सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:विकिपीडिया के बारे में

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश है जो दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। यह बहुभाषी, वेब आधारित मुक्त सामग्री ज्ञानकोष परियोजना है। विकिपीडिया शब्द दो शब्दों - विकि तथा एनसाइक्लोपीडिया से बना है। विकिपीडिया संयुक्त रूप से समस्त विश्व के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है; कोई भी इसका संपादन कर सकता है।

यह एक विकि है जिसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी लेख को सम्पादन कड़ी के द्वारा कभी भी बदल सकता है। सम्पादित करें कड़ी केवल कुछ सुरक्षित पन्नों को छोड़कर सभी लेखों में मौजूद है। आगंतुकों को योगदान करने के लिए विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है, चूंकि उनकी प्राथमिक भूमिका उन लेखों को लिखने में है, जो मौजूदा ज्ञान पर आधारित हैं। इसका अर्थ है कि यह सभी आयु तथा सांस्कृतिक एवम् सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग विकिपीडिया लेख लिख सकते हैं। किसी की भी सूचनाएँ, उचित स्तर की जानकारी, अंतर- संदर्भ, या प्रशंसा पत्र जोड़ने के लिए स्वागत है, जब तक वह विकिपीडिया की संपादन नीतियों के भीतर है। घटिया या विवादित जानकारी हटा दी जाएगी।

यह परियोजना १५ जनवरी, २००१ को अंग्रेज़ी में व जुलाई २००३ में हिन्दी में शुरु की गई थी। हिन्दी विकिपीडिया में वर्तमान में 1,69,083 लेखों पर काम चल रहा है। अन्य भाषाओं सहित ५ लाख से अधिक लेखों पर काम हो रहा है। चूंकि विकिपीडिया एक जारी कार्यक्रम है जिसमें मूलतः: कोई भी योगदान दे सकता है, यह कागजी ज्ञानकोष से महत्त्वपूर्ण तरीकों में भिन्न है। विशेष रूप से, पुराने लेख अधिक व्यापक और संतुलित हैं, जबकि नए लेखों में अपेक्षाकृत अधिक बार गलत जानकारी होती है। सदस्यों को मान्य जानकारी प्राप्त करने के लिए तथा हाल ही में जोड़ी गई गलत सूचनाओं से बचने के लिए इससे परिचित होना आवश्यक है (अधिक जानकारी के लिए देखें: विकिपीडिया द्वारा अनुसंधान) हालांकि, विकिपीडिया का लगातार सेकंडों, मिनटों व घन्टों में अद्यतन किया जाता है, जो कि एक कागजी ज्ञानकोष के विपरीत है जिसमें महीनों अथवा वर्षों में किया जाता है।

इस वेबसाइट पर प्रस्तुत समस्त जानकारी (पाठ, अर्थात text) क्रियेटिव कॉमन्स ऐट्रिब्यूशन शेयर अलाइक ३.० एवं ग्नू मुक्त दस्तावेजी लाइसेंस (GFDL) के अर्न्तगत उपलब्ध है। चित्र एवं अन्य मीडिया मुख्यतः इन्हीं लाइसेंस के अंतर्गत हैं, परन्तु कुछ चित्र कॉपीराइट वाले भी हैं जिनका उपयोग उचित उपयोग (fair use) के अंतर्गत किया गया है।

रचनाकारों के योगदान उनकी सम्पत्ति रहते हैं, जबकि कॉपीलैफ्ट लाइसेंस सुनिश्चित करता है कि सामग्री हमेशा आज़ादी से वितरण और प्रतिलिपि प्रस्तुत करने योग्य रहे।

अधिक जानकारी के लिये देखियें कॉपीराइट और उपयोग की शर्तें

ध्यान दें: विकिपीडिया पर ऐसी सामग्री मौजूद है जो कुछ प्रयोक्ताओं को आक्रामक/घिनौनी, अशिष्ट/अभद्र या अपवित्र लग सकती है। अधिक जानकारी हेतु content disclaimer देखें।

विकिपीडिया के बारे में

विकिपीडिया का इतिहास

विकिपीडिया को न्यूपीडिया की एक शाखा के रूप में स्थापित किया गया था, जोकि एक मुक्त ज्ञानकोष परियोजना थी, किन्तु अब परित्यक्त है। न्यूपिडिया में एक व्यापक समकक्ष समीक्षा प्रणाली का उपयोग किया गया था तथा इसके लिए उच्च कोटि के योगदानकर्ताओं की आवश्यकता थी, परन्तु लेख बहुत धीमी गति से लिखे जा सकते थे। सन् 2000 में न्यूपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स तथा उनके द्वारा परियोजना पर कार्य करने के लिए नियुक्त लैरी सैंगर ने न्यूपीडिया को एक अधिक व्यापक परियोजना से पूरा करने के लिए चर्चा की। एक विकि जनता को योगदान देने की अनुमति दे सकता था, और न्यूपीडिया का पहला विकि 10 जनवरी, 2001 को ऑनलाइन गया।

न्यूपीडिया के संपादकों तथा समीक्षकों ने न्यूपीडिया को विकि प्रारूप में एक वेबसाइट के साथ जोड़ने का काफ़ी विरोध किया, इस लिए नई परियोजना को "विकिपीडिया" नाम दिया गया, तथा इसके स्वयं के डोमेन विकिपीडिया डॉट कॉम पर 15 जनवरी 2001 को शुरू किया गया। गैर-मुनाफ़ा विकिमीडिया फ़ाउँडेशन के गठन के साथ ही यह डोमेन वर्तमान विकिपीडिया डॉट ओआरजी में परिवर्तित हो गया। मार्च 2007 में विकि शब्द एक नया ज्ञात शब्द बन गया।[1]

मई तथा सितंबर 2001 में कई गैर-अंग्रेज़ी विकिपीडिया शुरू किए गए थे। [2][3]

व्यापार-चिन्ह एवं कॉपीराइट

विकिपीडिया गैर-मुनाफ़ा विकिमीडिया फ़ाउंडेशन के द्वारा पंजीकृत व्यापार-चिन्ह है, जिसाने मुक्त सामग्री की परियोजनाओं की एक श्रृंखला बनाई है। इन सब परियोजनाओं पर आपका बिना संकुचित हुए लेखों का संपादन करने के लिए स्वागत है।

विकिपीडिया में सभी लेख, अधिकतर चित्र तथा अन्य लेख सामग्री ग्नू मुक्त प्रलेखन अनुमति पत्र(GFDL) के अधीन है। सभी योगदान योगदानकर्ताओं की संपत्ति रहते हैं, जबकि GFDL यह सुनिश्चित करता है कि सामग्री मुक्त रूप से वितरित हो सके। ((अधिक जानकारी के लिये विकिपीडिया कॉपीराइट तथा सामग्री अस्वीकरण देखें)

विकिपीडिया योगदानकर्ता

वेब पहुंच के साथ कोई भी विकिपीडिया को संपादित कर सकता है, और यह स्वतंत्रता अधिकाधिक सामग्री के अद्यतन को बढ़ावा देती है। विशेषज्ञ विद्वानों से लेकर सामान्य पाठकों तक - करीब 75,000 संपादक नियमित रूप से विकिपीडिया को संपादित करते हैं, तथा ये अनुभवी संपादक प्राय: हमारी शैली को अपनाकर पूरे ज्ञानकोष को एक समान बनाने में सहायता करते हैं।

विकिपीडिया में उच्च गुणवत्ता के संदर्भ बनाने के साथ-साथ सभ्यता बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण कार्य को करने के लिए कई तंत्र हैं। संपादक लेखों का ध्यान रख सकते हैं तथा तकनीकी विशेषज्ञ बुरे परिवर्तनों को पूर्ववत करने के लिए प्रोग्राम लिख सकते हैं। विशेष शक्तियों के साथ लगभग 19 प्रबंधक व्यवहार तथा विकिपीडिया के दिशानिर्देशों तथा नीतियों के पालन का ध्यान रखते हैं। जहां तथ्यों की प्रस्तुति के बारे में मतभेद होते हैं, वहां संपादक साथ मिलकर एक ऐसे लेख पर सहमत होते हैं, जो उस विषय पर तात्कालिक जानकारी को विशेषज्ञता के साथ प्रस्तुत करता है। प्रबंधक उन संपादकों को अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर सकते हैं जो सभ्यता से काम करने में अक्षम रहते हैं।

हालांकि यह वेबसाइट विकिमीडिया फ़ाउँडेशन के अधीन है, किन्तु वह लेखन तथा दैनिक कार्यों में काफ़ी हद तक शामिल नहीं है।

विकिपीडिया का श्रेष्ठ प्रयोग

विकिपीडिया भ्रमण

कुछ आगंतुक इस वेबसाइट पर ज्ञान प्राप्त करने के लिए आते हैं, तथा कुछ ज्ञान बांटने के लिए। वास्तव में, इस समय भी, दर्जनों लेखों का सुधार हो रहा है तथा नए लेख लिखे जा रहे हैं। आप नए हो रहे परिवर्तनों को भी देख सकते हैं। आप याच्छिक लेख भी देख सकते हैं। विकिपीडिया में कई निर्वाचित लेख हैं तथा अच्छे लेखों की सूची भी है। विकिपीडिया में प्रवेशद्वार भी हैं जो लेख सामग्री को विषय के अनुसार संयोजित करते हैं। आप विकिपीडिया पर खोज भी कर सकते हैं।

आप विकिपीडिया को अन्य भाषाओं में भी पढ़ सकते हैं। विकिपीडिया के दो सौ से भी अधिक भाषाओं में अवतरण हैं। इसके अतिरिक्त विकिपीडिया के बन्धु प्रकल्पों में एक शब्दकोष, क्वोटेशन्स्, पुस्तकें, नियमावली, वैज्ञानिक संदर्भ साधन एवं एक समाचार सेवा भी है। यह सब को भिन्न-भिन्न समुदायों द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

विकिपीडिया में मौलिक दिक्चालन

विकिपीडिया में सभी लेख जुड़े अथवा अंतर-संदर्भित हैं। जब कभी आप इस प्रकार की कोई कड़ी देखते हैं, तो इसका तात्पर्य यह है कि इस विषय पर विकिपीडिया में एक लेख मौजूद है। प्राय: माउस को कड़ी के ऊपर ले जाने पर आपको यह पता चलेगा कि यह कड़ी आपको कहाँ ले जाएगी। आप सदा किसी कड़ी से जुड़ी जानकारी से केवल एक क्लिक की दूरी पर रहते हैं। अधिकांश लेखों में बहुत सी कड़ियाँ रहती हैं, जिसमें उस विषय से संबंधित, बाह्य अंतरजालों तथा संयोजित श्रेणियों की कड़ियाँ होती हैं, ताकि आप एक अस्पष्ट अनुक्रम में जानकारी खोज पाएँ। कुछ लेखों में शब्दकोष परिभाषा, सुभाषितों, अन्य भाषाओं मे एक ही लेख के लिए तथा हमारे बन्धु प्रकल्पों के लिए कड़ियाँ होती हैं। यदि कोई संदर्भित कड़ी मौजूद नहीं है, तो आप उसके लिए कड़ी बना सकते हैं; यह भी योगदान करने का एक तरीका है।

विकिपीडिया का अनुसंधान के लिए प्रयोग

एक विकि के रूप में, लेख कभी संपूर्ण नहीं होते। वे लगातार संपादित किए जाते हैं, तथा उनमें समय के साथ सुधार किया जाता है। साधारणत: इसके परिणामस्वरूप गुणवत्ता में सुधार आता है, तथा सूचना के निष्पक्ष एवं संतुलित प्रतिनिधित्व पर सर्वसम्मति बढ़ती है।

सदस्यों को यह ज्ञात होना चाहिए कि सभी लेख आरंभ से ही उच्च गुणवत्ता वाले नहीं होते: उनमें झूठी अथवा विवादास्पद जानाकारी हो सकती है। दरअसल, कई लेखों का आरंभ पक्षपातपूर्ण होता है; तथा, चर्चा बहस व तर्क-वितर्क की एक लंबी प्रक्रिया के बाद वे धीरे-धीरे सर्वसम्मति से एक तटस्थ बनाए जाते हैं। कई लेखों को अपने विषय पर बेहतर तथा संतुलित बनने में महीने भी लग सकते हैं। कारण यह है, कि संपादक सामान्यतः अपनी रूचि के विषय में योगदान देते हैं, तथा अपने द्वारा संपादित प्रत्येक लेख को व्यापक बनाने का प्रयास नहीं करते। हालांकि, अंत में अन्य संपादक लेख का विस्तार करते हैं और लेखों में योगदान देते हैं, तथा लेख संतुलित एवम् व्यापक बनाने का प्रयास करते हैं। इसके अतिरिक्त, विकिपीडिया में कई आंतरिक सुधार कार्यक्रम भी है जो संपादकों में सामग्री और दृष्टिकोण पर असहमति होने पर सहायता देते हैं। सामान्यतः संपादक अंतत: लेख को सुधारने के लिए एक आम सहमति पर पहुँच जाते हैं।

सम्पर्क साधन

अन्य भाषाओं के अवतरण

Coordination between languages - विकिपीडिया में नयी भाषा बनायें

  अफ़्रीकी   अरबी   आर्मेनियाई   ऐस्टूरियन   आयमारा   अजेरी   बहासा मलायू   बंगाली   बोजान्स्की   Català   Česká   कोर्सू   Cymraeg   डान्स्क्   डच   Eesti   Elsässisch   Español   Esperanto   Euskara   Français   Frysk   Gaeilge   Galego   Guaraníi   (Hangukeo)   Hrvatski   इंडोनेशियाई   Islenska   Interlingua   इतालवी   עברית (Ivrit)   Khmer   कुर्दी   लैटिना   lv.wikipedia.org Latviešu   Lietuvių   हंग्गैरियाई   मैथिली   माओरी   मंगोलियाई   मराठी   माल्टिन   Nahuatl   Nauri   Nederlands   Nepali   (Nihongo)   Norsk   Occitan   Oromo   Plattdüütsch   Polski   Português   Qazaq   Quechua   ro.wikipedia.org Română   Русский (Russkiy)   Sanskrit   Singhalese   Shqip   सरल अंग्रेज़ी   Slovenian   Српски (Srpski)   Suomeksi   Svenska   तमिल   वियतनामी   Türkçe   Turkmeni   Ukrayinska   उर्दू(اردو)   Uzbek   Volapük   Xhosa   Yoruba   Zhuang   ()   ()   ज़ुलू

अन्य कडियाँ

विकिपीडिया के बन्धु प्रकल्प

विकिपीडिया विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित गैर-लाभ व्यवस्था है जो विस्तृत संख्या में अन्य परियोजनायें संचालित करता है:

सन्दर्भ

  1. "ऑनलाईन ऑक्सफ़ोर्ड शब्दकोष का त्रैमासिक अद्यतन ", ऑक्सफ़ोर्ड अंग्रेज़ी शब्दकोष, 15 मार्च, 2007
  2. "विकिपीडिया घोषणाएं — मई 2001".
  3. "विकिपीडिया घोषणाएं — सितंबर 2001".