सामग्री पर जाएँ

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत में वर्तमान में सत्ताधारी पार्टियाँ

भारतीय गणराज्य में अठाईस राज्यों और आठ में से तीन केन्द्र-शासित प्रदेशों की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमन्त्री कहा जाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल कानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमन्त्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबन्धन) को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमन्त्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमन्त्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती।[1]

विशेषताएँ

वर्तमान में पदस्थ 30 मुख्यमन्त्रियों में दिल्ली में रेखा गुप्ता एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। मार्च 2000 से (26 वर्ष, 72 दिन ओडिशा के नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमन्त्री हैं। सबसे अधिक 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (आयु 80 वर्ष) सबसे बुजुर्ग और अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमन्त्री हैं।[1] भारतीय जनता पार्टी के 12 पदस्थ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 3 पदस्थ है। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमन्त्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है।

वर्तमान भारतीय मुख्यमंत्री

राज्य नाम[2] चित्र पद ग्रहण
(कार्यकाल अवधि)
दल[a] सन्दर्भ
अरुणाचल प्रदेश
(सूची)
पेमा खांडू 17 जुलाई 2016
(10 वर्ष, 115 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [3][4]
असम
(सूची)
हिमंता बिस्वा सरमा 10 मई 2021
(5 वर्ष, 183 दिन)
आन्ध्र प्रदेश
(सूची
नारा चंद्रबाबू नायडू 12 जून 2024
(2 वर्ष, 150 दिन)
तेलुगु देशम पार्टी [5]
उत्तर प्रदेश
(सूची)
योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017
(9 वर्ष, 235 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [6][7]
उत्तराखण्ड
(सूची)
पुष्कर सिंह धामी 04 जुलाई 2021
(5 वर्ष, 128 दिन)
ओडिशा
(सूची)
मोहन चरण माझी 12 जून 2024
(2 वर्ष, 150 दिन)
[8]
कर्नाटक
(सूची)
सिद्दारमैया 20 मई 2023
(3 वर्ष, 173 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस [9]
केरल
(सूची)
वी. डी. सतीशन 18 मई 2026
(175 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस [10]
गुजरात
(सूची)
भूपेंद्रभाई पटेल 13 सितम्बर 2021
(5 वर्ष, 57 दिन)
भारतीय जनता पार्टी
गोवा
(सूची)
प्रमोद सावंत 19 मार्च 2019
(7 वर्ष, 235 दिन)
[11][12]
छत्तीसगढ़
(सूची)
विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर 2023
(2 वर्ष, 331 दिन)
[13]
जम्मू और कश्मीर[b]
(सूची)
उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर 2024
(2 वर्ष, 24 दिन)
जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
झारखण्ड
(सूची)
हेमंत सोरेन 04 जुलाई 2024
(2 वर्ष, 128 दिन)
झारखंड मुक्ति मोर्चा
तमिल नाडु
(सूची)
जोसेफ विजय चंद्रशेखर 10 मई 2026
(183 दिन)
तमिलगा वेत्री कड़गम [14]
तेलंगाना
(सूची)
रेवंत रेड्डी 7 दिसम्बर 2023
(2 वर्ष, 337 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस [15]
नागालैण्ड
(सूची)
नेफियू रियो 8 मार्च 2018
(8 वर्ष, 246 दिन)
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी [16]
पंजाब
(सूची)
भगवंत मान 16 मार्च 2022
(4 वर्ष, 238 दिन)
आम आदमी पार्टी
पश्चिम बंगाल
(सूची)
शुभेंदु अधिकारी 09 मई 2026
(184 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [17]
पुदुच्चेरी[b]
(सूची)
एन॰ रंगास्वामी 07 मई 2021
(5 वर्ष, 186 दिन)
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस [18][19]
बिहार
(सूची)
सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026
(208 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [20]
मणिपुर
(सूची)
एन बीरेन सिंह 15 मार्च 2017
(9 वर्ष, 239 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [21]
मध्य प्रदेश
(सूची)
मोहन यादव 13 दिसम्बर 2023
(2 वर्ष, 331 दिन)
[22]
महाराष्ट्र
(सूची)
देवेन्द्र फडणवीस 05 दिसम्बर 2024
(1 वर्ष, 339 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [23]
मिज़ोरम
(सूची)
लालदुहोमा 8 दिसम्बर 2023
(2 वर्ष, 336 दिन)
जोरम पीपुल्स मूवमेंट [24]
मेघालय
(सूची)
कॉनराड संगमा 6 मार्च 2018
(8 वर्ष, 248 दिन)
नेशनल पीपल्स पार्टी [25][26]
राजस्थान
(सूची)
भजन लाल शर्मा 15 दिसम्बर 2023
(2 वर्ष, 329 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [27]
दिल्ली[b]
(सूची)
रेखा गुप्ता 20 फ़रवरी 2025
(1 वर्ष, 262 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [28]
सिक्किम
(सूची)
प्रेम सिंह तमांग 27 मई 2019
(7 वर्ष, 166 दिन)
सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा [29]
हरियाणा
(सूची)
नायब सिंह सैनी Edit this on Wikidata 12 मार्च 2024
(2 वर्ष, 242 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [30][31][32]
हिमाचल प्रदेश
(सूची)
सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 दिसम्बर 2022
(3 वर्ष, 333 दिन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस [33]
त्रिपुरा
(सूची)
माणिक साहा 14 मई 2022
(4 वर्ष, 179 दिन)
भारतीय जनता पार्टी [34][35]

टिप्पणियाँ

  1. ↑ इस स्तम्भ में केवल मुख्यमंत्री के दल का नाम लिखा है। यह सम्भव है कि राज्य सरकार विभिन्न दलों और निर्दलियों का एक जटिल गठबंधन हो; उन सभी को यहाँ क्रमबद्ध नहीं किया गया।
  2. 1 2 3 यद्यपि दिल्ली, जम्मू और कश्मीर एवं पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव और मंत्री परिषद् होती है (जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं), लेकिन आधिकारिक रूप से ये केन्द्र-शासित प्रदेश हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. ↑ दुर्गा दास बसु (अंग्रेजी में), Introduction to the Constitution of India [भारत के संविधान से परिचय], 1960, 20वाँ संस्करण, 2011 पुनः मुद्रित, पृ॰ 241, 245, लेक्सिसनेक्सिस बट्टरवर्थ्स वाध्वा नागपुर, ISBN 978-81-8038-559-9।
  2. ↑ "Chief Ministers" [मुख्यमंत्री]. भारत का राष्ट्रीय पोर्टल. 30 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 दिसम्बर 2017.
  3. ↑ "अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में नई बगावत के सूत्रधार हैं खुद मुख्यमंत्री पेमा खांडू, जानिए उनके बारे में..." एनडीटीवी. 16 सितम्बर 2016. मूल से से 2 जनवरी 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2017.
  4. ↑ "अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार, पेमा खांडू समेत 33 विधायकों ने थामा BJP का दामन". एनडीटीवी. 31 दिसम्बर 2016. मूल से से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 जनवरी 2017.
  5. ↑ "Chandrababu Naidu To Take Oath As Andhra Chief Minister On June 12, PM Modi To Attend". एनडीटीवी. अभिगमन तिथि: 2024-10-20.
  6. ↑ "Yogi Adityanath takes oath as Uttar Pradesh Chief Minister" [योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. १९ मार्च २०१७. 19 मार्च 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २६ नवम्बर २०१७.
  7. ↑ "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव-दिनेश उप-मुख्यमंत्री". बीबीसी हिन्दी. १९ मार्च २०१७. 3 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २६ नवम्बर २०१७.
  8. ↑ "Mohan Majhi, Odisha new CM, is firebrand tribal leader who threw dal at Speaker podium". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-06-11. अभिगमन तिथि: 2024-10-20.
  9. ↑ "सिद्धारमैया का शपथ ग्रहण: एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, सिर्फ़ फ़ोटो ऑप या आगे बढ़ेगी बात". बीबीसी हिन्दी. अभिगमन तिथि: 2023-12-05.
  10. ↑ स्रुति राधाकृष्णन (२५ मई २०१६). "V.D Satheesan will sworn in as Kerala CM" [पिनाराई विजयन को केरल के मुख्यमंत्री की शपथ] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. 25 मई 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 मई 2016.
  11. ↑ "BJP man Pramod Sawant to be Goa's new Chief Minister" [भाजपा के प्रमोद सावंत गोवा के नये मुख्यमंत्री होंगे] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. १९ मार्च २०१९. अभिगमन तिथि: १९ मई २०१९.
  12. ↑ "प्रमोद सावंत बने गोवा के नए मुख्यमंत्री, संभालेंगे मनोहर पर्रिकर की विरासत". बीबीसी हिन्दी. १९ मार्च २०१९. 8 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १९ मई २०१९.
  13. ↑ आलोक पुतुल (2023-12-10). "विष्णुदेव साय: पंच से सीएम की कुर्सी तक पहुंचे आदिवासी नेता, अमित शाह ने चुनाव में किया था वादा, 'बनाऊंगा बड़ा आदमी'". बीबीसी हिंदी. अभिगमन तिथि: 2023-12-11.
  14. ↑ "तमिलनाडु: सी जोसेफ़ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही लिए ये तीन फ़ैसले". BBC News हिंदी. 2026-05-10. अभिगमन तिथि: 2026-05-13.
  15. ↑ "रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, गुरुवार को लेंगे शपथ". बीबीसी हिंदी. 2023-12-05. अभिगमन तिथि: 2023-12-07.
  16. ↑ राहुल करमकार (८ मार्च २०१८). "Neiphiu Rio takes charge as Nagaland Chief Minister again" [नेफियू रियो ने नागालैण्ड का मुख्यमंत्री की पुनः शपथ ली] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. 18 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 जुलाई 2018. {{cite news}}: Cite has empty unknown parameter: |source= (help)
  17. ↑ "शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, उनके साथ इन 5 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ". BBC News हिंदी. 2026-05-09. अभिगमन तिथि: 2026-05-13.
  18. ↑ "कांग्रेस ने 'छीनी' थी सीएम की कुर्सी, चौथी बार मुख्यमंत्री बने एन रंगास्वामी". जनसत्ता. 2021-05-07. अभिगमन तिथि: 2021-05-07.
  19. ↑ "Congress Loses Power In Puducherry, V Narayanasamy Resigns, Blames BJP" [कांग्रेस ने पुदुच्चेरी में सत्ता खोई, वी नारयाणसामी ने त्यागपत्र दिया, भाजपा को दोष]. एनडीटीवी. अभिगमन तिथि: 2021-05-07.
  20. ↑ "सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ | डीडी न्यूज़". ddnews.gov.in. अभिगमन तिथि: 2026-05-13.
  21. ↑ इशा गुप्ता (१५ मार्च २०१७). "BJP leader Biren Singh sworn in as Manipur Chief Minister" [भाजपा नेता बिरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की] (अंग्रेज़ी भाषा में). इंडिया टुडे. 15 मार्च 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २६ नवम्बर २०१७.
  22. ↑ "मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम बनाने से यूपी, बिहार पर क्या होगा असर?". बीबीसी हिंदी. 2023-12-14. अभिगमन तिथि: 2023-12-16.
  23. ↑ "देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ | डीडी न्यूज़". ddnews.gov.in. अभिगमन तिथि: 2026-05-13.
  24. ↑ "मिजोरम में 8 दिसंबर को CM का शपथ ग्रहण:ZPM नेता लालदुहोमा के घर आज बैठक, पार्टी ने 40 में से 27 सीटें जीतीं". दैनिक भास्कर. 5 दिसम्बर 2023. अभिगमन तिथि: 5 दिसम्बर 2023.
  25. ↑ "Conrad Sangma sworn in as Meghalaya CM" [कॉनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. ६ मार्च २०१८. 6 मार्च 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई २०१८.
  26. ↑ "मेघालय का सस्पेंस ख़त्म, कॉनराड संगमा बनेंगे मुख्यमंत्री". बीबीसी हिन्दी. ४ मार्च २०१८. 21 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई २०१८.
  27. ↑ "भजनलाल शर्मा: कौन हैं राजस्थान बीजेपी के छुपे रुस्तम जो होंगे राज्य के मुख्यमंत्री". बीबीसी हिंदी. 2023-12-12. अभिगमन तिथि: 2023-12-12.
  28. ↑ "रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ | डीडी न्यूज़ ऑन एयर". www.newsonair.gov.in. अभिगमन तिथि: 2026-05-13.
  29. ↑ शिव सहाय सिंह (२७ मई २०१९). "P.S. Golay sworn in as Sikkim Chief Minister" [पीएस गोलाय को सिक्किम के मुख्यमंत्री मद की शपथ दिलाई] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. अभिगमन तिथि: २६ मार्च २०२०.
  30. ↑ "Haryana CM News Updates: Floor test likely at 11 am tomorrow, says new CM Saini". हिन्दुस्तान टाईम्स. अभिगमन तिथि: 27 फ़रवरी 2025.
  31. ↑ "भाजपा के नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये मुख्यमंत्री; भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा". द हिन्दू. अभिगमन तिथि: 16 मार्च 2024.
  32. ↑ "नायब सिंह सैनी कौन हैं जिन्होंने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर मनोहर लाल खट्टर की जगह ली". बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन. अभिगमन तिथि: 12 मार्च 2024.
  33. ↑ "सुखविंदर सिंह सुक्खू एक ड्राइवर के बेटे हिमाचल के मुख्यमंत्री तक कैसे पहुँचे". बीबीसी हिन्दी. अभिगमन तिथि: 2023-12-05.
  34. ↑ राहुल करमाकर (९ मार्च २०१८). "Biplab Kumar Deb sworn in as Tripura CM" [बिपल्ब कुमार देव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. 18 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 जुलाई 2018.
  35. ↑ "त्रिपुरा में अब कंकाल पर राजनीति, देवधर ने उखाड़ा गड़ा मुर्दा". बीबीसी हिन्दी. १० मार्च २०१८. 21 जुलाई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई २०१८.