लालजी टंडन
लालजी टंडन | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 20 जुलाई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | आनंदी बेन पटेल |
कार्यकाल 2009 - 2014 | |
पूर्वा धिकारी | अटल बिहारी वाजपेयी |
उत्तरा धिकारी | राजनाथ सिंह |
चुनाव-क्षेत्र | लखनऊ |
जन्म | 12 अप्रैल 1935 लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत |
मृत्यु | जुलाई 21, 2020[1] मेदान्ता अस्पताल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत | (उम्र 85 वर्ष)
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | कृष्णा टंडन |
बच्चे | 3 |
लालजी टंडन (जन्म: १२ अप्रैल १९३५-२१ जुलाई २०२०) एक भारतीय वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। वें लखनऊ से १५वी लोक सभा (२००९-२०१५) के सदस्य रह चुके हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे थे।[2][3] अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी। इन्होने वाजपई जी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी। 2004 में लोक सभा के चुनाव की पूर्व संध्या पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर साड़ी बाँट रहे थे जिसमे भगड़र मच गई और 21 महिलाओं की मौत हो गई। बाद में इन्हे सभी आरोप से मुक्त कर दिया गया। 21 अगस्त 2018 को बिहार के राज्यपाल बनाया गया। दिनांक 20 जुलाई 2019 को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हाल ही में लालजी टंडन का देहांत हो गया मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन (Lalji Tandon) का निधन का आज सुबह 5 :35 (21 जुलाई 2020)मिनट पर निधन हो गया। लखनऊ के मेदांता में उन्होंने अंतिम सांस ली। लालजी टंडन बीजेपी (BJP) के कद्दावर नेताओं में से शुमार रहे हैं। वह पहले बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबियों में लालजी टंडन का भी नाम आता है। अटल जी के सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के बाद लखनऊ सीट से लाल जी टंडन चुनाव लड़े थे।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon dies at 85". द इण्डियन एक्सप्रेस. Retrieved 21 जुलाई 2020.
- ↑ "Lalji Tandon is BJP's LS candidate from Lucknow". Archived from the original on 2 फ़रवरी 2014. Retrieved 13 जुलाई 2014.
- ↑ Members Biography Archived 2013-12-24 at the वेबैक मशीन लोक सभा वेबसाइट.
![]() | यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |