सामग्री पर जाएँ

मुर्ग मुसल्लम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुर्ग़ मुसल्लम  
उद्भव
संबंधित देश
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मुख्य
परोसने का तापमान गर्म
मुख्य सामग्री चिकन, टमाटर, उबले हुए अंडे, अदरक, लहसुन, प्याज़

मुर्ग़ मुसल्लम भारतीय उपमहाद्वीप से एक मुग़लाई पकवान है।[1] पूरे चिकन को अदरक और लहसुन पेस्ट में डालकर, उबले हुए अंडों से भरकर, केसर, दालचीनी, लौंग, इलायची और मिर्ची जैसे अन्य मसालों से तड़का जाता है। पकाने के बाद, मुर्ग़ मुसल्लम को बादाम और वरक़ से सजाया जाता है।

मुर्ग़ मुसल्लम (مرغ مسلم) का अर्थ फ़ारसी भाषा में "पूरी मुर्ग़ी" है, किन्तु इसका अर्थ "बहुत अच्छा" भी है। यह पकवान अवध के कुलीन मुग़ल परिवारों में ख्यात था। इसे दिल्ली सल्तनत में भी खाया जाता था।[2] इब्न बतूता के अनुसार, मुर्ग़ मुसल्लम मुहम्मद बिन तुग़लक़ का मनपसंद पकवान था।[3]

  1. Singh, Prerna. "Whole chicken (Murg Musallam)". The Guardian.
  2. Pargal, Sharda (1 January 2001). The Chicken Cookbook. Penguin UK. p. 302. ISBN 9789351181514.
  3. Pargal, Sharda (1 January 2001). The Chicken Cookbook. Penguin UK. p. 302. ISBN 9789351181514.