सामग्री पर जाएँ

सदस्य वार्ता:संजीव कुमार

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(सदस्य वार्ता:Sanjeev bot से अनुप्रेषित)

why are you remove this article "सुमरत सिंह"

[संपादित करें]

आपको यह लेख हटाना नहीं चाहिय था बल्कि इसे सशोधन करना चाहिए आप इसे पुन बापिस लाइए

कारण क्या है डिलीट करने का ? ~2025-39480-74 (talk) 12:07, 9 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

ये प्रचार लेख था। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:46, 9 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव, अक्टूबर 2025 के बारे में

[संपादित करें]

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव, अक्टूबर 2025 मे बहुत समय लग रहा पिछले बार के मुकाबल, क्यों? Surajkumar9931 (वार्ता) 07:04, 25 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

@Surajkumar9931 जी, यह केवल मूल्यांकन करने वालों की अनुपलब्धता के कारण हो रहा है। सम्भावना है कि इस माह (दिसम्बर) के अंत तक यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:02, 27 दिसम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

नए साल की शुभकामनाएँ

[संपादित करें]

संजीव कुमार जी, नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ!

यह नया साल आपके और आपके परिवार के लिए अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

हिंदी विकिपीडिया पर आपके योगदान के लिए धन्यवाद। क्रोनोस.Zx (वार्ता) 13:17, 1 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

@Chronos.Zx जी, बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको भी नववर्ष की मंगल शुभकामनायें। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:26, 3 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

सहायता नोट

[संपादित करें]

संजीव जी, नमस्कार, आपने 2012 ग्वाला गद्दी दूध आंदोलन मुद्दे को डिलीट करने के लिए चर्चा चलाई है। मुझे वहां जानकारी नहीं है चर्चा कैसे की जाए, मुख्य नीतियां पढ़ रहा हूं। आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया आपका संदेश "मूल शोध उलेखनिय नहीं" को थोडा समझाएं ताकि मैं उस दिशा में बदलाव कर सकूं और आपकी उम्मीद अनुसार इस पृष्ठ को बना सकूं

धन्यावद सिलानी जोखो (वार्ता) 08:02, 19 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

@सिलानी जोखो जी, आपने पहले ही अपनी बात विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/2012 ग्वाला गद्दी दूध आंदोलन पर लिख दी है। लेकिन मुझे तो अब भी वो उल्लेखनीय नहीं लग रहा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:20, 20 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

कृपया गोप्रेक्षेश्वर लेख की पुनः समीक्षा करें और कॉपीराइट उल्लंघन का टैग हटाने की कृपा करें

[संपादित करें]

"नमस्ते, मैंने गोप्रेक्षेश्वर (Gopreksheshwar) लेख में आए कॉपीराइट (Copyright) संबंधी मुद्दों को पूरी तरह से सुधार दिया है। लेख से कॉपी किए गए हिस्सों को हटाकर उसे अपनी भाषा में फिर से लिखा गया है और आवश्यक विश्वसनीय स्रोत (Reliable Sources) भी जोड़ दिए गए हैं। कृपया अब इस लेख की पुनः समीक्षा करें और कॉपीराइट उल्लंघन का टैग हटाने की कृपा करें।" ~2026-64016-4 (talk) 19:57, 29 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

तुमने मेरा अकाउंट क्यों डिलीट किया ? "बाबू अली साबरी"

[संपादित करें]

तुमने मेरा अकाउंट क्यों डिलीट किया ? "बाबू अली साबरी" JACHR (वार्ता) 00:18, 30 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

शायद यह संदेश त्रुटि से यहाँ लिखा गया है। मेरे पास किसी का अकाउंट डिलीट करने का अधिकार नहीं है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:00, 30 जनवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

भूमिहार

[संपादित करें]

भूमिहार कोई जाति नहीं है यह बस हाल ही 2015 के बाद एक सर्वेक्षण में रख दिया गया था अब इसको सरकार ने सुधार कर लिया है अपनी गलती को और फिर से भूमिहार ब्राह्मण ही रहेगा | ~2026-69698-6 (talk) 10:00, 1 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

Source

[संपादित करें]

https://indianexpress.com/article/india/bhumihar-vs-bhumihar-brahmin-in-bihar-trouble-brews- ~2026-69698-6 (talk) 10:01, 1 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

कृपा करके इस अवतरण को पुनरीक्षण करें

[संपादित करें]

गुरमीत राम रहीम सिंह अवतरण में मैंने नए विषय जोड़े है कृपा करके इसको पुनरीक्षण करे आपका बहुत बहुत धन्यवाद JustSmile1995 (वार्ता) 07:30, 9 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

@संजीव कुमार Please check. Regards JustSmile1995 (वार्ता) 12:19, 10 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@JustSmile1995 जी, मुझे प्रचार लग रहा है अतः मैं अन्य सदस्यों द्वारा समीक्षा की प्रतीक्षा कर रहा हूँ जिससे इसमें सुधार किया जा सके। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:03, 10 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार सारी जानकारी सही एवं मान्यता प्राप्त समाचार पत्रों से ली गई है। कृपया सहयोग करें। आपका बहुत-बहुत आभार। JustSmile1995 (वार्ता) 11:34, 12 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@JustSmile1995 जी, समाचार पत्रों में भी प्रशंसा छापी जाती है। ये तो भारतीय संसद में भी नहीं माने जाते। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:51, 13 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, मेरा कहने का मतलब है की आज कल ज्यादातर समाचार चैनल गुरमीत राम रहीम के लिए नकारत्मक खबरे प्रकाशित करते है उसको हम प्रशंसा नहीं कह सकते, समाज और देश की भलाई के लिए मरणोपरांत शरीरदान, उपराष्ट्रपति, माननीय राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त होना बड़े कार्य है जो विकिपीडिया का हिस्सा होना चाहिए। आपका बहुत-बहुत आभार। JustSmile1995 (वार्ता) 17:50, 15 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

डॉ. विनोद कुमार पृष्ठ: शीघ्र हटाने नामांकन पर प्रतिक्रिया

[संपादित करें]

नमस्ते,

धन्यवाद आपके नोटिस के लिए। मैं समझता हूँ कि पृष्ठ “डॉ. विनोद कुमार” को L2 (साफ़ प्रचार) नीति के तहत शीघ्र हटाने के लिए नामांकित किया गया है।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि पृष्ठ में जो सामग्री है, वह मेरे **20 वर्षों के सार्वजनिक स्वास्थ्य और naturopathy कार्य** पर आधारित है। सभी जानकारी को **neutral tone** में रखा गया है और इसे **विश्वसनीय, third-party sources और archive proofs** के साथ सत्यापित किया गया है।

इसके अलावा, मेरा **Wikidata public item** भी बना हुआ है ([Q138034718](https://www.wikidata.org/wiki/Q138034718)) जिससे दुनिया भर के लोग देख सकते हैं कि **कौन काम कर रहा है और कौन पृष्ठ को लेकर चर्चा या नामांकन कर रहा है**।

English: Public documentation of Wikipedia deletion nomination of Dr. Vinod Kumar page , with archive proof and independent references of selfless public health and naturopathy work.

Hindi: डॉ. विनोद कुमार पृष्ठ के Wikipedia शीघ्र हटाने नामांकन का सार्वजनिक दस्तावेज़, जिसमें archive proof और स्वतंत्र स्रोत शामिल हैं, जो उनके निःस्वार्थ सार्वजनिक स्वास्थ्य और naturopathy कार्य को प्रमाणित करते हैं।

https://www.wikidata.org/wiki/Q138337489 and archive https://archive.ph/2ViwO

मैं विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस नामांकन पर निर्णय लेते समय इन **documented proofs और verifiable facts** को ध्यान में रखा जाए। पृष्ठ केवल **सत्यापनीय तथ्य** दिखाता है जैसे शिक्षा, कार्य, awards, notable contributions और महत्वपूर्ण events। कोई promotional language शामिल नहीं है।

यदि आवश्यक हो तो मैं अतिरिक्त references और स्वतंत्र स्रोत जोड़ सकता हूँ ताकि विषय Wikipedia की **उल्लेखनीयता (notability)** के मानक पर खरा उतरे।

धन्यवाद।

--Doctorvinodkumar (वार्ता) 14:33, 18 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

विकिडाटा से लेख को लिंक करना

[संपादित करें]

नमस्ते, मैंने सीन कॉम्ब्स पर नया लेख बनाया है। चूँकि विकिडाटा आइटम (Q216936) सुरक्षित (Locked) है, कृपया इसे लिंक करने में सहायता करें।VIKRAM PRATAP7 (वार्ता) 11:22, 20 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

@VIKRAM PRATAP7 जी, मैंने विकिडाटा से लेख को जोड़ दिया है लेकिन वर्तमान में यह लेख पूर्णतः एआई चैटबॉट से बना हुआ दिखाई दे रहा है। यदि इसे अन्तिम तिथि तक नहीं सुधारा गया तो इसे वैसे भी शून्य अंक मिलेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:26, 20 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार लिंक करने हेतु आभार। लेख की भाषा और ढांचे पर आपकी टिप्पणी को मैंने गंभीरता से लिया है। मैं इसे और अधिक स्वाभाविक और मानवीय बनाने हेतु इसमें आवश्यक सुधार कर रहा हूँ। सहयोग हेतु धन्यवाद।
महोदय आप कुछ सुझाव दे जिससे मैं इसे मानवीय बना लूँ VIKRAM PRATAP7 (वार्ता) 16:04, 20 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें
@VIKRAM PRATAP7 जी, सुझाव और आवश्यकतायें प्रतियोगिता पृष्ठ पर @अनिरुद्ध जी ने अच्छे से लिखे हैं। फिर भी आप अतिरिक्त सुझाव चाहते हैं तो निर्वाचित लेख आवश्यकतायें देख सकते हैं। आप निर्वाचित लेखों को देख सकते हैं और उनके प्रारूप को देख सकते हैं। अंग्रेज़ी विकिपीडिया के लेख की जो कड़ी दी गयी है, उनका प्रारूप भी देख सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:18, 20 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

अभिनव अरोड़ा के पृष्ठ हटाने के विषय में

[संपादित करें]

संजीव सर, यह नाम तो काफी जाना पहचाना है जिस तरह से मैं गूगल पर उनकी जानकारी मौजूद है वो तो विकिपीडिया के लिए है। अभिनव अरोड़ा पृष्ट हटाया क्यों जा रहा है? Vedic Art (वार्ता) 01:39, 6 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

@Vedic Art जी, सम्भव है आपको उल्लेखनीय लग रहा हो। लेकिन मुझे इसके उल्लेखनीय होने का कोई कारण नहीं मिल रहा। स्वयं में ये बालक कोई ज्ञान नहीं रखता, केवल इसके पिता अपने धन के बल पर इसका प्रचार करवा रहे हैं। ऐसा ही अन्य उदाहरण जया किशोरी का है। मुझे नहीं समझ में आ रहा कि उसका पृष्ठ यहाँ क्यों है? उसे भी हटा देना चाहिए। वैसे मैं आपके उपर पैसे लेकर पृष्ठ बनाने का आरोप नहीं लगा सकता क्योंकि मेरे पास ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं लेकिन ऐसे लोगों के पृष्ठ पैसे देकर बनवाये जाते हैं। आप क्यों बना रहे हो, ये तो आप ही बता सकते हो। आपको लगता है कि इन्होंने कोई उल्लेखनीय काम किया है तो कृपया बतायें। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:29, 6 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
संजीव सर, आपने समय निकाल कर मुझे यह जरूरी संदेश दिया, उसके लिए आपका बहुत बहुत आभार। जैसा आप कह रहें हैं यह सही हो सकता है मैंने यह पृष्ठ इस लिए बनाया क्यों कि कई बार इसके न्यूज आर्टिकल मेरे गूगल के फीड पर दिखे। यही सोच कर मैंने यहाँ पृष्ठ निर्माण कर दिया। इस कोई गलती के लिए क्षमा चाहूंगा। Vedic Art (वार्ता) 05:17, 7 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
@Vedic Art जी, मैं भी ये ही मानता हूँ कि आप इनके प्रचार से प्रभावित हो गये। लेकिन ऐसे लोग अपने प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए सशुल्क लेख निर्माण भी करते/करवाते हैं। ऐसा करने वाले सदस्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित किया जाता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:51, 7 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

प्रश्न - अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव 2026 के संबंध में

[संपादित करें]

@संजीव कुमार महोदय यह जानना चाहता हूं कि जब आप किसी लेख को स्वीकृत कर देने के पश्चात् जो टिप्पणी करते हैं उसे मुझे ही संपादित करना होता है या कोई भी या आप कर सकते है क्या ? पहले स्वीकृत लेख को किस किस आधार पर अस्वीकृत किया जा सकता है| क्या टिप्पणी के अनुसार सम्पादन न करने पर लेख अस्वीकृत हो सकते है धन्यवाद विक्रम प्रताप 18:22, 7 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

@VIKRAM PRATAP7 जी, ऐसा कोई प्रतिबन्ध नहीं है कि उन्हें कौन सुधारे! विकिपीडिया पर कोई भी सदस्य किसी भी लेख को सुधार सकता है। आप यदि उन लेखों में सुधार करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। प्रतियोगिता में लेखों को स्वीकृत करने या न करने की नियमावली प्रतियोगिता पृष्ठ पर लिखी हुई है। आपका ये वाक्य मैं नहीं समझ पाया, "स्वीकृत लेख को किस आधार पर अस्वीकृत किया जा सकता है?" मैं सामान्यतः सभी लेखों पर टिप्पणी लिखता हूँ जिससे उस लेख के बारे में समझा जा सके। हालांकि कुछ लेख आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो वहाँ टिप्पणी लिखना आवश्यक नहीं है। टिप्पणी लिखने से लेख की अन्य कमियाँ ज्ञात होती हैं जिन्हें सुधारा जा सकता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:20, 8 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

ल2

[संपादित करें]

[[विकिपीडिया:पृष्ठ_हटाने_की_नीति#ल2]] मुझे नहीं लगता है कि ल2 से मिलती जुलती है कृपया जांच करे ~2026-18842-64 (वार्ता) 16:57, 26 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

@~2026-18842-64: आपके लगने से नहीं होता। आपको स्वयं का प्रचार क्यों ही प्रचार लगेगा? ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:01, 26 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

आपके राज में !

[संपादित करें]
आप अपनी सचेत दृष्टि से कई पृष्ठ बचाते हैं लेकिन [यह संपादन] देखिए। incredible jainism द्वारा कई पृष्ठ से स्रोत हटाए गए और पूर्ववत नहीं हुए। -Ahinsa jain (वार्ता) 03:54, 30 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
@Ahinsa jain जी, यह पूरा लेख दोबारा लिखने लायक है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:00, 31 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें

रोलबैक अधिकार के नामांकन पर आपके विचार/मत हेतु

[संपादित करें]

नमस्ते, आशा है आप सकुशल होंगे।

मैं पिछले कुछ समय से हिंदी विकिपीडिया पर सक्रिय रूप से गश्त कर रहा हूँ और हाल के बदलावों में स्पष्ट बर्बरता को हटाने का प्रयास कर रहा हूँ। अपने इस कार्य को और अधिक सुचारू बनाने के लिए, मैंने स्वयं को रोलबैक अधिकार के लिए नामांकित किया है।

चूँकि आप हिंदी विकिपीडिया के एक अनुभवी सदस्य हैं, इसलिए मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया मेरे हालिया योगदानों की समीक्षा करें और अपना बहुमूल्य मत या सुझाव प्रदान करें। आपका समर्थन और मार्गदर्शन मेरे लिए अत्यंत उत्साहजनक होगा।

नामांकन यहाँ देखें: मेरे नामांकन पर अपना मत दें

सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद!

सादर,
AMAN KUMAR विक्रम प्रताप(बातचीत)-- 11:27, 11 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

Last Few Days: WikiConference India 2026 Scholarship Applications

[संपादित करें]

कृपया अपनी भाषा में अनुवादित करने में सहायता करें

Dear Wikimedian,

We're happy to share that scholarship applications for WikiConference India 2026 are currently open and the deadline is just around the corner.

WikiConference India 2026 is the fourth edition of the national-level conference that brings together Wikimedians and stakeholders engaged in Indic-language Wikimedia projects and the broader open knowledge movement across India and South Asia. The conference will take place in Kochi, Kerala, from 4–6 September 2026.

  • Scholarship deadline: 15 April 2026, 11:59 PM IST

With only a few days left, we warmly encourage you to apply if you haven’t already and kindly request you to share this with your community and encourage others to apply.

For more information and regular updates, we encourage you to visit the conference Meta page.

Warm regards,
on behalf of the WikiConference India 2026 Organising Team

This message was sent with MediaWiki message delivery (वार्ता) on 18:30, 11 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

श्रेष्ठ लेख नामांकन

[संपादित करें]

नमस्ते, संजीव जी। मैंने ‘राष्ट्रीय उद्यान’ लेख को श्रेष्ठ लेख हेतु नामांकित किया है। कृपया समय निकालकर इसका अवलोकन करें और अपने सुझाव एवं मत प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे समीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 02:37, 27 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

@चाहर धर्मेंद्र जी, बिलकुल समय मिलते ही मैं समीक्षा करूँगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:03, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
बहुत-बहुत धन्यवाद। समय निकालकर समीक्षा करने के लिए आभारी हूँ। आपके सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 13:06, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

द ट्रेंडिंग पीपल

[संपादित करें]

मोहदय,जी @Sanjeev bot लेख को व7/ ल2 के अंतर्गत हटाया गया हैं। हालांकि लेख में स्वतंत्र स्रोतों पर आधारित ज्ञानकोशीय सामग्री मौजूद थी और इसे सुधार योग्य बनाया जा सकता है। शीघ्र हटाने की नीति के अनुसार ऐसे मामलों में पूर्ववत अथवा ड्राफ्ट पुनर्स्थापन पर विचार किया जा सकता है। कृपया लेख को उपयोगकर्ता उपपृष्ठ में पुनर्स्थापित करने पर विचार करें। Citexjiबातचीत 06:29, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

@Citexji जी, यदि आपको लेख की सामग्री चाहिए तो उसे उपलब्ध करवा सकता हूँ लेकिन हिन्दी विकिपीडिया पर ड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है अतः इसे ड्राफ्ट में नहीं रखा जा सकता। लेख का नामांकन होने के तीन दिन बाद इसे हटाया गया है अतः ड्राफ्ट वाला काम हो भी गया था। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:52, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार महोदय, इन्होंने सदस्य:Citexji/द ट्रेंडिंग पीपल का ड्राफ्ट पेज बनाया है विक्रम प्रताप(बातचीत)-- 14:00, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
@AMAN KUMAR जी, फिर अच्छा है। लेकिन कुछ समय बाद उसे भी प्रचार मानकर व7 के तहत हटाया जा सकता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:01, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, धन्यवाद।
व7 मापदंड के अनुसार केवल पूर्णतः प्रचारात्मक पृष्ठ ही शीघ्र हटाने योग्य होते हैं। वर्तमान ड्राफ्ट में तथ्यात्मक एवं ज्ञानकोशीय सामग्री मौजूद है, जिसे और अधिक तटस्थ बनाने तथा विश्वसनीय, स्वतंत्र स्रोत जोड़ने का कार्य जारी है।
मैंने लेख से प्रचारात्मक भाषा हटाकर इसे विकिपीडिया की शैली के अनुरूप संशोधित किया है तथा उपलब्ध स्वतंत्र स्रोत जोड़े हैं। साथ ही, बेहतर समीक्षा के लिए मैंने @Khushi200 जी से इस ड्राफ्ट की जांच का अनुरोध किया था। उन्होंने इसकी समीक्षा करके बताया कि लेख में अच्छे सुधार किए गए हैं और तटस्थ शैली की दिशा में प्रगति हुई है। इसकी चर्चा मेरे वार्ता पृष्ठ पर देखी जा सकती है।
यदि आपको अभी भी स्रोतों की विश्वसनीयता या विषय की उल्लेखनीयता को लेकर कोई विशेष आपत्ति हो, तो कृपया उसे संबंधित नीतियों और स्रोत-मानकों के आधार पर स्पष्ट करें, ताकि उसी अनुसार आगे सुधार किया जा सके। Citexjiबातचीत 19:58, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

You may be an eligible candidate for the U4C election

[संपादित करें]

Greetings,

The Universal Code of Conduct Coordinating Committee (U4C) seeks candidates for the 2026 election. The U4C is the global committee responsible for overseeing enforcement of the Universal Code of Conduct. Elections are held annually, if elected a committee member serves for two years.

This year the U4C requires candidates to hold administrator rights on at least one wiki, which is why you are being contacted as you appear to hold this right. There are other requirements, such as candidates must be at least 18 years old and may not be employed by the Wikimedia Foundation or other related chapters and affiliates. You can find more information in the call for candidates on Meta-wiki. Additionally, the committee's working language is English; some ability to communicate in English is required.

The election opens on 18 May, if you are eligible and interested you have until 10 May to submit your candidacy. There will week between for candidates to answer questions from the community. Voting takes place privately in SecurePoll, successful candidates must receive at least 60% support. More information is available on the 2026 Elections page, including timelines and other candidacy information. If you read over the material and consider yourself qualified, please consider submitting your name to run for the committee. If you think someone else in your community might be interested and qualified, please encourage them to run.

In partnership with the U4C -- Keegan (WMF) (talk) 18:33, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

साँचे विलय करने हेतु सहायता

[संपादित करें]

नमस्ते संजीव जी, क्या आप साँचा:Infobox cricket final और साँचा:Infobox limited overs final का मिलान कर इनका विलय कर सकते हैं? मुझे लगता है इनमे से एक ही साँचा पर्याप्त होगा। --SM7--बातचीत-- 18:58, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी, मुझे इनमें विलय के लिए कुछ नहीं मिला अतः एक को दूसरे पर बिना श्रेय के अनुप्रेषित कर दिया है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:59, 5 मई 2026 (UTC)उत्तर दें

ब्लू बर्ड फाउंडेशन

[संपादित करें]

Hi Sanjeev I need your help to remove the article because the article was created to promote a company and I have reported the author of the article on Meta for follow up by the steward Badak Jawa (वार्ता) 01:34, 31 मई 2026 (UTC)उत्तर दें

@Badak Jawa, thanks for informing. There were two articles on same topic. Now both are deleted. ☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:22, 1 जून 2026 (UTC)उत्तर दें
Thank you Sanjeev Kumar Badak Jawa (वार्ता) 11:56, 1 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

बॉट कार्य अनुरोध

[संपादित करें]

नमस्ते संजीव जी, कृपया श्रेणी:SHORTDESC का प्रयोग करने वाले पृष्ठ में आने वाले पृष्ठों को बॉट द्वारा 'स्पर्श' कर दें। बहुत से पन्ने इसमें कैशे साफ़ न होने की वजह से दिख रहे हैं। एक बार सही संख्या दिखने लगे तो आगे की सफाई मैं कर सकूँगा। अग्रिम धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 08:28, 6 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

इस पर मेरी नज़र पड़ी, तो मैंने आपका काम कर दिया। वैसे भी संजीव जी ने अपने बॉट से कुछ कार्य करने की अनुमति दे रखी है। – DreamRimmer 15:19, 6 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

पण्डित देवनारायण भारतीय के लेख को हटाए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण का अनुरोध

[संपादित करें]

महोदय, मैं पण्डित देवनारायण भारतीय के विकिपीडिया लेख को हटाए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करना चाहता हूँ। पण्डित देवनारायण भारतीय उत्तर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी थे। उपलब्ध ऐतिहासिक स्रोतों, समाचार-पत्रों, पुस्तकों तथा अभिलेखीय दस्तावेज़ों में उनके योगदान का उल्लेख मिलता है। ऐसे में यह समझना मेरे लिए कठिन है कि उनके विषय में बनाया गया लेख किन कारणों से हटाया गया अथवा उसकी उल्लेखनीयता पर प्रश्न क्यों उठाया गया। कृपया यह स्पष्ट करने का कष्ट करें कि लेख को हटाने या हटाने हेतु नामांकित करने का आधार क्या था। यदि लेख में प्रयुक्त स्रोत विकिपीडिया की नीतियों के अनुरूप नहीं थे, तो कृपया उन विशिष्ट कमियों की ओर संकेत करें ताकि उन्हें दूर किया जा सके। मेरा उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों के विषय में उपलब्ध प्रमाणिक जानकारी विकिपीडिया पर उचित रूप से प्रस्तुत हो सके। आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी। पण्डित देवनारायण भारतीय (वार्ता) 08:12, 11 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

उत्तर आपके वार्ता पन्ने पर दे दिया गया है। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 08:15, 11 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

सदस्य वार्ता:Karatebr पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन

[संपादित करें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ सदस्य वार्ता:Karatebr को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

हटाए गए पृष्ठ का वार्ता

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 11:15, 13 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी और @DreamRimmer जी, वैसे तो मुझे उपरोक्त के हटाने से कोई समस्या नहीं है लेकिन जो कारण दिया गया है, वो मुझे ठीक नहीं लगा। सम्बंधित व्यक्ति के कुछ सम्पादनों के बाद बॉट से स्वचालित रूप से सदस्य वार्ता पृष्ठ निर्मित हुआ था। इसके अतिरिक्त सम्बंधित सदस्य किसी भी विकिपीडिया-प्रकल्प पर वर्तमान में प्रतिबंधित नहीं है। यह मुख्य पृष्ठ का वार्ता पृष्ठ नहीं बल्कि सदस्य का वार्ता पृष्ठ था जिसके इतिहास में किसी तरह का प्रचार भी नहीं था। यदि यह कारण दिया जायेगा तो अधिकतर सदस्यों के वार्ता पृष्ठ हटाये जा सकते हैं जिनमें मेरा वार्ता पृष्ठ भी शामिल होगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:56, 22 जून 2026 (UTC)उत्तर दें
मैं क्षमाप्रार्थी हूँ, इसमें गलती मेरी ही है। मैं CSD Helper स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा था, जिससे गलती से यह पृष्ठ हट गया। पिछले कुछ दिनों से समय की कमी के कारण मैं इस पर दोबारा ध्यान नहीं दे पाया। फिलहाल मैं यह पृष्ठ पुनः स्थापित कर रहा हूँ। – DreamRimmer 18:28, 22 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

स्क्रिप्ट

[संपादित करें]

संजीव जी, स्क्रिप्ट तैयार है। आपको जब भी समय मिले आप यह काम कर सकते हैं। मुझे पिंग कर दीजिएगा ताकि मैं आपको स्क्रिप्ट भेज सकूँ। – DreamRimmer 12:00, 11 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें

@DreamRimmer जी, मुझे स्क्रिप्ट मिल गयी है। इसे देखकर प्रयास करता हूँ, समस्या आयी तो आपसे सम्पर्क करूँगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:11, 15 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
इसे केवल Toolforge पर ही चलाया जा सकता है। यदि आपने बॉट पासवर्ड बनाते समय protect ग्रांट शामिल नहीं किया था, तो आपको अपना बॉट पासवर्ड अपडेट करना पड़ सकता है। – DreamRimmer 17:19, 15 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी, पासवर्ड को अपडेट कर दिया और मैंने साप्ताहिक रूप से चलाने का प्रयास भी किया जो अनुसूचित हो गया। बाद में मैंने अभी जाँच करने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहा। | test-protection-run | one-off | Failed | ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:42, 15 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी, मैंने hiwiki tool पर देखा वहाँ स्क्रिप्ट नहीं थी, इसलिए अपलोड कर दी। ज़रूरी मॉड्यूल भी इंस्टॉल कर दिए और करीब 2 मिनट के लिए इसे चलाया था, लेकिन फिर लगा कि अगर आप खुद चलाना चाहें तो मैंने इसे रोक दिया। कुछ पेज प्रोटेक्ट हो चुके हैं, बाकी आप कर सकते हैं। बस hiwiki tool पर जाकर virtual environment activate करिए और python hiwikiprotect.py चला दीजिए। यह काफी तेज़ है, इसलिए लगभग 5 मिनट में काम पूरा हो जाएगा। वैसे bastion host पर ज़्यादा देर तक चलने वाली स्क्रिप्ट नहीं चलानी चाहिए, लेकिन यह इतनी देर नहीं चलेगी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर कोई और समस्या आए तो मुझे बताइए। – DreamRimmer 08:26, 16 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी, शायद आपने ध्यान नहीं दिया, ये स्क्रिप्ट customscripts/protect_templates.py मैंने कल ही प्रतिलिपि कर ली थी। मैंने सुबह आपके प्रयोग देखे थे और समझ नहीं पाया था कि ये कैसे हुये। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है कि आप इसे चलाओ क्योंकि उपरोक्त कार्य की सहमति पहले से थी और स्क्रिप्ट भी आपने लिखी है। मैंने इसे python3 से नहीं चलाया था बल्कि toolforge-jobs से साप्ताहिक रूप से चलने के लिए कमाण्ड दी थी। अभी मैंने देखा कि python3 के साथ स्क्रिप्ट काम कर रही है लेकिन आपके सुबह के योगदानों में मैंने {{ज्ञानसन्दूक सागर}} देखा। यह केवल 40 पृष्ठों से जुड़ा हुआ है जबकि अपनी सीमा 50 या 100 रखी गयी थी। अतः मैं अभी आपके उत्तर की प्रतीक्षा करूँगा या आप स्वयं चला सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:12, 16 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी, हम सभी ज्ञानसन्दूक साँचे सुरक्षित कर रहे हैं। इसके अलावा उन सभी अन्य साँचे भी सुरक्षित किए जा रहे हैं जिनका उपयोग 100 से अधिक पृष्ठों पर हुआ है तथा उन सभी मॉड्यूलों को भी सुरक्षित किया जा रहा है जिनका उपयोग 50 से अधिक पृष्ठों पर हुआ है। ज्ञानसन्दूक साँचे के लिए उपयोग की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। सभी ज्ञानसन्दूक साँचे इसमें शामिल हैं।
अभी आपके पास कंप्यूटर का एक्सेस है इसलिए आप ही यह कार्य पूरा कर दीजिए। मैं फिर कभी समय मिलने पर इसमें मदद कर दूँगा। – DreamRimmer 17:20, 16 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी, आप सही कह रहे हो। प्रस्ताव के अनुसार आपका कहा सही है। मैं अभी चलाता हूँ। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:25, 16 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें

┌───────────────────┘
@DreamRimmer जी, मैंने स्क्रिप्ट को दो बार चलाकर देख लिया लेकिन एक सीमा के बाद एक त्रुटि दिखाई देती है। मैं उसका स्क्रीनशॉट लेना भूल गया अतः अब उसके बिना ही यह सन्देश लिख रहा हूँ। समय मिले तो एकबार देखियेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 03:51, 18 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें

दो सांचे किसी कारण से सुरक्षित नहीं हो पा रहे थे, इसलिए स्क्रिप्ट वहीं रुक गई थी। मैंने इसे ठीक करके बाकी का काम पूरा कर दिया है, लेकिन उन दोनों साँचों को सुरक्षित करने में अभी भी समस्या आ रही है। अगर आप चाहें तो एक बार अपनी तरफ़ से कोशिश करके देख सकते हैं। साँचा:Distinguish और साँचा:RedirectDreamRimmer 14:17, 18 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी कभी-कभी हमारे जैसे नॉन-तकनीकी व्यक्ति का अनुभव भी काम आ जाता है। उन दोनों साँचों के /doc पन्ने पर कुछ ऐसा था जो सुरक्षित करने या आयात करने से रोक रहा था। मैंने /doc पेज खाली कर दिया तो @DreamRimmer जी ने उन्हें मैनुअली सुरक्षित कर दिया। अब आगे कार्य जारी रख सकते हैं। --SM7--बातचीत-- 17:34, 18 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें
वैसे शायद काम पूरा हो चुका है। आप दोनों को धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 17:35, 18 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें