सामग्री पर जाएँ

शुमश्ती भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शुमश्ती
मूल स्थानअफ़ग़ानिस्तान​
क्षेत्रकुनर प्रान्त
मातृभाषियाँ
१,००० (१९९४)
भाषा कोड
ISO 639-3sts
ELPShumashti

शुमश्ती (Shumashti, شمشتی), जिसे शुमश्त भी कहते हैं, कुनर (कुनड़) शाखा की एक दार्दी भाषा है जो अफ़ग़ानिस्तान​ के कुनर प्रान्त में बोली जाती है। यह कुनर नदी के पश्चिमी किनारे पर ग्वार-बती बोलने वाले इलाक़े से लगभग ६० किमी दूर बोली जाती है। १९९४ में अनुमान लगाया गया कि इसे केवल १,००० लोग बोलते हैं। अनुमान लगाया गया है कि शुमश्ती के लगभग ६३% शब्द​ नंगलामी भाषा से और ४७% ग्वार-बती भाषा से मिलते हैं। इस भाषा पर पाशाई भाषा का भारी प्रभाव पड़ा है।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Shumashti Archived 2013-01-21 at the वेबैक मशीन, from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International.