सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:नामस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नामस्थान विकिपीडिया पर ऐसे उपसर्ग हैं जो मीडियाविकी द्वारा पहचाने जाते हैं। इन नामस्थानों के अंत में colon : लगाया जाता है। हर नामस्थान के साथ सम्बंधित वार्ता नामस्थान होता है जहाँ पर चर्चा होती है। हिन्दी विकिपीडिया पर निम्न नामस्थान हैं:

सामग्री नामस्थानसम्बंधित चर्चा नामस्थान
नामस्थान संख्यानामस्थान का नामशॉर्टकट एवं अन्य नामनामस्थान का नामशॉर्टकट एवं अन्य नाम
0मुख्य1वार्ता
2सदस्य, U3सदस्य वार्तासवा, UT
4विकिपीडियावि, Wikipedia, WP5विकिपीडिया वार्ताविवा, WPT
6चित्रImage7चित्र वार्ताImage talk
8मीडियाविकिमी9मीडियाविकि वार्तामीवा
10साँचासा, T11साँचा वार्तासावा
12सहायता13सहायता वार्ता
14श्रेणीश्र15श्रेणी वार्ताश्रवा, CT
100प्रवेशद्वारप्र, P101प्रवेशद्वार वार्ताप्रवा
828Module829Module talk

नामस्थान निम्न कार्यों के लिये हैं:

  • मुख्य नामस्थान: इसमें विकिपीडिया के सारे लेख आते हैं
  • सदस्य नामस्थान: इसमें सभी सदस्यों के सदस्य पृष्ठ आते हैं। सदस्य विकिपीडिया सम्बंधी कोई परीक्षण अपने सदस्य पृष्ठ के उप-पृष्ठों में कर सकते हैं। ये सभी सदस्य नामस्थान में आएँगे और ज्ञानकोश का भाग नहीं होंगे।
  • विकिपीडिया नामस्थान: यह नामस्थान विकिपीडिया परियोजना पर प्रबंधन कार्यों के लिये है। इसकी जानकारी ज्ञानकोश का हिस्सा नहीं बलकी रख-रखाव और विकिपीडिया के समुदाय में हेतु है
  • चित्र नामस्थान: यद्यपि इसका नाम चित्र है, परंतु इसमें सभी तरह के मीडिया रखे जाते हैं। इसमें इमेज, ऑडियो और वीडियो शामिल हैं।
  • मीडियाविकि: इस नामस्थान में ऐसे पृष्ठ होते हैं जिनसे विकिपीडिया के सॉफ़्टवेयर (जिसका नाम मीडियाविकि है) में परिवर्तन किया जाता है। इसमें css, जावास्क्रिप्ट एवं सभी सदस्यों को समान दिखने वाले सन्देश (interface) शामिल है। इस नामस्थान में परिवर्तन करने का अधिकार केवल प्रबंधकों को होता है।
  • साँचा नामस्थान: इस नामस्थान में सभी साँचे रखे जाते हैं
  • सहायता: इस नामस्थान में सदस्यों की सहायता के सभी पृष्ठ रखे जाते हैं
  • श्रेणी: इस नामस्थान में सभी श्रेणियाँ रखी जाती हैं। श्रेणियों द्वारा सभी लेखों, साँचों एवं चित्रों को वर्गीकृत किया जाता है। इस नामस्थान में कोई सामग्री नहीं रखी जाती।
  • प्रवेशद्वार: इस नामस्थान में विषय के लिये "प्रवेशद्वार" बनते हैं, अर्थात उनके बारे में मूल जानकारी देने वाले पृष्ठ जो विषय से सम्बंधित कई लेखों से थोड़ी-थोड़ी जानकारी देते हैं और आगे पढ़ने के लिये उन लेखों की कड़ियाँ देते हैं।
  • Module: इस नामस्थान में लुआ मॉड्यूल बनाए जाते हैं जो साँचों में प्रयोग होते हैं।

इन सब नामस्थानों के साथ सम्बंधित वार्ता नामस्थान भी हैं जो सामग्री नामस्थान के पृष्ठ के बारे में सुधार हेतु चर्चा करने के काम आते हैं। उदाहरण: विकिपीडिया वार्ता:नामस्थान इस पृष्ठ का वार्ता पृष्ठ है जहाँ इस पृष्ठ में सुधार हेतु चर्चा होती है।

इनके अतिरिक्त एक विशेष नामस्थान भी है जिसमें सभी विशेष पृष्ठ पाए जाते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]