सामग्री पर जाएँ

भजन लाल शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भजन लाल शर्मा

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
15 दिसंबर 2023
राज्यपाल कलराज मिश्र
सहायक
पूर्वा धिकारी अशोक गहलोत

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
3 दिसंबर 2023
पूर्वा धिकारी अशोक लाहोटी
चुनाव-क्षेत्र सांगानेर

जन्म 15 दिसम्बर 1967 (1967-12-15) (आयु 58)[1]
अटारी बछामदी नदबई, भरतपुर, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
शैक्षिक सम्बद्धता राजस्थान विश्वविद्यालय[2]
व्यवसाय व्यवसायी
पेशा राजनीतिज्ञ

भजनलाल शर्मा (जन्म 15 दिसंबर 1967) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो दिसंबर 2023 से राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।[3] वह 16वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं और सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[4][5]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

भरतपुर के नदबई के अटारी-बछामदी गांव में किशन स्वरूप शर्मा और गोमती देवी के घर हुआ था।[6][7]

राजनीतिक करियर

[संपादित करें]

शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से की थी। बाद में वह वहां जिला सह-संयोजक और सह-जिला प्रमुख बने।[2]

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी शामिल हो गए और 27 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव के सरपंच बन गए।[2]

उन्होंने 2003 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) के टिकट पर भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए।[8]

2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।[9][10]

चुनाव परिणाम

[संपादित करें]
2023 सांगानेर विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम[11]
वर्षविधानसभा क्षेत्रउम्मीदवारपार्टीवोटप्रतिशतपरिणाम
2023सांगानेरभजन लाल शर्मा भाजपा145,16258.44%निर्वाचित
2023सांगानेरपुष्पेंद्र भारद्वाज कांग्रेस97,08139.08%उपविजेता
2023सांगानेरअमित दाधीचआरएलपी1,4260.57%पराजित

राजस्थान के मुख्यमंत्री

[संपादित करें]

12 दिसंबर 2023 को, भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।[12]

15 दिसंबर 2023 को, उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही, उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा, ने भी शपथ ली। दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए। इस निर्णय के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे जनवरी 2026 से कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना जताई गई।[13]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

भजन लाल शादीशुदा हैं और उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक शर्मा प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उनका छोटा बेटा कुणाल शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर है।[14]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Residents want Bhajan Lal to celebrate his birthday with them". The Times of India. 13 December 2023. अभिगमन तिथि: 13 December 2023.
  2. 1 2 3 Mukherjee, Deep. "Meet BJP's new Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: Debutant MLA, party man close to RSS". The Indian Express. अभिगमन तिथि: 12 Dec 2023.
  3. "Bhajan Lal Sharma takes over as Rajasthan chief minister on his birthday, BJP top brass attend oath ceremony". telegraphindia.com. अभिगमन तिथि: 2023-12-15.
  4. "Jaipur: State General Secretary of BJP Bhajan Lal". Amar Ujala. अभिगमन तिथि: 2023-04-26.
  5. "Election Commission of India". results.eci.gov.in. अभिगमन तिथि: 2023-12-12.
  6. Mukherjee, Deep (2023-12-12). "Meet BJP's new Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: Debutant MLA, party man close to RSS". indianexpress.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-12-13.
  7. Bhattacharya, Manish (2023-12-12). "राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के परिवार में कौन-कौन है? बेटे करते हैं ये काम". indiatv.in. अभिगमन तिथि: 2023-12-13.
  8. "Who is Bhajan Lal Sharma, BJP's pick for Rajasthan chief minister? Check wealth, education details". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-12-12. अभिगमन तिथि: 2023-12-12.
  9. "Bhajan Lal Sharma to be Chief Minister of Rajasthan". The Hindu Bureau (Indian English भाषा में). 2023-12-12. अभिगमन तिथि: 2023-12-12.
  10. Kumar, Devesh (2023-12-12). "Rajasthan news: Vasundhara Raje suggested Bhajanlal Sharma's name for CM post". mint (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-12-12.
  11. "Sanganer Constituency Election Results 2023: Sanganer Assembly Seat Details, MLA Candidates & Winner". The Times of India.
  12. "Bhajan Lal Sharma is next Rajasthan Chief Minister, Vasundhara Raje proposes name". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). 12 December 2023.
  13. Deepak Dilliwar (23 December 2025). "Samvida Employee News Latest: BJP सरकार ने सभी संविदा कर्मचारियों को नियमीत करने का दिया आदेश, नए साल में एक साथ मिलेगी जिंदगी भर की खुशियां". IBC24 News. अभिगमन तिथि: 23 December 2025.
  14. "राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के परिवार में कौन-कौन है? बेटे करते हैं ये काम". indiatv.in. 2023-12-12. अभिगमन तिथि: 2023-12-13.
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री
2023–वर्तमान
पदस्थ
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
अशोक लाहोटी
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के सदस्य
2023–वर्तमान
पदस्थ