बिप्लब कुमार देब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिप्लब कुमार देब

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
9 मार्च 2018[1]
राज्यपाल तथागत रॉय
पूर्वा धिकारी माणिक सरकार

जन्म उदयपुर, त्रिपुरा, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी नीति देब
बच्चे 1 पुत्र तथा पुत्री

बिप्लब कुमार देब (अंग्रेज़ी: Biplab Kumar Deb; जन्म 25 नवम्बर 1969)[2] भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ हैं। वें 7 जनवरी 2016 से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के सूत्रधार हैं। उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।[3]

शुरूआती जीवन व शिक्षा[संपादित करें]

बिप्लब देब का जन्म त्रिपुरा के राजधर नगर गाँव में हुआ था, जो कि वर्तमान में गोमती जिले के अन्तर्गत आता है।[4] इनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुय़ा उपज़िला से हैं।[5] उन्होंने बचपन व विद्यालयी शिक्षा के दिन त्रिपुरा में बिताये तथा उदयपुर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद परास्नातक की शिक्षा के लिये वह नई दिल्ली आ गये।[2] वह 15 साल बाद उन्होंने त्रिपुरा में वापसी की। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं और पूर्व में त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद के चुनावों में भाजपा के लिये प्रचार भी कर चुके हैं।[6]

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

नई दिल्ली में प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता के॰ एन॰ गोविन्दाचार्य के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रहीं रीता बर्मा के निजी सहायक के रूप में भी काम किया। वे मध्य प्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह के सहायक भी रहें।[7]

भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2015 में राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा। फरवरी 2016 में उन्हें त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।[7] 8 अगस्त 2017 को देब ने सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की।[8]

2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से पराजित किया।[7]

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री[संपादित करें]

9 मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।[3][9]

निजी जीवन[संपादित करें]

बिप्लब देब की पत्नी नीति देब भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं, उनके दो बच्चे हैं जिसमे एक बेटा तथा एक बेटी है।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "लेफ्ट को मात देने वाले बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के CM, जिष्णु देव वर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री". आज तक. 6 मार्च 2018. मूल से 6 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 मार्च 2018.
  2. "बिप्लब कुमार देब होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, जिष्णु देब बर्मन होंगे डिप्टी सीएम". दैनिक जागरण. 6 मार्च 2018. मूल से 8 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2018.
  3. "बिप्लब देव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह और आडवाणी सहित कई नेता थे मौजूद". एनडीटीवी. 9 मार्च 2018. मूल से 9 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मार्च 2018.
  4. "NRC battle plays out on Biplab's Wiki page over 'Bangla birth' claims". मूल से 6 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2018.
  5. "Tripura CM-elect Biplab has ancestral ties in Chandpur - Dhaka Tribune". ढाका ट्रिब्यून. मूल से 5 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2018.
  6. "Biplab Deb elected new Tripura BJP chief". यूएनआईइंडिया. 7 जनवरी 2016. मूल से 10 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2018.
  7. "त्रिपुराः गोविंदाचार्य के पीए थे बिप्लब देब, अब मुख्यमंत्री पद के दावेदार". बीबीसी हिन्दी. 5 मार्च 2018. मूल से 29 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2018.
  8. "Biplab Kumar Deb Age, Family, Wife, Caste, Biography & More". स्टारअनफोल्डेड. मूल से 7 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2018.
  9. https://www.aajtak.in/india/story/know-about-tripura-cm-biplab-deb-bjp-government-left-536910-2018-03-09