सामग्री पर जाएँ

बंगाली भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बंगला भाषा से अनुप्रेषित)
बंगाली
বাংলা
बंगाली-असमिया लिपि में लिखित "बंगाली" शब्द
मूल स्थान बांग्लादेश
 भारत
क्षेत्र
समुदायबंगाली
Total speakers23.7 करोड़ (237 मिलियन) (2024)
आधिकारिक
आधिकारिक मान्यता
Regulated by
भाषा कोड
ISO 639-1bn
ISO 639-2ben
ISO 639-3ben
ग्लोटोलॉगbeng1280
भाषा-क्षेत्र59-AAF-o

बंगाली अथवा बांग्ला (বাংলা), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ (२३,००,००,०००) है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है[1][2]। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फैले हैं।

भारत की अन्य प्रादेशिक भाषाओं की तरह बंगाली भाषा का भी उत्पत्तिकाल सन् १,००० ई. के आस पास माना जा सकता है। अपभ्रंश से या मगध की भाषा से पृथक् रूप ग्रहण करने के बाद से ही उसमें गीतों और पदों की रचना होने लगी थी। जैसे-जैसे वह जनता के भावों और विचारों को अभिव्यक्त करने का साधन बनती गई, उसमें विविध रचनाओं, काव्यग्रंथों तथा दर्शन, धर्म आदि विषय कृतियों का समावेश होता गया, यहाँ तक कि आज भारतीय भाषाओं में उसे यथेष्ट ऊँचा स्थान प्राप्त हो गया है।

बंगाली लिपि नागरी लिपि से कुछ कुछ भिन्न है किन्तु दोनों में बहुत अधिक साम्य भी है। हिंदी की तरह उसमें भी १४ स्वर तथा ३३ व्यंजन हैं। बंगाली में "व" का उच्चारण प्राय: "ब" की तरह (कभी कभी "उ" की तरह या "भ" की तरह) किया जाता है और आत्मा, लक्ष्मी, महाशय आदि शब्द आत्ताँ (আত্মা), लक्खी (লক্ষ্মী), मोशाय (মশাই) जैसे उच्चरित होते हैं।

साहित्य

[संपादित करें]

बंगाली साहित्य अत्यन्त समृद्ध है। बांग्ला साहित्य के विस्तृत विवेचन के लिये बंगाली साहित्य देखें।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Statistical Summaries". Ethnologue. 2005. 11 मई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2007-03-03. {{cite web}}: Unknown parameter |rank= ignored (help)
  2. "Languages spoken by more than 10 million people". (2007)। Encarta Encyclopedia। अभिगमन तिथि: 2007-03-03 Archived 2007-12-03 at the वेबैक मशीन "संग्रहीत प्रति". मूल से से 3 दिसंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल 2011.

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]