सामग्री पर जाएँ

खोवार भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खोवार
Khowar / کهووار
चित्राली
मूल स्थानपाकिस्तान
क्षेत्रचित्राल ज़िला
समुदायखो लोग
मातृभाषियाँ
2,90,000 (2004)[1]
खोवार लिपि (अरबी लिपि)
भाषा कोड
ISO 639-3khw
ग्लोटोलॉगkhow1242
ELPKhowar
भाषा-क्षेत्र59-AAB-aa

खोवार भाषा (ur, Khowar), जिसे चित्राली भाषा भी कहते हैं, पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत के चित्राल ज़िले में और गिलगित-बालतिस्तान के कुछ पड़ोसी इलाकों में लगभग ४ लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक दार्दी भाषा है। शीना, कश्मीरी और कोहिस्तानी जैसी अन्य दार्दी भाषाओँ के मुक़ाबले में खोवार पर ईरानी भाषाओँ का प्रभाव ज़्यादा है और इसमें संस्कृत के तत्व कम हैं। खोवार बोलने वाले समुदाय को 'खो लोग' कहा जाता है। खोवार आम तौर पर अरबी-फ़ारसी लिपि की नस्तालीक़ शैली में लिखी जाती है।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]