विकिपीडिया:निर्वाचित लेख
|
विकिपीडिया में निर्वाचित लेख निर्वाचित लेख विकिपीडिया के संपादकों द्वारा चुने गए श्रेष्ठतम् लेख हैं। यहाँ चुने जाने से पहले यह लेख विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार पर निर्वाचित लेख आवश्यकताओं के अनुसार तथ्यों की सच्चाई, तटस्थता, सम्पूर्णता तथा लेखन पद्धति के लिए परखे जाते हैं। फिलहाल १२९१७८ में से ३७ निर्वाचित लेख है। यहाँ जो लेख आवश्यकताओं पर खरे नहीं उतरते उन्हें सुधारने के लिए विकिपीडिया:निर्वाचित लेख परख पर भेजे जाने के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है। लेख के दाँए कोने पर एक छोटा पीला सितारा, लेख का निर्वाचित लेख होना दर्शाता है। |
निर्वाचित लेख उपकरण
|
पुरालेख |
|---|
|
प्रमुख लेख वर्षानुसार:
|
प्रथम निर्वाचित लेख
रामायण (फरवरी २००७)
आज हम यदि किसी विषय पर कुछ रचना करना चाहते हैं तो हम सर्वप्रथम यह देखते हैं कि उस विषय पर पहले किसने क्या लिखा है, और उन पूर्वलिखित रचनाओं से प्रेरणा लेकर हम अपना लेख लिखते हैं। महर्षि वाल्मीकि तो आदिकवि हैं अतएव उनके समक्ष प्रेरणा देने वाली कोई अन्य रचना नहीं थी। वास्तव में वे संस्कृत तथा हिंदी साहित्य के महान प्रेरक हैं।
आदिकवि वाल्मीकि की रचना से ही प्रभावित होकर सन्त श्री तुलसीदास जी ने अवधी भाषा में रामचरितमानस की रचना की जो कि आज हिंदू परिवार का अंग बन गई हैं। अतः महाकवि वाल्मीकि के बाद राम के चरित्र का द्वितीय लोकप्रिय वर्णन करने वाले का श्रेय सन्त श्री तुलसीदास जी को जाता है। तुलसीदास जी के पश्चात् भी अन्य हज़ारों रचयिताओं ने राम के चरित्र पर अनेक भाषाओं में रचनायें कीं। संपूर्ण लेख पढ़ें...
वर्तमान निर्वाचित लेख
काशीपुर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक महत्वपूर्ण पौराणिक एवं औद्योगिक शहर है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या १,२१,६२३ है, जबकि काशीपुर तहसील की कुल जनसंख्या २,८३,१३६ है। इस प्रकार, जनसंख्या की दृष्टि से काशीपुर कुमाऊँ में तीसरा और उत्तराखण्ड में छठा सबसे बड़ा नगर है। उधम सिंह नगर जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित यह नगर भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग २४० किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में, और उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी, देहरादून से लगभग २०० किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। (विस्तार से पढ़ें...)

