वार्ता:पास्तेरीकरण

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

स्थानान्तरण अनुरोध 8 मार्च 2023[संपादित करें]

पास्तेरीकरणपास्तरीकरण – सही वर्तनी(ए की मात्रा के बिना) 🗿 Nishānt Omm (💌) 15:15, 8 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]

@Nishānt Omm जी: मुझे पास्तरीकरण करने से कोई ऐतराज नहीं है लेकिन मैंने तकनीकी शब्दावली में दिये गये अनुवाद के आधार पर किया है। आपके पास इससे अधिक उचित कोई स्रोत हो तो कृपया वो दीजियेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:57, 9 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्ते! @संजीव कुमार जी: मेरे पास इससे बेहतर स्रोत उपलब्ध है: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रकाशित [1] (भोजन पकाने की विधियाँ, पृष्ठ संख्या 57) से pasteurization की हिन्दी वर्तनी ली है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 06:10, 9 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
कृपया कुछ सम्पादन करते हुये पुराने हस्ताक्षर को न हटायें। आपकी पुरानी कड़ी गलत थी लेकिन उससे मैं उचित स्थान पर पहुँच गया था। विद्यालयी स्तर की इस पुस्तक में "पास्तरीकरण" ही लिखा है लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर तकनीकी शब्दावली वाली वर्तनी को अधिक वरियता देता हूँ। फिर भी कुछ अन्य साथी आपकी वर्तनी पर सहमति जताते हैं या अन्य प्रबन्धक साथी इसे स्थानान्तरित करना चाहें तो मुझे कोई समस्या नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:33, 9 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
यह सामान्य विद्यालयी पाठ्यपुस्तक नहीं बल्कि यह पुस्तक भारत सरकार द्वारा गृह विज्ञान में विशेषज्ञता करने वाले विद्वानों द्वारा लिखा गया है। सरकारी पुस्तकें अपनी विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। 🗿 Nishānt Omm (💌) 06:53, 9 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]
वि:स्रोत के अनुसार विश्वविद्यालयी स्तर की पाठ्य पुस्तकें विश्वसनीय स्रोत हैं। फ़्रान्सीसी मूल उच्चारण के अनुसार भी Pasteur शब्द पास्तर में लिप्यन्तरित होता है। कृपया इन आधारों पर स्थानान्तरण पूर्ण कीजिए। 🗿 Nishānt Omm (💌) 07:31, 9 मार्च 2023 (UTC)[उत्तर दें]