचलित हैं, उन्हें स्थापित किया जाए। ॐNehalDaveND 10:07, 7 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @Anamdas, Hindustanilanguage, Suyash.dwivedi, , आर्यावर्त, NehalDaveND, और Swapnil.Karambelkar:, आप सभी के मतानुसार इसे "ShortUrlShare" के नाम से एक नए गैजेट के रूप में स्थापित किया गया है, गैजेट का कोड सदस्य:स जी द्वारा उपलब्ध कराया गया और वर्तमान में यह एक सप्ताह के लिए सदस्यों हेतु स्थापित कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले हप्ते (सोमवार) को इसे डिफॉल्ट कर दिया जायगा जैसे अभी "ShortUrl" गैजेट है।

    आप सभी अपनी वरीयताओं में जाकर "ShortUrl" को अक्षम करें और "ShortUrlShare" को सक्षम करके देखें। धन्यवाद।

    --SM7--बातचीत-- 17:41, 12 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @Anamdas, SM7, Suyash.dwivedi, , आर्यावर्त, NehalDaveND, और Swapnil.Karambelkar: वैसे मैं जो सोच रहा हूँ, वो अतिशयोक्ति या काल्पनिक भी हो सकता है। तथापि सोचा कह दूं, क्योंकि स जी कुछ भी कर सकते हैं। मेरा ये कहना है कि, हि.वि का एक फेसबुक पृष्ठ भी है। जिस में सुयशजी इत्यादि दिग्गज लोग प्रबन्धक हैं। जो लोग वहाँ प्रबन्धक हैं, केवल उतने ही लोगो को यदि फेसबुक के दो विकल्प दिखें। एक उनके स्वयं के लेखा का और द्वितीय हि.वि पृष्ठ का। आप सब समझ ही सकते हैं कि, जिन्होंने स्वेच्छा से ही हि.वि के पृष्ठ में प्रचार का कार्य हाथ में लिया है, उनको सहायता होगी। अस्तु। 02:54, 13 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @ और SM7: : गैजेट काम नहीं कर रहा। एंड्राइड, क्रोम, डेस्कटॉप व्यू। --Anamdas (वार्ता) 09:42, 13 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]


    कृपया अनुदान प्रस्ताव पर सुझाव दीजिये और समर्थन कीजिये

    @Innocentbunny, Mala chaubey, Anamdas, , Sniggdha rai, Satdeep Gill, Charan Gill, Somesh Tripathi, Sushilmishra, आर्यावर्त, अनुनाद सिंह, चंद्र शेखर, SM7, संजीव कुमार, Hindustanilanguage, NehalDaveND, Swapnil.Karambelkar, Salma Mahmoud, Kamini Rathee, Preeti Chhabra, Suyash.dwivedi, Ganesh591, Gaurav561, Hunnjazal, J ansari, अजीत कुमार तिवारी, ShriSanamKumar, Jayprakash12345, आशीष भटनागर, चक्रपाणी, और भोमाराम सुथार: इत्यादि सर्व सक्रिय गण।

    सभी को मेरा नमस्कार मैंने विकिपीडिया:दिल्ली हिन्दी विकिसम्मेलन २०१७ के लिए अनुदान के लिए प्रस्ताव डाल दिया है तो इसमें हमें आप लोगों के सुझावों और समर्थन की जरूरत है ताकि अनुदान जल्द मिल जाए तो कृपया [यहाँ जाकर आप अपना समर्थन] देने की कोशिश कीजिये और ग्रांट प्रस्ताव को ठीक भी कीजिये और कमियों को पूरा कीजिये। धन्यवाद ।--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 17:30, 28 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    टिप्पणी

    प्रस्ताव बिना चर्चा किये ही डाला गया था और अभी सुधार भी नहीं हुआ है। तब तक ये समर्थन मान्य कैसे होंगे?--☆★आर्यावर्त (✉✉) 05:59, 29 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आप चर्चा शुरू करें। प्रस्ताव ही है, अपनी शंका बताएं, सुधार करें। --अनामदास 05:13, 30 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    सम्मेलन का प्रस्तावित एजंडा

    दिल्ली में होनेवाले विकि सम्मेलन में चर्चा एवं समाधान हेतु कुछ प्रस्तावित एजंडा तैयार किए गए हैं जो निम्नलिखित हैं।

    1. हिंदी विकिपीडिया का दल बनाना और ध्वजवाहको का चयन करना।
    2. सदस्यों के व्यक्तिगत अनुभव के प्रतिभाव; क्या सुधार करना चाहिए और क्या अच्छा है?
    3. अंको की समस्या का समाधान।
    4. आज का दिन परियोजना को पूर्ण करना।
    5. भोपाल सम्मेलन का रिपोर्ट और सदस्यो ने वहाँ आकर क्या किया, विकि को किताना फ़ायदा हुआ, अटाल बिहारी वाजपाई विश्वविद्यालय परियोजना आदि के विषय में चर्चा।
    6. सदस्यों को ऑटो विकि ब्राउज़र और बॉट के विषय में जानकारी देना।
    7. संपादनोत्सव, नए लेख बनाना।
    8. नए पुनरीक्षक, प्रबन्धक, प्रशासक बनाना, सदस्यों को इसके लिए प्रोत्साहित करने हेतु नीति निर्धारण करना।
    9. आधार लेखों का विस्तार करने हेतु चर्चा।
    10. नये सदस्यों को कैसे प्रशिक्षित करना और अच्छे सम्पादन के योग्य बनाना।
    11. पुराने सदस्यों को कैसे प्रशिक्षित करना।
    12. १५ साल में विकि के लिए हमारा लक्ष्यांक और इसे सिद्ध करने के लिए रणनीति तैयार करना।
    13. नेपाल आदि दुसरे देशों में हिन्दी विकि का पग जमाना।
    14. विकि में संपादकों की समस्याएँ और समाधान पे आपसी चर्चा।
    15. विकि का ब्लॉग, फेसबुक, ट्विटर आदि का संचालन करना और वर्तमानपत्रों के साथ सम्बंध स्थापित करना एवं प्रचार-प्रसार करना।
    16. भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को विकि के साथ जोड़ने के लिए सुझाव एवं चर्चा।
    17. निर्वाचित लेख और चित्र की नीति में परिष्कार हेतु चर्चा।
    18. विकिपीडिया में जेंडर गेप मिटाने पर चर्चा।
    19. विकिस्रोत प्रकल्प के प्रारम्भ हेतु चर्चा।

    दो दिन के सम्मेलन में इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और समाधान भी तय किया जाएगा। प्रशासक आदि के लिए सहमति बनी तो नामांकन भी किया जाएगा। ऑटो विकि ब्राउज़र का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संपदानोत्सव में सब मिलकर आज का दिन परियोजना को पूर्ण करेंगे और सब कम से कम एक नया लेख बनाएँगे जो आधार लेख से बड़ा हो। सदस्यों और प्रबन्धको के सुझावो का स्वागत है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:50, 31 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    यह अंतिम है, अनंतिम है अथवा प्रस्तावित एजंडा है। कुछ वाक्य तो अनर्थ जैसे हैं - नेपाल के सदस्यों को भगाने के बदलें... से क्या सदस्य यह साबित कर रहे हैं कि यहाँ किसी को इसलिए भगा दिया जाता है कि वो नेपाल से है? कृपया शब्दचयन गंभीरतापूर्वक करें। --SM7--बातचीत-- 06:00, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    आवश्यक परिवर्तन कर दिया गया है। --अनामदास 10:38, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    धन्यवाद @Anamdas: जी, ये मेरी क्षति थी। धन्याकर्षित करने के लिए सप्रेम धन्यवाद @SM7: जी।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 14:44, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    कुछ सुधार हुये ? --SM7--बातचीत-- 08:59, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    ग्रांट प्रस्ताव में उद्देश्यों को मात्र दो या तीन वाक्यों में लिखने को कहा गया था। उक्त सुझावों को संक्षेप में वहाँ लिख दिया गया है। और भी संक्षेप में अनुवाद इस प्रकार है-
    • पिछले सम्मेलन की रिपोर्ट
    • गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा
    • मेटासदस्यदल को रूप देना
    • अंतर्जाल से इतर गतिविधियों पर चर्चा
    • अन्य प्रकल्पों पर चर्चा

    --अनामदास 05:59, 14 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    प्रस्तावित बजट

    यह प्रस्तावित बजट है ,कृपया अवलोकन करें और फिर अनुदान रिपोर्ट में भी यह बजट रखना है।

    Serial Number Type of Expense Approx. Amount (INR)
    1 Travel Expenses for out-station Wikipedians 250,000 /-
    2 Stay for out-station Wikipedians 150,000 /-
    3 Conference Hall and Accessories for 2 days 70,000 /-
    4 food expense for participants (on prior and post conference days) 40,000/-
    5 Cultural Program 15,000/-
    6 Local Transportation for 2 days 7,000 /-
    7 SWAG for edit-a-thons participants 12,000 /-
    8 Internet/Mobile expense 5,000 /-
    9 Press Conference 5,000 /-
    10 Stationary,Flex,notepad etc. 10,000 /-
    11 Momento and Shawls for Dignitaries 2,000 /-
    12 Miscellaneous 10,000 /-

    Total 576,000/-


    कृपया आप लोग प्रस्तावित ग्रांट रिपोर्ट का अवलोकन करें और कोई बेहतर सुझाव हो दो दिन में बताए, वार्ना यही फाइनल समझें।--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 16:11, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @राजू जांगिड़: जी प्रस्तावित बजट की सारणी को हिन्दी में अनुवाद कर दिया जाये हिन्दी विकिपीडिया होने के नाते।

    जसीम अली अंसारी वार्ता 16:16, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @J ansari: ये तो आप भी हिन्दी विकि सदस्य होने के नाते हिन्दी में कर सकते हैं। कृपया थोडी सहायता करें। अस्तु। ॐNehalDaveND 17:03, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @NehalDaveND:: जी मुझे अंग्रेजी अनुवाद का प्रचुर ज्ञान नही है ना तो आपके कहने से पहले अनुवाद कर देता।

    जसीम अली अंसारी वार्ता 05:00, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @J ansari: ना राजू जी का और मेरा ज्ञान है इस विषय में। हम दूसरो से सहायता लेकर जैसे तैसे ये कर रहे हैं। जिन से सहायता ले रहे हैं वो व्यस्त हैं, तो उन से ये करवा कठिन है। आप प्रतीक्षा करें या किसी ऐसे व्यक्ति को खोजे जो अनुवाद कर सके। अस्तु।ॐNehalDaveND 05:18, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @J ansari और NehalDaveND: जी यह कार्य मैं कर दूंगा पर अभी व्यस्त हूँ।--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 05:58, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    गूगल प्रपत्र

    @आशीष भटनागर, Satdeep Gill, Anamdas, Sush 0809, Preeti Chhabra, Aditi1601, Jayprakash12345, J ansari, Prateekmalviya20, Mahensingha, Suyash.dwivedi, Swapnil.Karambelkar, Sukeerti.Bhopal, Shreya.Bhopal, Megha Karambelkar, Prakhar.Dwivedi, Pmsanrangi, आर्यावर्त, NehalDaveND, Sanjaybengani, अजीत कुमार तिवारी, AbhiSuryawanshi, Hindustanilanguage, Abhinav619, और Abhinav619: जी ,आप सबसे विनम्र विनती है कि कृपया इस गूगल प्रपत्र पर अपना-अपना विवरण दें ताकि सम्मेलन करवाने में आसानी हो। गूगल प्रपत्र यहाँ उपलब्ध है यहाँ दबाएं --•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 05:51, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    बहुत उलझ हुआ प्रपत्र है।समय की कमी के कारण मैं भरने में असमर्थ हूँ।---अनामदास 01:40, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    वहाँ जो भी प्रश्न लिखे गये है, वें अन्य विकिपीडियन्स द्वारा पहले भी भरे गये थे। चण्डीगढ 2016 में भी ऐसा ही प्रप्रत्र था। अतः हमने उस पर से ही ये बनाने का प्रयास किया है। भाषाकीय कोई अस्पष्टता है, तो कहें कृपया। स्पष्टरूप से कहें कि अमुक बात या विभाग समझ नहीं आ रहा। हम आपका मार्गदर्शन करेंगे।ॐNehalDaveND 03:17, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    इत्ते से सम्मेलन के लिए इत्ता सब कौन करेगा जी। पहले पेज तक ठीक है, दूसरा पेज भरने के लिए पूरा एक दिन चाहिए, विकिपीडिया पर पीएचडी चाहिए। मुझसे न भरा जाएगा सर जी। --अनामदास 03:46, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    और हां, इससे आसान प्रपत्र तो विकिमनिया कनाडा के ही था। काम से कम दस गुणा आसान। तो कोई दिल्ली क्यों आये, कनाडा ही न जाये। :-) --अनामदास 03:50, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आपके वचन से तो स्पष्ट था कि आपको द्वितीय पृष्ठ में समस्या आ रही है। परन्तु कृपया आप बताने का कष्ट करेंगे कि, सभी से आपको समस्या है या किसी निश्चित विकल्प से। आपकी स्पष्टता से अल्प समय में कार्य पूर्ण हो सकता है। अस्तु। ॐNehalDaveND 04:34, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]


    मुखपृष्ठ पर निर्वाचित लेख बदलने हेतु प्रस्ताव

    मुखपृष्ठ पर निर्वाचित लेख बहुत लम्बे अरसे से बदला नहीं गया है। मेरा प्रस्ताव है कि यदि कोई एक महीने से अधिक समय से कोई लेख नया निर्वाचित नहीं होता है तो निर्वाचित लेखों के संग्रह में रैण्डमली कोई लेख स्वतः बदल देना चाहिए। नया लेख एक महीने तक, या कोई अन्य नया लेख निर्वाचित होेने तक मुखपृष्ठ पर रहे, अन्यथा रैण्डम लेख प्रतिदिन बदलना चाहिए। कृपया इस बारे में अपना मत व्यक्त करें।--अनामदास 08:13, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @Anamdas: जी मैं आपकी बात से सहमत हुँ मुखपृष्ठ निर्वाचित लेख अवश्य प्रतिएक महा मेँ बदलना चाहिए जसीम अली अंसारी वार्ता 11:21, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आपकी बात सही है। निर्वाचित चित्र के विषय में भी कुछ संशोधन की आवश्यकता लग रही है। चित्र हेतु आवश्यकताएँ थोड़ी कम करने की आवश्यकता है। ञ निर्वाचित लेख नामांकित हुआ था उसका क्या हुआ?--☆★आर्यावर्त (✉✉) 14:50, 1 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    दो लेख निर्वाचित कतार में लगे हैं, यदि दृष्टिपात करें त्तो दो नए लेख उपलब्ध होंगे। : कालिंजर दुर्ग तथा भोजपुर मन्दिरआशीष भटनागरवार्ता 05:16, 2 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    कालिंजर दुर्ग के लिये तो कदाचित् मतदान भी हुआ था। आवश्यकता के अनुसार उसमें परिवर्तन भी किये गये थे। क्या वो लेख अभी भी निर्वाचित नहीं बना? ॐNehalDaveND 06:12, 2 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    कालिंजर दुर्ग तथा भोजपुर मन्दिर दोनों ही बहुत अच्छे बन पड़े है और निर्वाचित लेख बनाये जा सकते है ,इनमे से भी जो श्रेष्ठ हो उसका चुनाव किया जा सकता है.--स्वप्निल करंबेलकर (वार्ता) 07:28, 2 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    पुराने नामांकित लेख लम्बे अरसे तक मुखपृष्ठ पे न आने के कारण नये निर्वाचित लेख बनाने का कार्य भी बाधित हो गया है; वरना आशीष जी तो हर सप्ताह नया निर्वाचित लेख बनाने की क्षमता रखते हैं।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 15:35, 2 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    कृपया जो मुद्दा है उसी पर बात करें। फिलहाल मेरा प्रस्ताव मुखपृष्ठ पर लैख बदलने पर है। कृपया अपना मत व्यक्त करें अथवा बेहतर सुझाव दें। --अनामदास 17:47, 2 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    समर्थन

    - समर्थन-प्रस्तावक के नाते।--अनामदास 05:52, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    विरोध

    टिप्पणी

    @Anamdas: जी, आपका प्रस्ताव बहुत ही अच्छा और स्वीकारने योग्य है किन्तु यदी रैण्डमली लेख बदलते रहेंगे तो मुखपृष्ठ पर लेख हर महिने बदलते भी रहेंगे लेकिन नामांकित लेखों को यथाशीघ्र मुखपृष्ठ पर लाने की आवश्यकता कम हो जायेगी। हमारे पास नामांकित लेख तो है। उन्हें मुखपृष्ठ पर क्यों नहीं ला रहे? अगर लेख में कमी है तो समीक्षा तो कर ही सकते है। जब नामांकित लेख भी न हो और लंबे अरसे से लेख बदला गया न हो तब रैण्डमली बदला जाये। हमारा मूल उद्देश्य नये नये या तो ज्यादा से ज्यादा निर्वाचित लेखों तैयार करवाकर मुखपृष्ठ पे लाने का है, इस उद्देश्य से हमें भटकना नहीं चाहिये। ऐसी नीति रखिये की ज्यादा से ज्यादा निर्वाचित लेख तैयार हो। मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित करने का मूल उद्देश्य भी यही है। इससे हमारा ज्ञानकोश समृद्ध बनेगा। अस्तु।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 06:19, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    निर्वाचित सामग्री उच्चतम गुणवत्ता की ही होनी चाहिए। अतः किसी प्रकार की ढील नही दी जा सकती। --अनामदास 09:18, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    ढ़ील देनेकी तो कोई बात ही नहीं है किन्तु कार्यवाही ही नहीं हो रही है। समीक्षा करें तो लेख में उचीत सुधार होगा या तो निर्वाचित हो। पुराने लेख निर्वाचित बनेंगे तभी नया लेख आयेगा। आशीष जी के आने के बाद अब बहुत से निर्वाचित लेख बनने की संभावना है और हमें उनका भरपुर लाभ लेना है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:33, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    ठीक है, आप आगे बढ़िये और जो आवश्यक है सो कीजिए। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। जब तक नया लेख निर्वाचित नहीं होता तब तक बासी मुखपृष्ठ मुबारक हो।--अनामदास 10:40, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    मैं लेख को निर्वाचित घोषित नहीं कर सकता। ये प्रबंधक ही कर सकते है। आपको करना पड़ेगा।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:54, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    मैं अपने आप को हल्के कार्यों तक ही सीमित रखता हूँ। मैं अपने आप को निर्वाचित लेख आदि की समीक्षा जैसे गहन कार्य के लायक नहीं समझता। मैं स्वयं अभी सीख रहा हूँ और आज तक एक भी निर्वाचित लेख का निर्माण नहीं कर पाया हूँ, और न ही निकट भविष्य में ऐसी कोई उम्मीद है क्योंकि मैं उथले पानी का तैराक हूँ और सागर की गहराई तक जाने की सामर्थ्य नहीं रखता। अतः इस कार्य के प्रति असमर्थता व्यक्त करता हूँ।--अनामदास 11:42, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @संजीव कुमार, SM7, , और Mala chaubey: बहुत दिनों से ये कार्य रुका पड़ा है। अतः मैंने कालिंजर दुर्ग इस लेख की अच्छे से समीक्षा कर दी है और {{निर्वाचित लेख}} इस में जोड़ कर आशीषजी के लेख को निर्वाचित घोषित कर दिया है। अस्तु।ॐNehalDaveND 09:21, 7 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @संजीव कुमार, SM7, , Mala chaubey, और Anamdas: जी दो निर्वाचित लेख हो गये हैं। कृपया इसको बदलने की कृपा करें। ॐNehalDaveND 05:47, 14 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @NehalDaveND:- विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर कोई उल्लेख नहीं है, चर्चा का समापन भी नहीं हुआ है। अतः यह घोषणा करने का आधार बताएँ कि वे निर्वाचित लेख हो गए हैं। --अनामदास 06:19, 14 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    धन्यवाद महोदय, किसी ने तो प्रत्युत्तर दिया। कालिंजर दुर्ग लेख में कुछ समस्याएँ है, जिनका परिष्कार होने की सम्भावना भी है। अतः यथाशीघ्र समीक्षा भी हो जाएगी। तब तक मैं निर्वाचित लेख का चिह्न वापस ले लेता हूँ। मेरा ये करने का उद्देश ये था कि कोई तो आगे आये और इस विषय पर चर्चा करे। अब समाधान का आरम्भ हो गया है और समापन भी शीघ्र होगा। अस्तु। ॐNehalDaveND 07:20, 14 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    हिंदी विकि सदस्य दल / यूजर ग्रुप

    हिंदी विकी के लिए यूजर ग्रुप बनाने की प्रक्रिया शुरू है। बहोत सारे लोगो को पहले से ही पता रहेगा पर नए लोगो के लिए एक झलक -

    फायदा क्या होगा

    • हिंदी विकी को संगठनात्मक संरचना / Organizational Structure मिलेगा।
    • विकिमीडिया के प्रतीक चिन्ह/लोगो इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी। (विकिपीडिया, कॉमन्स इ)
    • विकिमीडिया कांफ्रेंस (बर्लिन) जैसे ठिकानो पर प्रतिनिध्त्वि करने का मौका मिलेगा। (हर साल एक प्रतिनिधि भेज सकते है)
    • आंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम बाकी के यूजर ग्रुप से बात कर सकेंगे। (वैयक्तिक स्तर से ऊपर जाके साझेदारी हो सकती हैं)
    • शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम चलाने में मदत होगी।

    ज़िम्मेदारिया

    • विकी के दिशा निर्देश सूचि / guidelines का सम्मान करना।
    • लोकशाही तरीकेसे सभी को शामिल कर लेना।
    • किसी के साथ भेदभाव न करना।
    • समूह को पूछ कर चुनाव लेके प्रतिनिधि चुनना।

    अब तक क्या हुआ

    • हमने यूजर ग्रुप के लिए आवेदन भेजा है।
    • आशीष भटनागर जी, सुयशजी और अनामदास जी प्रथम ध्वजवाहक रहनेकेलिये तैयार है (सबके सहमती से और हर साल चुनाव लेके नए लोग चुने जा सकते है)
    • अभिषेक सूर्यवंशी बर्लिन,जर्मनी में पंजीकरण समिती से मिले और आवेदन सादर किया।

    आगे क्या

    • सम्मेलन में सबकी अनुमती प्राप्त करना।
    • अगर सब कुछ ठीक तरीके से हो जाए तो - अगले २ महीनो में पंजीकरण हो जाएगा।
    • ज़्यादा ध्वजवाहक लगे तो उनका चयन करना।

    कार्यक्षेत्र

    • हिंदी भाषिक लोग पूरी दुनिया में मिलेंगे तो हमारा कार्यक्षेत्र भी व्यापक रहेगा।
    • यह स्तर कायम रखने के लिए सदस्य भी वैश्विक होना ज़रूरी है। (भारत से बाहर रहने वाले)

    अधिक जानकारी

    उलझन / सुझाव

    • आप यहाँ पर अपने सवाल पूछ सकते हैं या सुझाव दे सकते है|

    -- आपका AbhiSuryawanshi (वार्ता) 17:38, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    नमस्ते अभिषेकमहोदय, 'युझर ग्रुप' इस शब्द का उपयोग अधिकृत है या उसका अनुवाद हो सकता है। क्योंकि हमने प्रयास किया था कि, इस का नाम 'हिन्दी विकि सदस्य दल' स्थापित किया जाए। जिस पर सब की सहमति भी दिखि थी। यदि हो सके तो हमें वही नाम स्थापित करना चाहिये। क्या ऐसा हो सकता है? ॐNehalDaveND 18:30, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    यूजर ग्रुप एक संकल्पना है। अधिकृत नाम रखने के लिए कुछ नियम (https://meta.wikimedia.org/wiki/Wikimedia_movement_affiliates/Naming_guidelines#wugs) है। नियमो के हिसाब से हमारे दाल का नाम - "हिंदी विकीमेडिअन्स" रहेगा। AbhiSuryawanshi (वार्ता) 19:42, 3 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    धन्यवाद, क्या इस सदस्य दल का नाम हिन्दी में स्थापित नहीं कर सकते? यदि हाँ तो 'हिन्दी संस्कृत विकिमीडियन्स्' स्थापित कर सकते हैं क्या? यदि आङ्ग्लभाषा में स्थापित करना हो, तो 'Hindi Sanskrit Wikipedians' अथवा 'Wikipedians of Hindi Sanskrit Wiki' और उपशीर्षक (subtitle) में 'वन्दे भाषामातरम्' स्थापित हो सकता है न? ॐNehalDaveND 02:42, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    हमारे मेटा के पन्ने पर सिर्फ हिंदी ही लिखा हुआ है। एक बार पंजीकरण मिलने के बाद हम बाकी की चीज़े सोच सकते है जैसे की - उपशीर्षक क्या लिखना है हम पंजीकरण के बाद तय कर सकते है। आवेदन देने के बाद उसमे बदलाव लाना मुश्किल है। संस्कृत का अलग से सदस्य दाल बनाके हिंदी के साथ साझेदारी/partnership भी कर सकते है। AbhiSuryawanshi (वार्ता) 12:11, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    जी आपकी बात उचित है कि, यदि नाम परिवर्तित करना हो तो आवेदन करने से पूर्व ही सोचा जाना चाहिये। अतः मैं समुदाय को इसके लिये आमन्त्रित कर परामर्श कर नाम बदलने के कार्य को आगे बढाने का प्रयास करता हूँ। समुदाय की इच्छा होगी तो अवश्य इसका नाम परिवर्तित कर देंगे। धन्यवाद। ॐNehalDaveND 12:58, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    @AbhiSuryawanshi: जी, क्रपा सभी को प्रोग्रेस के बारे में बताये कि क्या चल रहा है?-जयप्रकाश >>> वार्ता 16:36, 15 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    अगले हफ्ते तक पंजीकरण हो जाएगा शायद से| AbhiSuryawanshi (वार्ता) 04:00, 16 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    सदस्य:Jitender_Verma पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा

    उक्त संपादनों के प्रकाश में मैं u:Jitender_Verma पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा करता हूँ। प्रबुद्ध सदस्यों से निवेदन है कि अपने विचार रखें। सदस्य Jitender_Verma के वार्तापृष्ठ पर उन्हें अपनी बात रखने का भी अवसर दिया गया है। --Anamdas (वार्ता) 08:24, 29 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
     समर्थन विशेष रूप जाट जाति के बारे टिप्पणी को देखते हुए। हमें कभी भी किसी जाति या जन-समूह के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियाँ नहीं करना चाहिए। इसके आगे बर्बरता और स्वप्रचार की जो बाते हैं, वे भी स्पष्ट हैँ, और कोई सन्देह किसी के मन में नहीं होना चाहिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 17:48, 29 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]


     समर्थन सदस्य की सम्पादन अवधि एक माह से भी कम समय है, जिसमें उसने उद्दण्डता के कार्य अधिक किये हैं। चेतावनियां इनके वार्त्ता पृष्ठ पर दी हुई हैं। अतएव इन्हें पहले १५ दिन के लिये चेतावनी स्वरूप प्रतिबन्धित किया जाये (मेरी राय में) फिर यदि संभल जायें तो सही अन्यथा ३ माह के लिये प्रतिबन्धित कर सकते हैं। शेष सर्व सम्मति अनुरूप।आशीष भटनागरवार्ता 21:25, 30 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
     समर्थन ऐसे सदस्य कभी भी विकिहित मे नही सोच सकते है। -जयप्रकाश >>> वार्ता 23:17, 30 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
     समर्थन मैं भी आशीष भटनागर जी व जयप्रकाश जी की बात से सहमत हुँ, क्योंकि मना करने के बाद भी जितेन्द्र वर्मा जी के द्वारा कई पृष्ठो में बर्बरता की गई हैं।

    (द इंडिया (बात ) 00:37, 31 मई 2017 (UTC))[उत्तर दें]

    आयात अनुरोध

    प्रबन्धक ध्यान दे कि मेने कुछ आयात अनुरोध किये है। वहा काफी समय बाद भी उन पर कोई प्रतिक्रिया नही है। शीघ्र ही कुछ रॉकेट लेखो मे उसकी जरुरत होगी। क्रपा आयात करे।-जयप्रकाश >>> वार्ता 21:13, 30 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आपके द्वारा निवेदन किये गए सांचों में से केवल {{Dated info }} आयात हुआ, शेष सभी सांचे अंग्रेज़ी में उपलब्ध नहीं हैं।आशीष भटनागरवार्ता 01:29, 31 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    आशीष भटनागर जी आप सही है। SM7 जी और संजीव कुमार जी आपको नही लगता है कि जो कार्य {{Convert}} पर इस बर्ष की शुरुआत मे शुरु हुआ था। इसे अब पुर्ण करना चाहिए। क्रायोजेनिक इंजन-20 लेख देखे। और अन्य भी है। फरवरी से यह लेख ऐसे ही त्रुटि मे है। क्या इन्हे सही नही किया जाना चहिए।-जयप्रकाश >>> वार्ता 12:48, 31 मई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आयात हेतु नया अनुरोध

    आयात हेतु नया अनुरोध किया है। कोई भी प्रबन्धक जल्द से जल्द यह कर दे। -जयप्रकाश >>> वार्ता 17:25, 2 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आपके द्वारा निवेदित आयात आज दिन में ही कर दिया गया है। यह आपके सूचनार्थ है।--आशीष भटनागरवार्ता 16:21, 3 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    आहिहोड़ अभिलेख

    --SM7--बातचीत-- 07:42, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    ओलचिकी लिपि

    --मुज़म्मिल (वार्ता) 09:00, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    निवेदन - लेख स्मूथेस्ट आशु को प्रकाशित किया जाए।

    लेख स्मूथेस्ट आशु कृपया इस लेख को दुबारा प्रकाशित किया जाए। मैं यह पेज दुबारा मुख्य नामस्थान पर जोड़ना चाहता हूँ आप मेरी मदद करने की कोशिश करे। वर्तमान में लेख की सामग्री सदस्य:Ashishsharma.in/delcopy आपका बहुत आभार होगा। धन्यवाद जी Ashishsharma.in (वार्ता) 18:24, 4 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    @Ashishsharma.in: जी, नमस्ते। मैं अवश्य आपकी सहायता कर सकता हूँ। प्रथम तो आप लेखक है इसलिये आप अकेले ही लेख को पुन: स्थापित करने की माँग करोगे तो शायद बात नहीं बनेगी। और कोई सदस्य है जो लेख को पुन: स्थापित करने का समर्थन करता है? उन्हें यहाँ लिखने के लिये सूचित करें। फिर आगे बात करते हैं। चिंता मत कीजिये सब ठीक हो जायेगा। आपको केवल आपका समर्थन करने वाले खातों को यहाँ लिखने के लिये प्रेरित करना है। समझ गये ना आप?--☆★आर्यावर्त (✉✉) 01:57, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    - -इसको नामस्थान पर जोड़ना चाहिए क्योंकि इस लेख में कई बडे समाचार पत्रो के सन्दर्भ मौजूद है जिससे यह सिद्ध होता है की स्मूथेस्ट आसु एक प्रसिद्ध गायक है।आप उसके गाने गुगल पर भी पा सकते है।(द इंडिया (बात ) 02:33, 5 जून 2017 (UTC))[उत्तर दें]

     विरोध समाचारपत्रों में सन्दर्भ होने से यह कतई सिद्ध नहीं होता कि लेख उल्लेखनीय है। TrendSPLEND 21:52, 5 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    निवेदन - लेख स्मूथेस्ट आशु को हटाया ना जाये।

     समर्थननमस्कार सभी सदस्यों और प्रबंधको को में आशीष शर्मा अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूँ ताकि किसी को यह लेख एक प्रकार ना लगे। कृपया इस लेख को न हटाया जाए। स्मूथेस्ट आशु यह लेख मेने लिखा है। एक प्रसिद्ध गायक है। अगर किसी को ये लेख प्रचार लगता है तो कृपया वह इसे ज्ञानकोष बनाने मे मेरी मदद करे और अगर किसी को कोई संदर्भ या कोई लिंक चाहिए तो मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर विचार करने का कष्ट करें। धन्यवाद Ashishsharma.in (वार्ता) 03:55, 6 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    विकिपीडिया_वार्ता:विकिपरियोजना_आज_का_दिन#सुझाव

    --Anamdas (वार्ता) 14:11, 6 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    १५-१६ जुलाई दिल्ली सम्मेलन

    @Innocentbunny, Mala chaubey, Anamdas, , Sniggdha rai, Satdeep Gill, Charan Gill, Somesh Tripathi, Sushilmishra, आर्यावर्त, अनुनाद सिंह, चंद्र शेखर, SM7, संजीव कुमार, Hindustanilanguage, NehalDaveND, Swapnil.Karambelkar, Salma Mahmoud, Preeti Chhabra, Suyash.dwivedi, Ganesh591, Gaurav561, Hunnjazal, J ansari, अजीत कुमार तिवारी, ShriSanamKumar, Jayprakash12345, आशीष भटनागर, चक्रपाणी, और भोमाराम सुथार: इत्यादि सर्व सक्रिय गण।

    नमस्ते सभी को, जैसा कि हमने पूर्व में जून के लिए एक बड़ा हिन्दी विकिसम्मेलन रखने के लिए प्रस्ताव रखा था उसे फिलहाल वापस लिया गया है क्योंकि अभी पहले कुछ छोटे - छोटे सम्मेलन किये जाने चाहिए इस लिए अभी मेटा विकी पर रैपिड ग्रांट अनुदान का प्रस्ताव रखा गया है तो कृपया उस अनुदान को पुनरीक्षण कीजिये और फिर समर्थन के साथ आगे बढ़ाए ताकि यह सम्मेलन अपने निश्चित समय १५-१६ जुलाई को दिल्ली में सफलतापूर्वक हो सके। यह है ग्रांट प्रस्ताव की लिंक - यहां जाकर देखिये--•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 18:23, 9 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    दो लेख

    भारतीय मिठाइयाँ और मिठाई एक लेख बने हैं। कृपया प्रबंधकगण देखें। मिठाई को Confectionary के लिए सामान्य हिन्दी लेख होना चाहिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 12:26, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    दो लेख रहे तो अच्छा है। एक में भारत के मिठाइयों के बारे में और एक में केवल मिठाई के बारे में -- (वार्ता) 12:34, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    दोनों भिन्न हैं अत: दोनों रहे तो अच्छा है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:40, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    South Asian sweets → भारतीय मिठाई / भारतीय उपमहाद्वीपीय मिठाई; लेकिन Confectionery के लिए मिठाई शब्द सही नहीं लग रहा -- (वार्ता) 12:47, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    स-महोदय से समहमत ॐNehalDaveND 12:53, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    Confectionery → मिष्टान्न शब्द कैसा रहेगा? -- (वार्ता) 12:54, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    भाई लोग! वर्तमान रूप से एक ही लेख को दूसरी कड़ी पर अनुप्रेषित किया गया है। --मुज़म्मिल (वार्ता) 12:57, 11 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]
    मिष्टान्न शब्द से समहमत। ॐNehalDaveND 04:17, 13 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    निरुपमा मंकड़

    --मुज़म्मिल (वार्ता) 07:44, 13 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    निवेदन

    लेख स्मूथेस्ट आशु कृपया इस लेख को दुबारा प्रकाशित किया जाए। मैं यह पेज दुबारा मुख्य नामस्थान पर जोड़ना चाहता हूँ आप मेरी मदद करने की कोशिश करे। वर्तमान में लेख की सामग्री सदस्य:Ashishsharma.in/delcopy आपका बहुत आभार होगा। धन्यवाद जी

    नमस्कार सभी सदस्यों और प्रबंधको को में आशीष शर्मा अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूँ ताकि किसी को यह लेख एक प्रकार ना लगे। कृपया इस लेख को न हटाया जाए। स्मूथेस्ट आशु यह लेख मेने लिखा है। एक प्रसिद्ध गायक है। अगर किसी को ये लेख प्रचार लगता है तो कृपया वह इसे ज्ञानकोष बनाने मे मेरी मदद करे और अगर किसी को कोई संदर्भ या कोई लिंक चाहिए तो मुझे मेरे वार्ता पृष्ठ पर विचार करने का कष्ट करें। धन्यवाद Ashishsharma.in (वार्ता) 03:00, 14 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]

    खराब लेख हेतु

    कुछ ऐसे लेख भी बनते रहते हैं, जिसे हम शीह या हहेच द्वारा हटा नहीं सकते और बिना सुधारे रख भी नहीं सकते हैं। इसमें एक मुख्य समस्या ये है कि इसके कारण कई लेख जो बिलकुल खराब हैं या एक वाक्य भी नहीं लिखा गया है, वे सब भी रह जाते हैं और उन्हें बाद में जाँचना भी संभव नहीं हो पाता है। इस कारण हमें एक नए साँचे की आवश्यकता है।

    नए साँचे का उपयोग हम उन लेखों में करेंगे, जो रखने लायक तो बन सकते है, लेकिन उसे बिना सुधारे नहीं रख सकते हैं। इसमें हम पूरे 30 दिन का समय रखेंगे ताकि कोई भी उस लेख को रखने लायक बना सके और यदि पूरे एक महीने में भी कोई उसे रखने लायक एक आधार लेख भी नहीं बना सका तो उस लेख को उसके बाद हटा दिया जाये। इससे कई बार जो खराब लेख रह जाते हैं, वे सब नहीं रहेंगे और हमेशा अच्छे लेख ही रखे जाएँगे और गुणवत्ता भी बढ़ जाएगी।

    ऐसे लेख, जिसे सुधार के बाद रख सकते हैं, उनमें ही इस साँचे का उपयोग होगा और तभी रखा जाएगा, जब उसमें कोई सुधार बाकी न रहे, जैसे मशीनी अनुवाद न हो, विकिशैली में लिखा हो, आदि

    कृपया आप सभी इसमें सुझाव दें-- (वार्ता) 15:19, 15 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]