सामग्री पर जाएँ

सदस्य वार्ता:चाहर धर्मेंद्र

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से



आपके लिए एक बार्नस्टार!

[संपादित करें]
सम्पादक बार्नस्टार
आपके योगदानों को देखकर बहुत अच्छा लगा। आप वाकई में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हिंदी विकिपीडिया हेतु आपका समर्पण प्रशंसनीय है। ऐसे ही निरंतर योगदान करते रहिए! – DreamRimmer ■ 17:47, 22 जुलाई 2025 (UTC)उत्तर दें

"मुखपृष्ठ समाचार" में आपका लेख

[संपादित करें]
Current events globe 13 नवम्बर 2025 को मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन हुआ जिसमें आपके द्वारा लिखे गए या काफी सुधारे गए लेख जेम्स वॉटसन से तथ्य लिया गया था। अगर आपको किसी और रोचक ख़बर का ज्ञान हो तो उसे विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार‎ पर सुझाएँ।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:00, 13 नवम्बर 2025 (UTC)उत्तर दें

आपके लिए एक बार्नस्टार!

[संपादित करें]
विशेष बार्नस्टार
चाहर धर्मेंद्र जी,नमस्ते!आपके कार्य प्रशंसनीय है,हिंदी विकिपीडिया की अमूल्य विशेष सेवा के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद Cptabhiimanyuseven•(@píng mє) 09:45, 27 फ़रवरी 2026 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव/2026 परिणाम

[संपादित करें]

बधाई हो!

प्रिय चाहर धर्मेंद्र जी, विकिपीडिया:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव/2026 में भाग लेकर इसे सफल बनाने तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आयोजकों की तरफ से धन्यवाद एवं बधाई। पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए २५ मार्च २०२६ तक पुरस्कार सूचना प्रपत्र जरूर भरें। पुरस्कार प्राप्त होने की सूचना भी दें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 08:56, 18 मार्च 2026 (UTC)उत्तर दें
प्रिय चाहर धर्मेंद्र जी, विकिपीडिया:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस संपादनोत्सव/2026 की पुरस्कार राशी अमेजन कूपन के रूप में भेजी जा चुकी है। कृपया अपना ईमेल जाँच लें। कोई समस्या हो तो मुझे सूचित करें -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 06:28, 9 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

स्वतः परीक्षित/पुनरीक्षित अधिकार प्राप्त होने पर बधाई

[संपादित करें]

चाहर धर्मेंद्र जी नमस्ते। चर्चा अनुसार आपको उक्त अधिकार दिये गये हैं, इसके लिये बधाई। आशा करता हूँ कि आप इसी तरह विकिपीडिया के संवर्धन में अपना मूल्यवान योगदान जारी रखेंगे।

चूँकि इस अधिकार के साथ अब आपको पन्नों के नाम बदलने का अधिकार भी मिल गया है, कुछ बिंदु स्पष्ट कर देना चाहूँगा:

  • ख़ुद संशय की स्थिति में हों तो और लोगों की राय (प्रक्रिया अनुसार) लेकर ही स्थानांतरण करें।
  • यदि उचित कारण और विश्वसनीय स्रोत से समर्थित स्थानांतरण हो तो बेहिचक इस कार्य को कर सकते हैं।
  • हिंदी विकिपीडिया पर कुछ नाम विवादित वर्तनी के कारण भी नहीं किये जाते हैं। इनकी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कीजिएगा।
  • पन्ने का नाम बदलना या ऐसी चर्चा का परिणाम घोषित करना केवल प्रबंधकों की जिम्मेदारी नहीं है; ऐसी नाम बदलाव वाली चर्चाओं में (जैसी कि चर्चा में आम सहमति बन चुकी हो) अंतिम निर्णय लेने का अधिकार और जिम्मेदारी अब आपकी भी है।

बहुत-बहुत शुभकामनायें। --SM7--बातचीत-- 01:55, 27 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी। आपके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।
आपके द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं को मैं ध्यानपूर्वक समझकर पालन करने का प्रयास करूँगा। विशेष रूप से, संशय की स्थिति में सामुदायिक राय लेना, विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर ही स्थानांतरण करना तथा नामों से संबंधित प्रचलित मानकों की जानकारी रखना—इन सभी बातों का मैं यथासंभव ध्यान रखूँगा।
आपके विश्वास एवं सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद। आशा है कि आपके मार्गदर्शन में मैं विकिपीडिया के संवर्धन में सार्थक योगदान दे सकूँगा। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 02:03, 27 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
चाहर धर्मेंद्र जी नमस्ते। बधाई हो! अब आप सामान्य सदस्य नहीं रहे अब आप हिंदी विकिपीडिया पर autopatrolled user बन चुके है। आशा करता हूँ की आप इस अधिकार का उपयोग अच्छे कार्यों और नीतिगत तरीके से ही करेंगे।
और हिंदी विकिपीडिया पर अपना योगदान जारी रखते हुए विकिपीडिया को आगे बढ़ने में सहयोग करते रहेंगे। Cptabhiimanyuseven•(@píng mє) 06:47, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें
@Cptabhiimanyuseven जी नमस्ते। आपकी शुभकामनाओं एवं प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद। यह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
मैं इस अधिकार का उपयोग विकिपीडिया की नीतियों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप करते हुए सार्थक एवं रचनात्मक योगदान देने का निरंतर प्रयास करूँगा। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 07:34, 28 अप्रैल 2026 (UTC)उत्तर दें

साफ़ प्रचार” टैग के बारे में

[संपादित करें]

नमस्ते, भाईसाहब । टैग लगाने से पहले लेख मुकेश मिश्र के संदर्भों को ध्यान से देखिए और पढिए भी। दिए गए स्रोत विषय की जानकारी को सत्यापित करते हैं। यदि भाषा में सुधार की आवश्यकता हो तो उसे ठीक किया जा सकता है, परंतु सीधे “साफ़ प्रचार” कहना उचित नहीं लगता। धन्यवाद। Karatebr (वार्ता) 18:40, 23 मई 2026 (UTC)उत्तर दें

संदेश के लिए धन्यवाद। हालांकि, विकिपीडिया:उल्लेखनीयता के अनुसार केवल स्रोतों का मौजूद होना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि यह भी आवश्यक है कि वे स्वतंत्र, विश्वसनीय एवं विषय पर पर्याप्त विस्तार से चर्चा करने वाले हों।
यदि लेख की भाषा, प्रस्तुति अथवा स्रोतों की प्रकृति प्रचारात्मक प्रतीत होती है, तो उस पर ध्यान दिलाना नीतियों के अनुरूप है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 11:52, 24 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
सभी स्तो Karatebr (वार्ता) 13:23, 24 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
धन्यवाद। मैं विकिपीडिया:उल्लेखनीयता की नीति से पूर्णतः सहमत हूँ कि केवल स्रोतों की संख्या पर्याप्त नहीं होती, बल्कि उनका स्वतंत्र, विश्वसनीय और विषय पर पर्याप्त कवरेज देना भी आवश्यक है।
इसी आधार पर लेख में ऐसे समाचार स्रोत जोड़े गए हैं जो विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हैं तथा स्वतंत्र प्रकाशनों से हैं। यदि लेख की किसी विशेष पंक्ति, भाषा या स्रोत में प्रचारात्मक शैली प्रतीत हो रही हो, तो कृपया उसे इंगित करें ताकि उसे नीति अनुरूप सुधारा जा सके।
केवल सामान्य रूप से “प्रचार” कहना पर्याप्त नहीं माना जाता, जब तक कि यह स्पष्ट न किया जाए कि कौन-सा भाग विकिपीडिया की तटस्थता या उल्लेखनीयता नीति का उल्लंघन कर रहा है। Karatebr (वार्ता) 13:26, 24 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
जितनी व्याकुलता आपकी पृष्ठ को हटाने में दिखाई दे रही थी, कृपया उतनी ही गंभीरता और तत्परता उसके संबंध में दिए गए प्रश्नों एवं उत्तरों पर भी रखें। यदि किसी स्रोत, सामग्री अथवा प्रस्तुति पर आपत्ति है तो उसे स्पष्ट रूप से बताना अधिक उचित होगा, ताकि आवश्यक सुधार नीतियों के अनुरूप किए जा सकें।
धन्यवाद । Karatebr (वार्ता) 11:06, 25 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
@Karatebr जी, मेरा उद्देश्य किसी पृष्ठ को हटाने के प्रति अनावश्यक आग्रह रखना नहीं, बल्कि विकिपीडिया की नीतियों एवं मानकों के अनुरूप सामग्री सुनिश्चित करना है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 12:30, 25 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
माफ किजीएगा श्रीमान किंतु ऐसा प्रतीत नहीं होता है। क्योंकी जब किसी लेख पर विश्वसनीय स्रोत पुष्टी हेतू दिए गए थ Karatebr (वार्ता) 17:23, 25 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
माफ कीजिएगा श्रीमान,@चाहर धर्मेंद्र किंतु ऐसा प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि लेख में जोड़े गए स्वतंत्र एवं विश्वसनीय स्रोतों की पर्याप्त समीक्षा किए बिना ही उसे प्रचारात्मक अथवा गैर-उल्लेखनीय माना गया । यदि किसी विशेष स्रोत, भाषा अथवा प्रस्तुति पर आपको आपत्ति प्रतीत होती , तो कृपया आप उसे स्पष्ट करते, ताकि आवश्यक सुधार नीतियों के अनुरूप किया जाता।
धन्यवाद Karatebr (वार्ता) 17:25, 25 मई 2026 (UTC)उत्तर दें
लेख में समाचार स्रोत जोड़े जाने दे बाद भी आप लेख को संदिग्ध बता देते हैं। ऐसा क्यो? Birdfeatures (वार्ता) 11:44, 9 अक्टूबर 2026 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ हटाना

[संपादित करें]

चाहर धर्मेन्द्र जी, नमस्ते! मै देख रहा हूँ, आप हर नये लेख में साफ़ प्रचार टैग लगा रहे है, मैं ये नहीं कहता कि आप गलत हो, परन्तु लेख कि जानकारी को सत्यापित करना और लेख कि सामग्री को जाँचा अति आवश्यक है, आपको पता होना चाहिए हिंदी विकिपीडिया पर वर्तमान में उपस्थित लेख भी साफ़ प्रचार को दर्शाते है, बस फर्क ये है कि वे प्रसिद्ध व्यक्तियों के लेख है, इसलिए उन्हें हटाया नहीं जाता है। हिंदी विकिपीडिया पर चाहे मेरे पास कोई आपके नहीं है, पर अंग्रेजी विकिपीडिया उच्च अधिकार प्राप्त है, परन्तु अंग्रेजी विकिपीडिया के नियम अनुसार लेख कि गुणवत्ता और स्रोत और सामग्री को जाँचा एक अच्छे और विश्वासनीय सदस्य कि गरिमा को बनाये रखता है। आशा करता हूँ कि आप मेरी बातओ को समझ गए होंगे। धन्यवाद Cptabhiimanyuseven•(@píng mє) 03:28, 5 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

मेरा लक्ष्य आपको आपने अधिकार नहीं दिखना है, बल्कि अगर आपके पास अधिकार है, तो उसका पूर्णता अनुपालन करना चाहिए । Cptabhiimanyuseven•(@píng mє) 03:47, 5 जून 2026 (UTC)उत्तर दें
@Cptabhiimanyuseven जी, बचकानी हरकतें करना बंद कर दीजिये। अगर शीह नामांकन ग़लत हो रहे होंगे तो उनकी समीक्षा करके हटाने वाले समझा लेंगे। आपको उपदेशक बनने की आवश्यकता नहीं है। आपको ख़ुद यहाँ कोई सकारात्मक योगदान करना हो तो करिए, लेख बनाइये, सुधारिये। बेवजह की हरकतें करना बंद करिये और अपने अधिकार अंग्रेजी विकिपीडिया पर एन्जॉय करिये। --SM7--बातचीत-- 05:11, 5 जून 2026 (UTC)उत्तर दें
@Cptabhiimanyuseven जी, नमस्ते! मैं सहमत हूँ कि किसी भी लेख का मूल्यांकन करते समय उसकी सामग्री, स्रोतों की गुणवत्ता तथा सत्यापनयोग्यता की समुचित जाँच आवश्यक है। मेरा उद्देश्य किसी नए लेख पर बिना कारण टैग लगाना नहीं, बल्कि विकिपीडिया की नीतियों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप संभावित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
जैसे @SM7 जी ने कहा है, यदि मेरे द्वारा किसी पृष्ठ पर शीघ्र हटाने का नामांकन किया जाता है, तो उसका अंतिम निर्णय प्रबंधकों द्वारा समीक्षा के उपरांत ही लिया जाता है। यदि नामांकन नीतियों के अनुरूप नहीं पाया जाता, तो उसे हटाया भी जा सकता है।
अतः प्रत्येक नामांकन की स्वतंत्र रूप से जाँच की जाती है और निर्णय उपलब्ध सामग्री, स्रोतों तथा लागू नीतियों के आधार पर लिया जाता है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 05:57, 5 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

रोलबैकर अधिकार हेतु

[संपादित करें]

नमस्ते चाहर धर्मेंद्र जी,

मैंने हाल में संपादनों की जाँच करते हुये देखा कि आपने काफी सारे उत्पात एवं बर्बरतापूर्ण संपादन वापस किये हैं। हालाँकि, उन्हें भी पुनरीक्षक सदस्यों द्वारा दुबारा जाँचना पड़ता है, जैसा कि मुझे जाँचने के बाद पता चल रह था कि आपने उन्हें पूर्ववत (Undo) कर दिया है।

जहाँ तक मुझे लगता है आपको उत्पातपूर्ण संपादनों की समझ है और आप पूर्ववत करते समय सावधानी रखते हैं। अतः मैं चाहूँगा कि आप रोलबैकर अधिकारों के लिये अनुरोध कर दें। यदि यह स्वीकृत होता है तो आप एक साथ एक प्रयोगकर्ता के किये कई संपादन (एक शृंखला में लगातार) एक साथ रोलबैक कर पायेंगे। --SM7--बातचीत-- 20:46, 9 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

नमस्ते @SM7 जी, मेरे कार्य पर ध्यान देने एवं प्रोत्साहन के लिए आपका धन्यवाद। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि उत्पातपूर्ण संपादनों को लेकर मेरे निर्णयों पर आपका विश्वास है। रोलबैकर अधिकार के संबंध में आपके सुझाव के लिए भी धन्यवाद। मैं इस पर विचार करूँगा और यदि मुझे लगेगा कि मैं इस अधिकार की जिम्मेदारियों का उचित निर्वहन कर सकता हूँ, तो इसके लिए अनुरोध अवश्य करूँगा। आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 03:15, 10 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

शीह मापदंड

[संपादित करें]

नमस्ते धर्मेंद्र जी, आपने सामुदायिक विकास को "विश्वसनीय स्रोत नहीं" के चलते शीह नामांकित किया है। यह शीघ्र हटाने का कोई मापदंड नहीं है। ऐसी समस्याओं के लिये हहेच प्रक्रिया का पालन करना होता है। "स्रोत नहीं होना", "उल्लेखनीय नहीं होना", "मूल शोध", "विकिपीडिया के अयोग्य लेखन" इत्यादि सभी हहेच द्वारा हटाये जाते हैं। --SM7--बातचीत-- 21:36, 9 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें

क्षमा चाहता हूँ। मैंने पृष्ठ पर केवल आख़िरी संपादन किसका है यह देख कर आपको यह सन्देश लिख दिया। मैंने अभी दुबारा देखा कि यह नामांकन आपने नहीं @AMAN KUMAR जी ने किया है - वहीद उद्दीन हैदर जाफ़री का एक और नामांकन का भी इसी प्रकार का है। ये मापदंड शीह के नहीं हैं आशा करता हूँ AMAN KUMAR जी आगे से ध्यान रखेंगे। चूँकि यह संदेश ग़लती से लिखा गया, उत्तर देने की आवश्यकता नहीं।
--SM7--बातचीत-- 00:33, 10 जुलाई 2026 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2026 परिणाम

[संपादित करें]
बधाई हो! प्रिय चाहर धर्मेंद्र जी, सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2026 में भाग लेकर इसे सफल बनाने तथा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आयोजकों की तरफ से धन्यवाद एवं बधाई। पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए 25 अगस्त 2026 तक पुरस्कार विजेता सूचना प्रपत्र भरें। यदि यह प्रपत्र आपने पिछले संपादनोत्सव में भरा है तो दुबारा भरने की जरूरत नहीं है। पुरस्कार प्राप्त होने पर इसकी सूचना दें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 12:38, 21 अगस्त 2026 (UTC)उत्तर दें