सामग्री पर जाएँ

सदस्य वार्ता:SM7

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कमल का फूल

नमस्कार!
यह सदस्य SM7 का सदस्य वार्ता पन्ना है।

♥ कृपया वार्ता पृष्ठदिशानिर्देशों और विकि शिष्टाचार का पालन करें।
♥ प्रबंधकीय कार्य के लिए बेहतर होगा कि विकिपीडिया:प्रबन्धक सूचनापट पर लिखें।
♥ अपने संदेश के बाद चार टिल्ड (~~~~) टाइप करके अपना हस्ताक्षर करना न भूलें।


हिंदी विकिपीडिया पृष्ठ "राजकुमार वर्मा" को नही हटाना चाहिए था।

[संपादित करें]

मै हिंदी विकिपीडिया का ३ साल से सक्रिय सदस्य हूं और संपादन कार्य कर रहा हूं। मैने एक हिंदी विकिपीडिया पृष्ठ " राजकुमार वर्मा" बनाया था जिसमें किसी भी प्रकार का प्रचार कार्य नहीं था, और जब पृष्ठ को हटाने के लिए नामांकित किया गया तब उसके प्रति स्पष्ट जवाब भी दिया गया था कि पृष्ठ को क्यों नहीं हटाना चाहिए, फिर भी आपने पृष्ठ को हटा ही दिया। आपको अधिकार मिले हैं तो उसका दुरुपयोग न करें , मेरे द्वारा निर्मित पृष्ठ में किसी भी प्रकार की प्रचार संबंधी लेख या सामग्री नहीं है। अतः मेरे पृष्ठ को पुनः वापस लाएं।। धनंजय अहीर (वार्ता) 16:58, 7 मार्च 2025 (UTC)धनंजय अहीरउत्तर दें

महाराज जी

[संपादित करें]

नमस्ते SM7, पिछले कई सालों से आप अपने अधिकार का हिंदी विकिपीडिया पर दुरूपयोग कर रहे हैं। जिसका बिल्कुल सही उधारन है प्रेमानंद महाराज जी। कोशिश तो आपने बहुत की इसे (प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज) डिलीट करने की, लेकिन महाराज जी का चमत्कार देखिए, उनके किसी चाहने वाले ने बना ही दिया। और आप कुछ भी ना कर पाये । और ना कर पायेंगे । ~2025-128983 (talk) 16:02, 4 जुलाई 2025 (UTC)उत्तर दें

हम अस्थायी खातों के साथ आपके अनुभवों के बारे में जानना चाहेंगे

[संपादित करें]

उत्पाद सुरक्षा एवं अखंडता टीम अस्थायी खातों के संबंध में आपके अनुभवों के बारे में जानना चाहेगी। इस सर्वेक्षण में आपकी भागीदारी हमें यह समझने में सहयता करने में बेहद मूल्यवान होगी कि अस्थायी खाते कितनी अच्छी तरह कार्य कर रहे हैं और हम आगे क्या सुधार कर सकते हैं। इसे पूरा होने में ५ मिनट से अधिक समय नहींं लगना चाहिए।

इस सर्वेक्षण की गोपनीयता नीति इस लिंक पर देखी जा सकती है। इस सर्वेक्षण को पूरा करके, आप गोपनीयता नीति में निर्धारित शर्तों से सहमत होते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि हम आपसे संपर्क करें, तो कृपया हमें अपना विकि उपयोगकर्ता नाम बताएँ।

सर्वेक्षण में भाग लें.

धन्यवाद!

Quiddity (WMF) 00:44, 21 अगस्त 2025 (UTC)उत्तर दें

soc

[संपादित करें]

I would like to bring to your attention that User:Krishnarthiindia, previously blocked on English Wikipedia as a sockpuppet of MediaTribe, is currently active on Hindi Wikipedia and creating multiple promotional pages.

🔗 User page on Hindi Wikipedia

I raised this issue with Hindi Wikipedia administrator सदस्य:संजीव कुमार, but his response suggests that the matter is being overlooked. Our discussion is here:

🔗 Talk page discussion

As an example, the article on Yohan Poonawalla has been repeatedly deleted on English Wikipedia due to COI and promotional issues:

This demonstrates a clear case of cross-wiki paid/COI editing.

Further evidence of promotional editing by this user includes:

  • Abhay Singh (Jamshedpur politician) (created and later deleted)
  • Anshuman Bhagat
  • Yohan Poonawalla
  • Ajay Mehgi (ऋतु मेंगी)

Given the user’s established connection to MediaTribe and a pattern of COI and promotional activity across projects, I kindly request an investigation into their activities on Hindi Wikipedia. The BO57! (वार्ता) 15:46, 25 सितंबर 2025 (UTC)उत्तर दें

अभिनेता गौरव देवासी का पेज बनाने के सन्दर्भ में

[संपादित करें]
अभिनेता गौरव देवासी जो की राजस्थान राज्य में अभिनेता हे और गूगल पर बहुत आर्टिकल उपलब्ध हे.आपसे अनुरोध हे की इनका पेज बनाया जाये ~2025-49619-4 (talk) 10:16, 3 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

सदस्य:Vedic Art द्वारा बन रहे LLM आधारित पेजों पर चिंता

[संपादित करें]

मैं एडमिन्स का ध्यान इस बात पर लाना चाहता हूँ कि सदस्य:Vedic_Art लगातार ऐसे पेज बना रहे हैं जो देखने में AI या LLM से तैयार लगते हैं। इन पेजों में न स्रोत होते हैं, न ढंग की जानकारी, और कई जगह गलतियाँ भी हैं।

साथ ही ये यूज़र “सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव अक्टूबर 2025” वाले पेज-निर्माण कार्यक्रम में भी हिस्सा ले रहे हैं। अगर ऐसे कार्यक्रमों में AI से बने पेज भेजे जाते हैं, तो हिंदी विकिपीडिया की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ेगा।

मेरी मुख्य बातेँ:

  • विकिपीडिया का मकसद भरोसेमंद और सत्यापित जानकारी देना है, न कि AI से बना कंटेंट डालना।
  • AI के पेज अक्सर बिना स्रोतोँ वाले, गलत या गढ़ी हुई बातें रखते हैं।
  • गूगल पर विकिपीडिया की रैंकिंग ऊँची होती है, अगर झूठी या AI से बनी जानकारी जाएगी तो लोग गलतफ़हमी में पड़ेंगे।
  • अगर गलत जानकारी फैलती है, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

मेरी विनती है कि:

  • सदस्य:Vedic_Art के हाल के पेजों की जाँच हो।
  • जो पेज सत्यापित नहीं हैं, उन पर कार्रवाई हो।
  • साफ किया जाए कि ऐसे AI-जनित पेजों की अनुमति है या नहीं।
  • क्या ऐसे यूज़र्स को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए?

क्या एडमिन लोग इस तरह की गतिविधियों को स्वीकार करते हैं? इस पर साफ राय जरूरी है।

धन्यवाद,

WeSeeAllButNot WeSeeAllButNot (वार्ता) 17:48, 5 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

Requested Page Moves

[संपादित करें]

To align with the original title name:

To correct spelling errors:

For consistency and commonly accepted spelling:

अनूप भाटिया (वार्ता) 02:05, 7 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

@Anoopspeaks कृपया संबंधित पृष्ठों के वार्ता पन्नों पर साँचा:नाम बदलें के प्रयोग द्वारा लिखें। --SM7--बातचीत-- 06:04, 7 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें
जी, किया अनूप भाटिया (वार्ता) 08:04, 7 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

युद्ध हाथी पृष्ठ हटाने के संबंध में

[संपादित करें]

नमस्ते SM7 जी। मैंने कल रात में एक पृष्ठ बनाया था युद्ध हाथी नाम से हालांकि लेख में अभी बहुत काम बाकी था जिसे मैं आज पूरा करने वाला था परंतु आज जब मैंने अपना लेख देखा तो वह आपके द्वारा हटाया जा चुका है। कृपया हटाने का कारण बताएं? धन्यवाद --रोहितबातचीत 12:39, 13 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

नमस्ते @रोहित जी, लेख आईपी द्वारा बनाया गया था और लेख में केवल एक वाक्य लिखा हुआ था - "इनका इस्तेमाल युद्ध के लिए होता।" जिसे सदस्य:MathXplore द्वारा परीक्षण पृष्ठ के रूप में शीह नामांकित किया गया था और मैंने इसी मापदंड के तहत हटाया है। --SM7--बातचीत-- 15:21, 13 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें
माफी चाहूंगा SM7 जी शायद मेरी ग़लती है क्योंकि कल रात को मैं इस लेख पर काम कर रहा था और करते-करते सो गया था। शायद मैंने सेव नहीं किया होगा। मुझे लगा कि मैंने सेव किया होगा। माफी चाहूंगा शायद मेरी तरफ से ही गलती हुई है। आपका धन्यवाद।--रोहितबातचीत 18:39, 13 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

अस्थायी खातों को सूचना भेजना

[संपादित करें]

नमस्ते SM7 जी, मैंने देखा है कि ट्विंकल से किसी लेख को शीह-नामांकित करने पर वो सम्बंधित खातों को सूचना सन्देश भेजता है। आईपी (मोबाइल) पतों से बने खाते को ये सन्देश नहीं भेजे जाते हैं लेकिन वर्तमान में हिन्दी विकिपीडिया पर ऐसे खातों को अस्थायी खातों से बदला जा चुका है और ये टिल्डे (~) से आरम्भ होते हैं। इन अस्थायी खातों पर सन्देश जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इन खातों को भी डिफॉल्ट रूप से सन्देश भेजना बंद कर देना चाहिए। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:52, 20 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार जी, मैं समय मिलते ही इसे देखता हूँ। --SM7--बातचीत-- 13:27, 21 अक्टूबर 2025 (UTC)उत्तर दें

2,4-डाइक्लोरोफिनॉक्सीएसिटिक अम्ल

[संपादित करें]

नमस्ते SM7 जी, 2,4-डाइक्लोरोफिनॉक्सीएसिटिक अम्ल नामक लेख को पिछले माह @TypeInfo जी ने परीक्षण पाठ के रूप में नामांकित किया। उनका ये कैसा रौलबैक था, ये तो वो ही बता सकते हैं (अपेक्षा करता हूँ कि वो इसके बारे में बतायेंगे) लेकिन आपने भी बिना इतिहास देखे लेख को हटा दिया। सम्भवतः ये परीक्षण पाठ तो नहीं था और विकिडाटा आयटम से भी जुड़ा हुआ था जहाँ 29 अन्य भाषायें भी सूचीबद्ध हैं। अतः मुझे लगता है यह परीक्षण पाठ के रूप में नहीं हटाना चाहिए था। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:09, 12 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार जी, बिना देखे तो नहीं हटाया - यह वैसे ही लिखा हुआ था कि - "अमुक फलाने की लिखी पुस्तक है" और 2009 से बस यही पाठ था। विकिडेटा से जुड़े होने के बावज़ूद यह परीक्षण ही लगा भले उल्लेखनीय हो। आगे आप निर्णय ले सकते हैं कि इसे वापस स्थापित करना है या नहीं। --SM7--बातचीत-- 17:20, 12 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
मेरे पास कोई उल्लेखनीय स्रोत नहीं है लेकिन निम्नलिखित सामग्री के साथ रखा जा सकता है:
2,4-डाइक्लोरोफिनॉक्सीएसिटिक अम्ल (Dichlorophenoxyacetic acid) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र C8H6Cl2O3 है। इसे अक्सर इसके आईएसओ सामान्य नाम 2,4-डी कहा जाता है। यह प्रणालीगत शाकनाशक है जो अधिकतर चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को नष्ट करने का काम करता है लेकिन खाद्यान्न, दूब और घासभूमि जैसे पौधे इससे अपेक्षाकृत कम प्रभावित होते हैं।
2,4-डी दुनिया के सबसे पुराने और सबसे व्यापक रूप से उपलब्ध शाकनाशी रसायनों में से एक है जो सन् 1945 से व्यावसायिक रूप से उपलब्ध है। वर्तमान में कई रासायनिक कंपनियों द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है क्योंकि इसका पेटेंट बहुत पहले समाप्त हो चुका है। यह कई व्यावसायिक लॉन शाकनाशी मिश्रणों में पाया जाता है और अनाज की फसलों, चरागाहों और बागों में खरपतवारनाशक के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। 1,500 से ज़्यादा शाकनाशी उत्पादों में सक्रिय घटक के रूप में 2,4-डी होता है।
आवश्यक हो तो उपरोक्त सामग्री के साथ स्रोतहीन का टैग रख सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:03, 12 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, वो तो 1,4-डाइमिथाइलबेंजिन टाइप के लेख भी एक लाइन के साथ स्रोतहीन का टैग लगा के रखे हुए ही हैं। मेरी कोई हार्दिक इच्छा नहीं। यदि कोई इसे परीक्षण कह के शीह कर दे तो मैं इसे भी हटा ही दूँगा। --SM7--बातचीत-- 18:21, 12 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
मेरी भी ऐसी कोई इच्छा नहीं है लेकिन इस तरह के 10 हज़ार पृष्ठ यहाँ सूचीबद्ध हैं। आप बार-बार मुझे परीक्षण पृष्ठ कहने पर डांट चुके हो, लेकिन अब आप भी उसी के साथ जुड़े हो। इन सभी को यदि हटाना है तो हटाने हेतु चर्चा करके हटाया जा सकता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:08, 13 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, आप उल्टा कह रहे हैं। जैसा कि आप ख़ुद बता रहे - आप बार-बार ऐसे पृष्ठ परीक्षण कह के नामांकित कर चुके हैं और देख-देख के और हटा-हटा के जब मैंने एक ऐसा ही पृष्ठ किसी दूसरे के नामांकन पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हटा ही दिया तो, अब, आप कह रहे कि वो परीक्षण नहीं था। तो आप ही बताइये कि मैं कहाँ स्टैंड लूँ? मुझे नहीं पता कि हहेच में रखा जाय तो इन्हें हटाने पे ही सहमति बनेगी या नहीं; यह पहले से प्रेडिक्शन करना मुश्किल है। एक ही तरीका बचता है कि शीह-परीक्षण की नियमावली को शब्दशः अनुसरित करें 'स्फद्घ्झा स्झाज्घ' जैसे कुछ लिखा हो केवल तभी उसे परीक्षण मान के हटायें। --SM7--बातचीत-- 04:23, 13 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
वो अर्थहीन सामग्री में आता है। परीक्षण में वो लेख भी शामिल होते हैं जो अनजाने में प्रयोगपृष्ठ की तरह बना हो या फिर किसी कड़ी पर क्लिक करने के बाद किसी नये सदस्य या अस्थायी खातों से अज्ञानतावश बन जाते हैं। 15 वर्ष पुराने लेख को इस श्रेणी में कैसे रख सकते हैं? ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:07, 13 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार यानी आप तैयार हैं कि केवल उन्हीं लेखों को परीक्षण के मापदंड के तहत नामांकित किया जाए जो - "जो अनजाने में प्रयोगपृष्ठ की तरह बना हो या फिर किसी कड़ी पर क्लिक करने के बाद किसी नये सदस्य या अस्थायी खातों से अज्ञानतावश बन..." गए हैं? --SM7--बातचीत-- 02:17, 14 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें
मैं तो सदैव ही तैयार था लेकिन जब चर्चायें बिना किसी चर्चा के वर्षों तक चलने लगी और शीह में भी महिनों का समय लगने लगा तब मैं ऐसे हटाने लगा था। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:52, 14 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

नए साल की शुभकामनाएँ

[संपादित करें]

SM7 जी, नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ!

यह नया साल आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

हिंदी विकिपीडिया पर आपके योगदान के लिए धन्यवाद। क्रोनोस.Zx (वार्ता) 13:15, 1 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

@Chronos.Zx जी, बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको भी नववर्ष अत्यंत मंगलमय हो। --SM7--बातचीत-- 17:24, 2 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें