अंगिका भाषा
![]() |
अंगिका भाषा परीक्षण का विकिपीडिया हाल विकिपीडिया इन्कुवेटरमें हैं । |
अंगिका भाषा | ||
---|---|---|
अंगिका भाषा | ||
बोली जाती है | भारत, नेपाल | |
क्षेत्र | बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल | |
कुल बोलने वाले | 743,600 [1] | |
भाषा परिवार | हिन्द-यूरोपीय
| |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | bh (बिहारी) | |
ISO 639-2 | anp | |
ISO 639-3 | anp |
इस पन्ने में हिन्दी के अलावा अन्य भारतीय लिपियां भी है। पर्याप्त सॉफ्टवेयर समर्थन के अभाव में आपको अनियमित स्थिति में स्वर व मात्राएं तथा संयोजक दिख सकते हैं। अधिक... |
अंगिका एक भाषा है जो बिहार के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी भागों, झारखण्ड के उत्तर पूर्वी भागों और पं. बंगाल के पश्छिम भागों में बोली जाती है जिसमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, कोडरमा, गिरिडीह जैसे जिले सम्मिलित हैं। यह भाषा बिहार के भी पूर्वी भाग में बोली जाती है जिसमें भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, अररिया आदि सम्मिलित हैं। यह नेपाल के तराई भाग में भी बोली जाती है। अंगिका भारतीय आर्य भाषा है। [2]
भाषा परिवार[संपादित करें]
अंगिका हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार परिवार के अन्दर आती है। ये हिन्द आर्य उपशाखा के अन्तर्गत वर्गीकृत है। हिन्द-आर्य भाषाएँ वो भाषाएँ हैं जो संस्कृत से उत्पन्न हुई हैं। उर्दू, कश्मीरी, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, रोमानी, मराठी, मैथिली, नेपाली जैसी भाषाएँ भी हिन्द-आर्य भाषाएँ हैं।
'अंगिका' शब्द की व्युत्पत्ति[संपादित करें]
अंगिका शब्द अंग से बना है। अंगप्रदेश (वर्तमान में भागलपुर के आस पास का क्षेत्र) में बोली जाने वाली भाषा को अंगिका नाम दिया गया। अंगिका को लोग छेछा के नाम से भी जानते हैं।[कृपया उद्धरण जोड़ें]
अंगिका सिनेमा[संपादित करें]
अंगिका भाषा में निर्मित पहली फ़िल्म खगड़िया वाली भौजी (फ़िल्म) 2007 को बिहार में प्रदर्शित किया गया।[1] सुनील छैला बिहारी ने नई अंगिका फ़िल्म बनाने के बारे में सोच रहें हैं। वो जब बांका आये थे तो उन्होंने इस विषय पर दैनिक जागरण से बातचीत की थी। उन्हों ने कहा था की लोगो के समक्ष अंगिका के अश्लील चलचित्र और संगीत परोसा जा रहा है जिससे अंगिका की छवि ख़राब हो रही है। उन्होंने अश्लील संगीत बनाने वालों पर निशाना साधा था। एक नई फ़िल्म अंग पुत्र अप्रैल 2010 को प्रदर्शित हुई थी, जसमे अंगिका के लोक गीत में माहिर सुनील छैला बिहारी जी ने मुख्य भूमिका निभाया था। [2]
स्रोत[संपादित करें]
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जुलाई 2018.
- ↑ "Angika-.com". angika.com. मूल से 19 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2004.