सामग्री पर जाएँ

वजुभाई वाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वजुभाई वाला

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
1 सितम्बर 2014

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष
पद बहाल
23 जनवरी 2012  31 अगस्त 2014

जन्म 23 जनवरी 1939 (1939-01-23) (आयु 87)
गुजरात, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी

वजुभाई वाला (जन्म: 23 जनवरी 1939) एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे कर्नाटक के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष थे।

श्री वजुभाई वाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में अपना करीयर आरम्भ किया और १९७१ में जन संघ के सदस्य बने। १९७५ में आपातकाल के समय ११ मास तक वे कारागार में थे। १९८० के दशक में वे राजकोट के मेयर भी रहे।

वे सितम्बर २०१४ से कर्नाटक के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व २०१२ से २०१४ तक वे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष थे। १९९८ से २०१२ तक वे गुजरात मंत्रिमण्डल में वित्त, श्रम और रोजगार आदि के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे कई बार पश्चिमी राजकोट से विधानसभा के लिये चुने गये थे।

उनकी दो पुत्रियाँ और दो पुत्र हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]