पालूला भाषा
दिखावट
| पालूला | |
|---|---|
| मूल स्थान | पाकिस्तान |
| क्षेत्र | चित्राल ज़िला |
मातृभाषियाँ | १०,००० |
भारोपीय
| |
| भाषा कोड | |
| ISO 639-3 | phl |
| ELP | Phalura |
पालूला (Palula, پالولہ), जिसे फालूला, फालूरा और अशरेती भी कहते हैं, शीना उपशाखा की एक दार्दी भाषा है जो पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले की अशरेत, बेयोड़ी, शीम्शी और कल्कटक वादियों में बोली जाती है। खोवार भाषा बोलने वाले चित्राली लोग इस भाषा को डंगरीक्वार और इसे बोलने वाले समुदाय को 'डंगरीक' बुलाते हैं। इस से मिलती-जुलती बोलियाँ अफ़ग़ानिस्तान के साऊ गाँव में और पाकिस्तान के ही दीर ज़िले के खलकोट गाँव में बोली जाती है।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Palula Archived 2012-10-14 at the वेबैक मशीन, from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International.