सिंधी खाना
दिखावट
| यह एक शृंखला है जो भारतीय खाने से सम्बन्धित विषयों पर केन्द्रित है। |
| भारतीय भोजन |
|---|
|
|
सिन्धीइ व्यंजन (सिन्धी: سنڌي کاڌا) पाकिस्तान के सिंध में स्थित सिन्धी लोगों के विशिष्ट देशी व्यंजनों के लिए काम लिया जाने वाला शब्द है। सिन्धी व्यंजन मध्य एशिया, इरानी और मुग़ल पाककला शैलियों से प्रभावित हैं।[1] इनमें मुख्यतः माँसाहारी व्यंजन शामिल हैं। यहाँ तक की सिन्धी हिन्दुओं में भी मांस खाना व्यापक रूप से स्वीकृत है।[2] अधिकांश सिन्धी घरों में दैनिक भोजन में गेहूँ की रोटी (मणि) या चावल के साथ एक ग्रेवी वाला एवं एक सूखी सब्जी, दही, पापड़ या अचार के साथ परोसा जाता है। सिंधी व्यंजनों में आमतौर पर मीठे पानी की मछली और कई तरह की सब्ज़ियाँ इस्तेमाल की जाती हैं।[3] सिन्धी व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां दुर्लभ हैं, हालांकि सिन्ध प्रान्त के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रकों के रूकने पर तथा शहरी सिन्ध में कुछ रेस्तरां में यह मिल जाता है।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ रीझसिंघानी, अरूणा (2004). Essential Sindhi Cookbook (अंग्रेज़ी भाषा में). पेंगुइन बुक्स इंडिया. ISBN 978-0-14-303201-4.
- ↑ केंट, एलिज़ा एफ॰; कस्सम, ताज़िम आर॰ (2013-07-12). Lines in Water: Religious Boundaries in South Asia (अंग्रेज़ी भाषा में). सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी प्रेस. ISBN 978-0-8156-5225-0.
- ↑ Reejhsinghani, Aroona (2004-08-04). The Essential Sindhi Cookbook (अंग्रेज़ी भाषा में). Penguin UK. ISBN 978-93-5118-094-4.
- ↑ Jillani, Maryam (2019-04-02). "Sindhi food: A vibrant cuisine hidden from the Pakistani and Indian public". DAWN.COM (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-07-20.