सामग्री पर जाएँ

राजस्थान के राज्यपालों की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजस्थान के राज्यपाल, भारत के राजस्थान राज्य के मुखिया होते है जो राज्य में भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करते हैं।


Popcorn राज्यपाल श्री [ श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े rajastanah ka nokele raj pale hare Boio Bagaid ka marameka mant rajasthan ka loke saBo aDaax kaporav mokemantare ka po paraDanmantare kon na

राज्यपाल का पद

[संपादित करें]

भारत का संविधान संघात्मक है। इसमें संघ तथा राज्यों के शासन के सम्बन्ध में प्रावधान किया गया है। संविधान के भाग 6 में राज्य शासन के लिए प्रावधान है। यह प्रावधान जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के लिए लागू होता है। जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति के कारण उसके लिए अलग संविधान है। संघ की तरह राज्य की भी शासन पद्धति संसदीय है।अनुच्छेद-153 में राज्यपाल के पद का प्रावधान है। 'राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल'होता है,विधान मंडल का अभिन्न अंग होता है,राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होता है।इसकी नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिपरिषद की शिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा कि जाती है जो कि मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करता है। कुछ मामलों में राज्यपाल को विवेकाधिकार दिया गया है, ऐसे मामले में वह मंत्रिपरिषद की सलाह के बिना भी कार्य करता है। 7वां संविधान संशोधन 1956 द्वारा यह प्रावधान भी है कि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है लेकिन उसको वेतन (३.५० लाख) एक ही पद का मिलता है।सर्वाधिक कार्यकाल वाला राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंह हैं,प्रथम महिला राज्यपाल प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं। दी जा रही सूची राजस्थान के पूर्णकालिक / कार्यवाहक राज्यपालों की है:-

राजस्थान के राज्यपालों की सूची

[संपादित करें]
No. नाम
(जन्म–निधन)
गृह राज्य
चित्र कार्यकाल
पद ग्रहण कार्यकाल पूर्ण कुल कार्यकाल
1 मान सिंह द्वितीय
(1912–1970)
30 मार्च 1949 31 अक्टूबर 1956 7 years, 215 days
2 गुरमुख निहाल सिंह
(1895–1969)
1 नवम्बर 1956 16 अप्रैल 1962 5 years, 166 days
3 संपूर्णानन्द
(1891–1969)
16 अप्रैल 1962 16 अप्रैल 1967 5 years, 0 day
4 सरदार हुकम सिंह
(1895–1983)
16 अप्रैल 1967 1 जुलाई 1972 5 years, 76 days
5 सरदार जोगिन्दर सिंह
(1903–1979)
1 जुलाई 1972 15 फ़रवरी 1977 4 years, 229 days
6 वेदपाल त्यागी
(1915–1979)
15 फ़रवरी 1977 11 मई 1977 85 days
7 रघुकुल तिलक

(1900–1989)

17 मई 1977 8 अगस्त 1981 4 years, 83 days
8 कृष्ण दयाल शर्मा
(1931–2010)
8 अगस्त 1981 6 मार्च 1982 210 days
9 ओमप्रकाश मेहरा
(1919–2015)
6 मार्च 1982 4 जनवरी 1985 2 years, 304 days
10 वसंतदादा पाटील
(1917–1989)
(महाराष्ट्र)
20 नवम्बर 1985 15 अक्टूबर 1987 1 year, 329 days
11 सुखदेव प्रसाद
(1921–1995)
20 फ़रवरी 1988 3 फ़रवरी 1990 1 year, 348 days
12 मिलाप चंद जैन
(1929–2015)
3 फ़रवरी 1990 14 फ़रवरी 1990 6 days
13 देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय
(1933–2022)
14 फ़रवरी 1990 26 अगस्त 1991 1 year, 193 days
14 स्वरूप सिंह
(1917–2003)
26 अगस्त 1991 5 फ़रवरी 1992 163 days
15 मर्री चेन्ना रेड्डी
(1919–1996)
5 फ़रवरी 1992 31 मई 1993 115 days
16 धनिक लाल मंडल
(1932–2022)
31 मई 1993 30 जून 1993 30 days
17 बलि राम भगत
(1922–2011)
30 जून 1993 1 मई 1998 4 years, 305 days
18 दरबारा सिंह
(1927–1998)
1 मई 1998 24 मई 1998 23 days
19 नवरंग लाल टिबड़ेवाल
(1937–)
25 मई 1998 16 जनवरी 1999 236 days
20 अंशुमान सिंह
(1935–2021)
16 जनवरी 1999 14 मई 2003 4 years, 118 days
21 निर्मल चंद्र जैन
(1924–2003)
14 मई 2003 22 सितम्बर 2003 161 days
22 कैलाशपति मिश्र
(1923–2012)
22 सितम्बर 2003 14 जनवरी 2004 84 days
23 मदन लाल खुराना
(1936–2018)
14 जनवरी 2004 1 नवम्बर 2004 261 days
24 टी॰वी॰ राजेश्वर
(1926–2018)
1 नवम्बर 2004 8 नवम्बर 2004 7 days
25 प्रतिभा पाटिल
(1934–)
(महाराष्ट्र)
8 नवम्बर 2004 21 जून 2007 2 years, 225 days
26 अखलक़ुर रहमान किदवई
(1921–2016)
21 जून 2007 6 सितम्बर 2007 77 days
27 शैलेन्द्र कुमार सिंह
(1932–2009)
6 सितम्बर 2007 1 दिसम्बर 2009 2 years, 86 days
28 प्रभा राव
(1935–2010)
(महाराष्ट्र)
2 दिसम्बर 2009 24 जनवरी 2010 53 days
25 जनवरी 2010[1] 26 अप्रैल 2010
29 शिवराज पाटिल
(1935–)
(महाराष्ट्र)
26 अप्रैल 2010 12 मई 2012 2 years, 16 days
30 मार्गरेट अल्वा
(1942–)
(कर्नाटक)
12 मई 2012 7 अगस्त 2014 2 years, 87 days
31 राम नाईक
(1934–)
(महाराष्ट्र)
8 अगस्त 2014 3 सितम्बर 2014 26 days
32 कल्याण सिंह
(1932–2021)
(उत्तर प्रदेश)
4 सितम्बर 2014 8 सितम्बर 2019 5 years, 4 days
33 कलराज मिश्र
(1941–)
(उत्तर प्रदेश)
9 सितम्बर 2019 30 जुलाई 2024 4 years, 325 days
34 हरिभाऊ किसनराव बागड़े
(1945–)
(महाराष्ट्र)
31 जुलाई 2024 Incumbent 1 year, 193 days

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "President appoints Governors". Press Information Bureau, New Delhi Press release dated 16 जनवरी 2010. अभिगमन तिथि: 22 अक्टूबर 2013.