यहाँ विकिपीडिया से संबंधित उन विषयों पर लिखा जा सकता है जिन्हें सभी विकिपीडियन सदस्यों के ध्यान में लाने की आवश्यकता है: जैसे, आम सूचनायें और सुझाव; चर्चायें एवं प्रस्ताव जिनके लिए अन्यत्र कोई पृष्ठ निर्धारित नहीं; तथा अन्य चर्चाओं की सूचनायें जिनमें सभी इच्छुक सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित हो।
किसी एक पृष्ठ विशेष (लेख, साँचा, श्रेणी इत्यादि) में सुधार/बदलाव हेतु उसके वार्ता पन्ने पर और किसी सदस्य विशेष से उसके संपादनों अथवा व्यवहार के बारे में चर्चा करने के लिए उसके सदस्यवार्ता पन्ने पर चर्चा करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सामान्य वार्ता दिशानिर्देशों का अनुपालन करें।
ऊपर बताये पन्नों पर किसीसहमति तक न पहुँचने की दशा में यहाँ सूचना देकर अन्य सदस्यों को चर्चा में भाग लेने हेतु आमंत्रित करें; यदि यह भी विफल रहता है तब यहाँ लिखें या प्रबंधकों को सूचित करें। प्रबंधकीय कार्यों हेतु विकिपीडिया के प्रबंधकों को सूचित करने केलिए प्रबंधक सूचनापट का प्रयोग करें। अनुवाद, आयात और पृष्ठ सुरक्षा इत्यादि के लिए नियत अनुरोध पन्ने हैं।
अपनी निजता (प्राइवेसी) की सुरक्षा हेतु यहाँ अपना फोन नंबर, ईमेल इत्यादि न लिखें, हम ईमेल से उत्तर नहीं देते। इसके अतिरिक्त किसी उत्पाद, व्यक्ति, वस्तु अथवा विचारधारा के प्रचार हेतु इस पृष्ठ का उपयोग न करें।
विकिपीडिया के अंग्रेज़ी संस्कारण पर Albanese का उच्चारण "/ˌælbəˈniːzi/ ऐल-ब्अ-नी-ज़ी अथवा /ˈælbəniːz/ ऐल-ब्अ-नीज़" दिया गया है, अतः हिन्दी संस्करण पर भी उनका सही नाम का उच्चारण शामिल करें। स्रोत: https://en.wikipedia.org/wiki/Anthony_Albanese
Derbyshire का सही उच्चारण "डर्बीशायर" न होकर "ˈdɑː(ɹ).bɪ.ʃə(ɹ) {ड्आ (र्).बि.श्अ(र्)} = "डार्बिशर" प्रतीत हो रहा है। स्रोत: https://en.wiktionary.org/wiki/Derbyshire
वाक्य प्रयोग: सत्यजीत राय (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। Dimple323 (वार्ता) 02:53, 10 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
यह एक घंटे भर का वर्चुअल इवेंट होगा जिसमें ट्रिविया, पुरस्कार, संगीत प्रदर्शन, नाटक रीडिंग, संपादकों पर स्पॉटलाइट और विशेष अतिथि शामिल होंगे। इसे Eventyay और विकिपीडिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। तारीख सेव करने और अपडेट पाने के लिए इवेंट के लिए रजिस्टर करें, और अगर आपके कोई सवाल हों तो मुझसे पूछें!
–RASharma (WMF) (वार्ता) 10:20, 12 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले3 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
प्रिय साथी विकीमीडियन्स,
मैं आप सभी से अत्यंत आग्रह और गंभीरता के साथ तत्काल सहायता की अपील कर रहा हूँ, ताकि विकीमीडिया ब्लॉग टीम द्वारा की गई एक लंबे समय से चली आ रही अन्यायपूर्ण स्थिति को सुधारा जा सके।
2014 से 2020 के बीच, विकीमीडिया के कुछ स्टाफ सदस्यों के प्रतिकूल और हतोत्साहित करने वाले रवैये के बावजूद, मैंने भारत ( आशीष भटनागर जी का ब्लॉग इंटरव्यू, प्रथम हिन्दी विकि सम्मेलन की रिपोर्ट, आदि), म्यांमार, कोरिया, तुर्की, चेक गणराज्य आदि देशों की विकीमीडिया समुदायों और विकीमीडियन्स का परिचयात्मक दस्तावेज़ीकरण (प्रोफाइलिंग) करने का कार्य किया।
मैंने स्वयं गहन शोध किया, प्रमुख और सक्रिय योगदानकर्ताओं की पहचान की, प्रश्नावलियाँ तैयार कीं, विस्तृत प्रोफाइल/साक्षात्कार लिखे और कुल मिलाकर 35 ब्लॉग पोस्ट तैयार कर प्रकाशित करवाईं।
दुर्भाग्यवश, विकीमीडिया ब्लॉग टीम के कम से कम दो सदस्य जबरन और अनुचित रूप से लगभग 10 ब्लॉग पोस्टों की लेखकता (Authorship) अपने नाम से दर्शा रहे हैं, जबकि उन लेखों का संपूर्ण शोध, लेखन और सामग्री मेरी ओर से की गई थी।
मैं आप सभी से विनम्र लेकिन सशक्त अनुरोध करता हूँ कि इस स्पष्ट अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाएँ और यहाँ मेरी अपील के नीचे अपने विचार/टिप्पणियाँ दर्ज करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके और वास्तविक लेखक को उसका उचित श्रेय मिल सके।
बिना विश्वसनीय स्रोत के, किसी भी विकिपीडिया पेज पर कोई वाक्य नहीं जोड़ा जा सकता, इसलिए कृपया मुझे बताएं कि आप किन पृष्ठों की बात कर रहे हैं?Baangla (वार्ता) 08:03, 13 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 2 माह पहले2 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
"इस्तांबुल" लिखने से यह होगा कि इसका उच्चारण "इस्ताम्बुल" हो जाएगा, क्योंकि त के बाद में "ब" है, जिसके बाद "म" है (प, फ, ब, भ, म)। इसलिए "इस्तान्बुल" ही सही है। Dimple323 (वार्ता) 16:10, 28 दिसम्बर 2025 (UTC)Dimple323उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 2 माह पहले1 टिप्पणीचर्चा में 1 व्यक्ति
मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप इस चर्चा में अपनी टिप्पणियाँ जोड़ें: https://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया: पृष्ठ_हटाने_हेतु_चर्चा/लेख/ भारत में अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण# भारत में अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण ।-Baangla (वार्ता) 03:58, 11 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
15 जनवरी को जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल होने को इच्छुक दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकिपीडियनों का स्वागत हैं। आप आयोजन पृष्ठ पर अपना पंजीयन कराकर इस कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं।
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले6 टिप्पणियाँचर्चा में 3 लोग
मैं जब भी किसी लेख में संपादित करती करती हूँ तो स्रोत संपादित की जगह संपादित करें आता है जिस कारण मैं ठीक से आडिट नहीं कर पाती हूँ कृपया मेरी इस समस्या में सहायता करें। Mnjkhan (वार्ता) 06:14, 15 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@Mnjkhan जी, आपको समस्या क्या आ रही है? वहाँ स्रोत सम्पादन और यथादृश्य समादिका (visual editor) के मध्य बदला जा सकता है। यदि आप स्रोत सम्पादन का उपयोग करना चाहें तो उचित बदलाव कर सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:19, 15 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले3 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
नमस्ते,
मैंने हाल ही में एक जीवित व्यक्ति की जीवनी का मसौदा तैयार किया है, जो स्वतंत्र और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है।
मुख्य नामस्थान में स्थानांतरण का अनुरोध पहले ही किया जा चुका है।
मसौदा यहाँ उपलब्ध है:
@Pi1918 मैंने इसे साफ़ प्रचार मानते हुए शीघ्र हटाने हेतु नामांकित किया है। वैसे भी हिंदी विकिपीडिया पर ड्राफ्ट जैसा कोई नामस्थान नहीं है। कृपया आगे से व्यक्तियों के प्रचारात्मक लेख बनाने से परहेज करें। --SM7--बातचीत--16:45, 16 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
नमस्ते,
जानकारी देने के लिए धन्यवाद। मेरा उद्देश्य किसी भी प्रकार का प्रचार करना नहीं था। मैं आपके निर्णय का सम्मान करता हूँ और आगे से हिंदी विकिपीडिया की नीतियों के अनुसार ही योगदान करूँगा।
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले2 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
नमस्ते संपादकों,
मैंने सम्राट कुमार गुप्ता के बारे में एक लेख (Draft) तैयार किया है जिसमें 3 दशकों के पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के विश्वसनीय संदर्भ दिए गए हैं। कृपया इसकी समीक्षा करें और इसे मुख्य लेख के रूप में प्रकाशित करने में सहायता करें। लिंक: Draft:_सम्राट_कुमार_गुप्ता --
धन्यवाद Kumari Supriya (वार्ता) 07:43, 16 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@Kumari Supriya मैंने इसे साफ़ प्रचार मानते हुए शीघ्र हटाने हेतु नामांकित किया है। वैसे भी हिंदी विकिपीडिया पर ड्राफ्ट जैसा कोई नामस्थान नहीं है। कृपया आगे से व्यक्तियों के प्रचारात्मक लेख बनाने से परहेज करें। --SM7--बातचीत--16:46, 16 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
Thank You for Last Year – Join Wiki Loves Ramadan 2026
We hope you are doing well, and we wish you a happy New Year.
Last year, we captured light. This year, we’ll capture legacy.
In 2025, communities around the world shared the glow of Ramadan nights and the warmth of collective iftars. In 2026, Wiki Loves Ramadan is expanding, bringing more stories, more cultures, and deeper global connections across Wikimedia projects.
We invite you to explore the Wiki Loves Ramadan 2026Meta page to learn how you can participate and sign up your community.
स्वागत संदेश में अंकित किया गया चित्र मशीन द्वारा निर्मित किया गया है। मशीन द्वारा बनाई गई सामग्री इस ज्ञानकोष में मान्य नहीं है। इसलिए अनुरोध है कि जिस सदस्य ने यह चित्र स्थापित किया है, वही इसे हटा भी दे। Pkrs1 (वार्ता) 09:32, 18 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, @SM7 जी, यह चित्र आपको कैसा लगता है? मुझे तो यह पुराने चित्र जैसा ही लग रहा है। इसलिए यदि आप दोनों को यह ठीक लगे, तो हम इसे उपयोग में ले सकते हैं।
@Pkrs1 जी, ये आपको कैसे लग रहा है कि एआई से जनित चित्र ज्ञानकोशीय नहीं हो सकता? आजकल एआई से ज्ञानकोशीय एनिमेशन बनाये जाते हैं। यह तो बनाने वाले पर निर्भर करता है। इसके अतिरिक्त उपरोक्त चित्र ज्ञानकोशीय होने के लिए नहीं बल्कि स्वागत के रूप में जोड़ा गया है।
@DreamRimmer जी, मुझे आपके सुझाव से कोई समस्या नहीं है और आप चाहें तो इसे जोड़ सकते हैं। हालांकि पिछली बार @SM7 जी का सुझाव था कि चित्र को हटा दिया जाये, अतः मुझे उनका सुझाव भी उचित ही लगा। लेकिन मैंने परम्परा के तौर पर नया चित्र जोड़ा था क्योंकि स्वागत सन्देश में बहुत बदलावों की आवश्यकता है।
@मुज़म्मिल जी, आपका सुझाव भी उचित है लेकिन इससे बेहतर चित्र हम कंप्यूटर पर निर्मित कर सकते हैं जो इससे बेहतर होंगे। इसके लिए चर्चा करना बेहतर होगा। स्वागत सन्देश बड़ा रखने के स्थान पर एक छोटी कड़ी दे सकते हैं जिसपर सभी सन्देशों को सूचीबद्ध किया जा सके। इससे उन सदस्यों को भी सुविधा रहेगी जो हिन्दी नहीं जानते। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:34, 9 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@Pkrs1@संजीव कुमार@DreamRimmer @Hindustanilanguage मेरा अब भी सुझाव है कि चित्र हटा दिया जाय। हालाँकि, अभी जो आपत्ति दर्ज़ की गई है, उसपे इतना ही कहूँगा कि यह चित्र 'ज्ञानकोश' का हिस्सा नहीं है। स्वागत संदेश में इस तरह के चित्र पर आपत्ति उचित नहीं प्रतीत हो रही।
संजीव जी जैसा कह रहे, पूरे स्वागत संदेश को पुनर्विचार एवं नये सिरे से बनाने की ज़रूरत है - लंबा काम है - मुझे कोई गुरेज़ नहीं इसमें भागीदारी करने में।
@संजीव कुमार:, एक महिला को हर किसी के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े किया जाना महिलाओं के आत्मसम्मान के लिहाज से कहीं न कहीं गरिमापूर्ण प्रतीत नही हो रहा है। इसलिए भी इस चित्र को हटा देना या किसी उपयुक्त चित्र से बदल देना चाहिए। बहुत से ज्ञानकोषों में बिस्किट का प्रयोग किया जाता है क्योंकि संपादन के लिए ऊर्जा चाहिए होती है, जो बिस्किट से मिलती है। Pkrs1 (वार्ता) 08:23, 8 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार और @SM7 जी के विचारों से सहमत होते हुए कि स्वागत संदेश को नए सिरे से बनाने की आवश्यकता है, और @Pkrs1 जी की आपत्तियों (एआई और गरिमा) को ध्यान में रखते हुए, मेरा सुझाव है कि हम विवादित चित्र के स्थान पर प्राकृतिक फूलों के चित्र का उपयोग किया जाएं। फूल स्वागत का एक गरिमापूर्ण, मानवीय और तटस्थ प्रतीक हैं।
मैंने विकिमीडिया कॉमन्स से कुछ प्राकृतिक और सुंदर चित्रों का चयन किया है। कृपया नीचे दी गई गैलरी में देखकर बताएँ कि इनमें से कौन सा चित्र नए स्वागत संदेश के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा?
File:Lotus 2013 sai.jpg|कमल यह चित्र मैने @SM7 के सदस्य पृष्ठ पर देखा
File:Red rose at Square of the Cathedral of Christ the Saviour.jpg|लाल गुलाब
File:Combretum indicum(Rangoon creeper).jpg|मधुमालती (रंगून क्रीपर) यह मैने ही अपलोड किया
File:(MHNT) Jasminum polyanthum – flowers and buds.jpg|चमेली
File:Marigold 14.jpg|गेंदा
File:Flower bouquet in Tarnowskie Góry, Silesian Voivodeship, Poland, December 2023.jpg|पुष्प गुच्छ
File:Rose and carnation flower bouquet 01.jpg|गुलाब और कार्नेशन
फूल लगवाने का मुख्य औचित्य केवल एक तटस्थ, विवाद-रहित और मानवीय स्वागत-प्रतीक प्रस्तुत करना है।
महोदय, भारत में फूलों से स्वागत करना सबसे आत्मीय और सहज माना जाता है।
प्राकृतिक फूल होने के कारण यह AI और गरिमा से जुड़े उन सभी विवादों से पूरी तरह मुक्त है, जो वर्तमान चित्र को लेकर उठे हैं।
मेरा उद्देश्य सिर्फ एक सकारात्मक चित्र लगाना है। यदि समुदाय को फूल के स्थान पर @Pkrs1 जी का 'बिस्किट' वाला सुझाव या विकिपीडिया का लोगो अधिक उपयुक्त लगता है, तो मेरी उसमें भी पूर्ण सहमति है। प्रमुख उद्देश्य स्वागत संदेश को बेहतर बनाना है। विक्रम प्रताप 16:47, 9 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
भारत में हाथ जोड़कर स्वागत किया जाता है। फूलों से स्वागत देवताओं का किया जाता है और आजकल लोगों ने चाटुकारिता के लिए इसे मनुष्यों पर लागू करना आरम्भ कर दिया है। चित्रों में प्राकृतिक फूल कैसे हो सकते हैं? वर्तमान चित्र को लेकर मैंने कोई विवाद नहीं देखा, बल्कि चित्र को हटाकर संबंधित सन्देश को पुनः लिखने पर यह चर्चा है। वर्तमान चित्र में क्या नकारात्मक दिखाई दे रहा है? क्या वो भारतीय संस्कृति से संबंधित नहीं है? (हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं है)। अभी चर्चा इसपर चाहिए कि चित्र की आवश्यकता ही क्या है? ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:43, 12 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
मेरा उद्देश्य केवल उठे हुए विवाद के बीच एक विकल्प देना था। लेकिन मैं आपसे और @SM7 जी से पूरी तरह सहमत हूँ कि असली मुद्दा यह है कि स्वागत सन्देश में किसी भी चित्र की आवश्यकता है ही नहीं। पर @Pkrs1 महोदय ने बिस्किट के चित्र का उदाहरण दिया था, जिसके लिए मैं पुष्पों का विकल्प दिया था|
We are pleased to invite Wikimedia communities, affiliates, and independent contributors to organize the Feminism and Folklore 2026 writing competition on your local Wikipedia.
The international campaign will run from 1 February to 31 March 2026 and aims to improve coverage of feminism, women’s histories, gender-related topics, and folk culture across Wikipedia projects.
About the Campaign
Feminism and Folklore is a global writing initiative that complements the Wiki Loves Folklore photography competition. While Wiki Loves Folklore focuses on visual documentation, this writing campaign addresses the gender gap on Wikipedia by improving encyclopedic content related to folk culture and marginalized voices.
What Can Participants Write About?
Communities can contribute by creating, expanding, or translating articles related to:
Folk festivals, rituals, and celebrations
Folk dances, music, and traditional performances
Women and queer figures in folklore
Women in mythology and oral traditions
Women warriors, witches, and witch-hunting narratives
Fairy tales, folk stories, and legends
Folk games, sports, and cultural practices
Participants may work from curated article lists or generate new article suggestions using campaign tools.
How to Sign Up as an Organizer
Organizers are requested to complete the following steps to register their community:
Create a local project page on your wiki (see sample)
Set up the campaign using the CampWiz tool
Prepare a local article list and clearly mention:
Campaign timeline
Local and international prizes
Request a site notice from local administrators (see sample)
Add your local project page and CampWiz link to the Meta project page
Campaign Tools
The Wiki Loves Folklore Tech Team has introduced tools to support organizers and participants:
Article List Generator by Topic – Helps identify articles available on English Wikipedia but missing in your local language Wikipedia. The tool allows customized filters and provides downloadable article lists in CSV and wikitable formats.
CampWiz – Enables communities to manage writing campaigns effectively, including jury-based evaluation. This will be the third year CampWiz is officially used for Feminism and Folklore.
We look forward to your collaboration and coordination in making Feminism and Folklore 2026 a meaningful and impactful campaign for closing gender gaps and enriching folk culture content on Wikipedia.
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले1 टिप्पणीचर्चा में 1 व्यक्ति
कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें
Hello everyone,
We are delighted to invite Wikimedia affiliates, user groups, and community organizations worldwide to participate in Wiki Loves Folklore 2026, an international initiative dedicated to documenting and celebrating folk culture across the globe.
About Wiki Loves Folklore
Wiki Loves Folklore is an annual international photography competition hosted on Wikimedia Commons. The campaign runs from 1 February to 31 March 2026 and encourages photographers, cultural enthusiasts, and community members to contribute photographs that highlight:
Folk traditions and rituals
Cultural festivals and celebrations
Traditional attire and crafts
Performing arts, music, and dance
Everyday practices rooted in folk heritage
Through this campaign, we aim to preserve and promote diverse folk cultures and make them freely accessible to the world.
As we celebrate the eight edition of Wiki Loves Folklore, we warmly invite communities to organize a local edition in their country or region. Hosting a local campaign is a great opportunity to:
Increase visibility of your region’s folk culture
Engage new contributors in your community
Enrich Wikimedia Commons with high-quality cultural content
मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि सार्वभौमिक आचार संहिता और प्रवर्तन के दिशानिर्देशों की वार्षिक समीक्षा की अवधि शुरू हो चुकी है। आप 9 फरवरी 2026 तक बदलावों के सुझाव दे सकते हैं। यह वार्षिक समीक्षा के कई चरणों का पहला चरण है। मेटा के UCoC पृष्ठ पर अधिक जानकारी पाएँ और जुड़ने के लिए वार्तालाप खोजें।
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले2 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप इस वर्ष जुलाई में हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026 आयोजित करने की योजना बना रहा है। इससे संबंधित हिंदी विकिपीडियनों की रुचि तथा महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए एक सर्वेक्षण किया जा रहा है। हिंदी विकि सम्मेलन 2026 भरकर हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026 आयोजित करने में सहयोगी बनें। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 09:07, 31 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले6 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
विकिडेटा में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का लोगो Guinness World Records logo.svg नाम से उपलब्ध है। इसका हिन्दी में उपयोग करना संभव बनाएं। अधिकार संपन्न लोग ऐसा कर सकते हैं।
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले2 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
Namaste, I would like the article title डी एन ए की नकल to be changed to डीएनए प्रतिकृति, as this form is more accurate and is the one used in most scientific literature.
Sorry for writing in English and if this is not the right place to make the request. I have been on a long break from Wikipedia and have forgotten the proper procedure for requesting a title change.Dinesh (talk) 15:32, 3 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
हमें निबंध के शीर्षक एक समान रखने चाहिए। जैसे सारे निबंध के शीर्षक में प्रोगामिंग के जगह क्रमानुदेशन लिखा रहेगा। अन्य नाम हम निबंध के मुख्य भाग में लिख सकते है या redirect कर सकते है। जैसे-
नवीनतम टिप्पणी: 7 दिन पहले5 टिप्पणियाँचर्चा में 4 लोग
तकरीबन 8 साल बाद मैं विगत कुछ दिनों से विकिपीडिया पर सक्रिय हूं। इस बीच देख रहा हूं कि यहां से वो तमाम लोग गायब हो चुके हैं जो एक समय में लगातार सक्रिय रहते थे। नए लेखों की गुणवत्ता स्तरीय थी। लेकिन इधर हिन्दी विकिपीडिया पर जो कुछ भी लिखा जा रहा है वो या तो आत्मप्रचार है या फिर नौसिखियों द्वारा लगातार किया जा रहा प्रयोग। आज मैंने लगभग 25 लोगों को अपनी ओर से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की जो एक जमाने में प्रबंधक रह चुके हैं और जिन्होंने विकिपीडिया पर काफी योगदान दिया है। लेकिन सबने यही कहा कि वो अब सक्रिय नहीं हैं। यह हिन्दी विकिपीडिया के लिए ठीक नहीं है। यद्यपि कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में विकिपीडिया और खासतौर पर अंग्रेजी से इतर भाषाओं में इस ज्ञानकोश की अब पहले जैसी आवश्यकता रह नहीं गई है। क्योंकि अब अंग्रेजी की सामग्री एक क्लिक पर किसी भी दूसरी भाषा में उपलब्ध है। फिर भी हिन्दी में लिखे गए मूल लेखों का महत्व तो हमेशा बना रहेगा। इसलिए विकिपीडिया संपादक समुदाय को एक बार फिर अपना तुच्छ अहंकार छोड़कर दूर जा चुके लोगों को दोबारा सक्रिय करना चाहिए। --कलमकारवार्ता13:54, 8 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@कलमकार सर! आठ साल (हुये तो नहीं!) बाद आप का स्वागत - हमारी ओर से।
कुछ उधार का अर्ज़ कर रहा (बुरा मत मानियेगा)
"ऐसा नहीं कि उन से (मतलब विकि से) मोहब्बत नहीं रही
कलमकार जी, ज्ञानकोष में सक्रियता के प्रति आपकी चिंता वाजिब है। मैंने यहां पर देखा है कि बहुत से सदस्यों द्वारा महनत से बनाए गए पृष्ठ कोई न कोई पैमाना बताकर शीघ्र हटाने के लिए नामांकित कर दिए जाते हैं, फिर कोई अन्य सदस्य उन्हें हटा भी देता है। शायद इससे हताश होकर बहुत से संपादक ज्ञानकोष को छोड़कर चले गए। बहुत से संपादकों के तो सदस्य पृष्ठ भी हटा दिए गए हैं। सम्पादकों की सक्रियता में कमी की एक वजह यह भी हो सकती है। Pkrs1 (वार्ता) 22:21, 14 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@Pkrs1 जी, क्या आप कुछ ऐसे सदस्य पृष्ठों के उदाहरण दे सकते हैं जिन्हें हटाया गया था, और कुछ ऐसे पृष्ठ भी जिन्हें किसी गलत मानदंड के तहत शीघ्र हटाने के लिए नामांकित किया गया और बाद में हटा दिया गया? यदि आपकी चिंता जायज़ होगी, तो अवश्य ही कोई समाधान खोजने की कोशिश करेंगे। – DreamRimmer■10:54, 26 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
DreamRimmer जी, हाल ही के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं, जहां प्रतीत होता है कि संपादकों द्वारा शिद्दत से बनाए गए कुछ पृष्ठों को हटा दिया गया:
हटाए गए पृष्ठों की सामग्री देखे बगैर मापदंड की सटीकता पर टिप्पणी करना संभव नही है परंतु बहुत से ऐसे पृष्ठ भी हटाए गए हैं, जहां संपादक लेख में संशोधन करने के लिए तैयार थे। Pkrs1 (वार्ता) 07:56, 8 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
हिंदी विकिपीडिया लेखों में “स्थानांतरण (Move)” विकल्प दिखाई नहीं दे रहा
नवीनतम टिप्पणी: 1 माह पहले1 टिप्पणीचर्चा में 1 व्यक्ति
नमस्ते,
मैं हिंदी विकिपीडिया पर लॉग-इन हूँ। मेरा खाता पुराना है और मैंने कई संपादन भी किए हैं, फिर भी मुझे किसी भी लेख में “स्थानांतरण (Move)” का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा।
मैंने डेस्कटॉप मोड और अलग ब्राउज़र से भी कोशिश की है।
कृपया बताएं कि यह समस्या क्यों आ रही है और इसका समाधान क्या है।
धन्यवाद। — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -ROLEXMEENA (वार्ता • योगदान)
अंग्रेजी ज्ञानकोष की तरह यहां भी 'Move' (पृष्ठ स्थानांतरण) का विकल्प होना चाहिए, ताकि संपादक अपने सदस्य स्थान में पृष्ठ बनाकर उसे मुख्य नाम स्थान में स्वयं स्थापित कर सकें। Pkrs1 (वार्ता) 22:27, 14 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
"अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव 2026" में भाग लें
नवीनतम टिप्पणी: 6 दिन पहले2 टिप्पणियाँचर्चा में 1 व्यक्ति
Hi, I’m Johannes from WMDE Technical Wishes. Sorry for writing in English, please support us by providing a translation! Our team is currently working on improvements to references, e.g. Sub-referencing. In 2021 we developed Reference Previews in order to provide a MediaWiki feature to preview references when hovering over the footnote marker. Over the course of our current work we’ve noticed that using Reference Previews doesn’t seem to be intuitive for some readers and we would like to improve this.
In our usability tests, we repeatedly notice desktop readers – unaware of Reference Previews or how to use the feature – clicking on footnotes instead of hovering over them. Many are confused when they end up in the reference list and don’t know how to jump back to the text passage they were previously reading. Many readers seem unaware that both the ↑ arrow in the reference list and the a b (for re-used references) can be used to jump back. This makes jumping to the reference list rather unpleasant, especially in long articles.
We assume that most readers do not want to jump to the reference list, but rather want to click on the footnote to open Reference Previews, which provide them with the reference information for the text passage they have just read. At the same time, we believe that some readers – e.g. those who want to delve deeper into a topic rather than just quickly researching a piece of information – are still interested in conveniently accessing the reference list.
We would like to try adjustments to Reference Previews in order to best meet the needs of different readers. Specifically, we want to prevent readers from accidentally ending up in the individual reference list; jumping there should be a conscious decision.
When clicking on a footnote marker, we want to display Reference Previews instead of jumping to the reference list. The pop-up remains permanently visible until clicking on the "x" or anywhere outside the preview to close it. In addition Reference Previews will provide a link to jump to the reference in the reference list.
Reference Previews – current version
Proposed version when clicking on a footnote marker
When hovering over a footnote marker without clicking on it, we want to display a simplified version of Reference Previews – without the settings icon and the resulting empty space. When moving the mouse pointer over the pop-up, a note will appear indicating that you can click for further options. This will open the persistent version of Reference Previews with a link to allow users to jump to the reference in the reference list.
Proposed version when hovering over the footnote marker
Proposed version when hovering over the Reference Preview
Proposed (persistent) version when clicking on the hover preview
By improving the usability of Reference Previews, we also hope to mitigate the issue that reference lists with a large number of (reused) references (or sub-references) can be confusing for some readers. In addition, the proposed version when hovering over a footnote marker is more compact than the current version.
We would like to test the proposed changes in an A/B test on several wikis. We want to measure how many readers click on a footnote marker and then proceed to jump to the reference list using the proposed version of Reference Previews compared to readers who receive the current version of Reference Previews. In addition, we will measure how many readers in both groups access the reference list via the table of contents. This will give us data-based insights into how many clicks on the footnote unintentionally open the reference list and how many readers only want to use Reference Previews.
We would like to run our experiment on the following Wikipedia language versions: de, pl, fr, sv, fa, hu, hi, my, tl, lv, fy, hr. 10% of readers will see our modified version of Reference Previews in order to obtain sufficient data. The experiment is expected to run for 1-2 weeks at the end of March. We'll restore the current version of Reference Previews for all readers until we have evaluated the experiment, discussed the results with the community, and decided on further steps.
As indicated on our project page , we will only test the proposed change when clicking on a footnote. Reference Previews will remain unchanged when hovering over a footnote marker. Reasons for this were concerns that the proposed transition from hover to persistent preview could be disruptive or at least feel unusual when interacting with reference content in the hover preview (e.g. when clicking on links). Johannes Richter (WMDE) (वार्ता) 13:30, 9 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 17 दिन पहले1 टिप्पणीचर्चा में 1 व्यक्ति
प्रिय विकी समुदाय, आपको विकी लव्ज रमज़ान 2026 में भाग लेने के लिए विनम्रतापूर्वक आमंत्रित किया जाता है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों से इस्लामी इतिहास और इस्लामी सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेजीकरण करने के लिए विकिपीडिया, विकिवॉयज पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय लेख लेखन प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जायेगी अभी भाग लें और पुरस्कार के विजेता बने है। धन्यवाद
नवीनतम टिप्पणी: 12 दिन पहले1 टिप्पणीचर्चा में 1 व्यक्ति
नमस्ते। पेस्ट जाँच एक प्रकार की सम्पादन जाँच सुविधा है जो तब दिखाई देगी जब यथादृश्य सम्पादिका का प्रयोग कर रहा कोई नवागंतुक किसी लेख में लंबा पाठ पेस्ट करे, अगर प्रणाली द्वारा यह निर्धारित किया जाए कि वह सामग्री सम्पादक ने संभवतः स्वयं नहीं लिखी है।
इस सुविधा का यहाँ पर पिछले वर्ष परीक्षण किया गया था, और शोध के परिणाम सकारात्मक थे: इस जाँच का सामना करने वाले सम्पादकों के द्वारा किए गए सम्पादनों में से पूर्ववत किए गए सम्पादनों की संख्या में नियंत्रण समूह की तुलना में 18% घटाव आया।
डिफ़ॉल्ट से पेस्ट जाँच उन सम्पादकों को दिखाई जाएगी जिन्होंने लोकल रूप से 100 या उससे कम सम्पादन किए हुए हों। यह विशेष:EditChecks के माध्यम से प्रबंधकों द्वारा बदला जा सकता है। जब इस आवश्यकता को पूरा करने वाला कोई सम्पादक कहीं और से कम-से-कम 50 कैरेक्टर्स लंबा पाठ पेस्ट करता है, पेस्ट जाँच उससे पूछेगी कि सामग्री उसने स्वयं लिखी है या फिर नहीं। सम्पादनों को टैग किया जाएगा ताकि अनुभवी सदस्य उन सम्पादनों का पता लगा पाएँ जहाँ पर पेस्ट जाँच दिखाई गई थी। अंतिम सम्पादन में कोई भी पेस्ट किया हुआ पाठ न होने के बावजूद भी टैग दृश्य होगा।
@Baangla जी, यह चर्चा वार्ता:अली ख़ामेनेई पृष्ठ पर होनी चाहिए। यदि आपको लगता है कि वर्तमान नाम सही नहीं है, तो आप साँचा:नाम बदले का प्रयोग करते हुए पृष्ठ को स्थानांतरित करने का अनुरोध कर सकते हैं। मेरी व्यक्तिगत राय में वर्तमान नाम सही है, क्योंकि BBC, Aaj Tak, News18 और NDTV सहित कई मीडिया संस्थान भी “ख़ामेनेई” ही लिखते हैं और हिंदी उच्चारण के अनुसार भी यही नाम उचित प्रतीत होता है। – DreamRimmer■13:49, 3 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
@Baangla जी, फ़ारसी में नाम علی خامنهای लिखा जाता है। इसी आधार पर देवनागरी में इसका निकटतम लिप्यंतरण अली ख़ामेनेई होगा।
यहाँ خ ध्वनि के लिए “ख़” का प्रयोग किया जाता है और अंतिम –ई ध्वनि को दर्शाने के लिए “ई” आता है। इसलिए अली ख़ामेनेई फ़ारसी उच्चारण के सबसे क़रीब माना जा सकता है। --डॉ. मुज़म्मिल (वार्ता) 01:29, 9 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
नवीनतम टिप्पणी: 3 दिन पहले4 टिप्पणियाँचर्चा में 2 लोग
नमस्ते प्रशासक महोदय, मैं 'Gahininath gutte' इस खाते का स्वामी हूँ। मैं अपना 'सदस्य वार्ता' पृष्ठ (User Talk Page) हटाना चाहता हूँ क्योंकि यह गूगल सर्च में मेरी निजी जानकारी दिखा रहा है। मैंने लॉगिन किया है, लेकिन सुरक्षा फ़िल्टर के कारण मैं स्वयं {{db-u1}} टैग नहीं लगा पा रहा हूँ। कृपया मेरी सहायता करें और इस पृष्ठ को हटा दें। धन्यवाद। Gahininath gutte (वार्ता) 12:40, 12 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
@Gahininath gutte: नमस्ते! हिंदी विकिपीडिया की नीतियों के अनुसार तभी हटाए जाते है, ज़ब उसपे अत्यधिक बर्बरता या निजी जानकारी और गाली गालोच हुआ हो, आमतौर पर सदस्य वार्ता नही हटाए जाते है,अगर आप सदस्य पृष्ठ की बात कर रहे है, तो आप 10 सकारात्मक संपादन करने के उपरांत सदस्य पृष्ठ को हटवाने ले लिए अनुरोध कर सकते है,या हटाने हेतु संबंधित साँचा लगा सकते है। Cptabhiimanyuseven•(@píng mє)12:52, 12 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
महोदय, जवाब के लिए धन्यवाद। मैं समझता हूँ कि वार्ता पृष्ठ हटाना नियमों के विरुद्ध है। लेकिन यह पृष्ठ गूगल सर्च में मेरा नाम और निजी संदर्भ दिखा रहा है, जिससे मुझे प्राइवेसी की समस्या हो रही है। अगर आप इसे हटा नहीं सकते, तो कृपया इस पृष्ठ पर __NOINDEX__ टैग लगा दें ताकि यह गूगल सर्च इंजन में दिखाई न दे। साथ ही, कृपया इस पृष्ठ की पुरानी सामग्री (History) को भी छुपा दें। आपकी बहुत कृपा होगी।"
"नमस्ते, मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। मैं विकिपीडिया पर अब सक्रिय नहीं रहना चाहता और अपनी निजता (Privacy) की सुरक्षा के लिए 'Right to Vanish' के तहत इस पृष्ठ को स्थायी रूप से (Permanently) हटाने का अनुरोध करता हूँ। इसमें मेरा वास्तविक नाम शामिल है जो गूगल सर्च में दिखाई दे रहा है और यह मेरी निजता का उल्लंघन है। मैं चाहता हूँ कि मेरे खाते से जुड़ी यह पहचान पूरी तरह से मिटा दी जाए। कृपया मेरी सहायता करें।" Gahininath gutte (वार्ता) 13:06, 12 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें