राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची
| मुख्यमंत्री, राजस्थान | |
|---|---|
| राजस्थान सरकार | |
| अधिस्थान | सांगानेर |
| नियुक्तिकर्ता | राजस्थान के राज्यपाल |
| अवधि काल | 5 वर्ष |
| उद्घाटक धारक | हीरालाल शास्त्री |
| गठन | 7 अप्रैल 1949 |
| उपाधिकारी | |
| वेबसाइट | https://cmo.rajasthan.gov.in/home |
राजस्थान का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य राजस्थान का मुख्य कार्यकारी होता है। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल राज्य का कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। राजस्थान विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्य के राज्यपाल आमतौर पर बहुमत वाली पार्टी (या गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है, जिसकी मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। विधानसभा के विश्वास को देखते हुए, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है और यह किसी कार्यकाल सीमा के अधीन नहीं है।
सन् 1949 से अब तक 14 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने वाली एकमात्र महिला हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक गहलोत ने 17 दिसम्बर 2018 को तीसरी बार पदभार संभाला और दिसम्बर 2023 तक कार्य करते हुवे 15 वर्षों के 3 कार्यकाल पूरे करने वाले राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने।[1][2] 1998 से निरंतर चल रहे सत्ता परिवर्तन के रिवाज़ को आगे बढ़ाते हुवे, 2023 विधान सभा चुनाव में 115 सीटों के साथ जीतने पर भारतीय जनता पार्टी के भजन लाल शर्मा ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
मुख्यमंत्रियों की सूची
[संपादित करें]राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची क्रमशः इस प्रकार से है–
| क्र.स. | चित्र | मुख्यमंत्री का नाम | निर्वाचन-क्षेत्र | कार्यकाल | विधानसभा
(चुनाव) |
पार्टी[a] | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हीरालाल शास्त्री | Jaipur | 7 अप्रैल 1949 | 6 जनवरी 1951 | 1 year, 274 days | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | |||
| 2 | सी एस वेंकटाचार | – | 6 जनवरी 1951 | 26 अप्रैल 1951 | 110 days | ||||
| 3 | जय नारायण व्यास | – | 26 अप्रैल 1951 | 3 मार्च 1952 | 312 days | ||||
| 4 | टीका राम पालीवाल | महुवा | 3 मार्च 1952 | 1 नवम्बर 1952 | 243 days | प्रथम | |||
| (3) | जय नारायण व्यास | किशनगढ़ | 1 नवम्बर 1952 | 13 नवम्बर 1954 | 2 years, 12 days | ||||
| 5 | मोहन लाल सुखाड़िया | उदयपुर | 13 नवम्बर 1954 | 11 अप्रैल 1957 | 12 years, 120 days | ||||
| 11 अप्रैल 1957 | 11 मार्च 1962 | द्वितीय | |||||||
| 12 मार्च 1962 | 13 मार्च 1967 | तृतीय | |||||||
| – | रिक्त[b] | – | 13 मार्च 1967 | 26 अप्रैल 1967 | 44 days | – | |||
| (5) | मोहन लाल सुखाड़िया | उदयपुर | 26 अप्रैल 1967 | 9 जुलाई 1971 | 4 years, 74 days | चौथी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
| 6 | बरकतुल्लाह खान | तिजारा | 9 जुलाई 1971 | 11 अक्टूबर 1973 | 2 years, 94 days | ||||
| पांचवी | |||||||||
| 7 | हरिदेव जोशी | बांसवाड़ा | 11 अक्टूबर 1973 | 29 अप्रैल 1977 | 3 years, 200 days | ||||
| – | रिक्त[b] | – | 29 अप्रैल 1977 | 22 जून 1977 | 54 days | – | |||
| 8 | भैरों सिंह शेखावत | छबड़ा | 22 जून 1977 | 16 फ़रवरी 1980 | 2 years, 239 days | छठी | जनता पार्टी | ||
| – | रिक्त[b] | – | 16 फ़रवरी 1980 | 6 जून 1980 | 111 days | – | |||
| 9 | जगन्नाथ पहाड़िया | वैर | 6 जून 1980 | 14 जुलाई 1981 | 1 year, 38 days | सातवीं | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
| 10 | शिवचरण माथुर | मांडलगढ़ | 14 जुलाई 1981 | 23 फ़रवरी 1985 | 3 years, 224 days | ||||
| 11 | हीरा लाल देवपुरा | कुंभलगढ़ | 23 फ़रवरी 1985 | 10 मार्च 1985 | 15 days | ||||
| (7) | हरिदेव जोशी | बांसवाड़ा | 10 मार्च 1985 | 20 जनवरी 1988 | 2 years, 316 days | आठवीं | |||
| (10) | शिवचरण माथुर | मांडलगढ़ | 20 जनवरी 1988 | 4 दिसम्बर 1989 | 1 year, 318 days | ||||
| (7) | हरिदेव जोशी | बांसवाड़ा | 4 दिसम्बर 1989 | 4 मार्च 1990 | 90 days | ||||
| (8) | भैरों सिंह शेखावत | छबड़ा | 4 मार्च 1990 | 15 दिसम्बर 1992 | 2 years, 286 days | नौवीं | भारतीय जनता पार्टी | ||
| – | रिक्त[b](राष्ट्रपति शासन) | – | 15 दिसम्बर 1992 | 4 दिसम्बर 1993 | 354 days | – | |||
| (8) | भैरों सिंह शेखावत | बाली | 4 दिसम्बर 1993 | 1 दिसम्बर 1998 | 4 years, 362 days | दसवीं | भारतीय जनता पार्टी | ||
| 12 | अशोक गहलोत | सरदारपुरा | 1 दिसम्बर 1998 | 8 दिसम्बर 2003 | 5 years, 7 days | ग्यारहवीं (1998 चुनाव) |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
| 13 | वसुन्धरा राजे | झालरापाटन | 8 दिसम्बर 2003 | 12 दिसम्बर 2008 | 5 years, 4 days | बारहवीं | भारतीय जनता पार्टी | ||
| (12) | अशोक गहलोत | सरदारपुरा | 12 दिसम्बर 2008 | 13 दिसम्बर 2013 | 5 years, 1 day | तेरहवीं | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
| (13) | वसुन्धरा राजे | झालरापाटन | 13 दिसम्बर 2013 | 17 दिसम्बर 2018 | 5 years, 4 days | चौदहवीं | भारतीय जनता पार्टी | ||
| (12) | अशोक गहलोत | सरदारपुरा | 17 दिसम्बर 2018 | 15 दिसम्बर 2023 | 4 years, 363 days | पन्द्रहवीं | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
| 14 | भजन लाल शर्मा | सांगानेर | 15 दिसम्बर 2023 | पदस्थ | 2 years, 91 days | सोलहवीं | भारतीय जनता पार्टी | ||
समय-रेखा
[संपादित करें]
आंकड़े
[संपादित करें]कार्यकाल के अनुसार मुख्यमंत्रियों की सूची
[संपादित करें]| क्र.स. | मुख्यमंत्री का नाम | दल | मुख्यमंत्री पद की अवधि |
|---|---|---|---|
| 1. | मोहन लाल सुखाड़िया | कांग्रेस | 16 वर्ष, 194 दिन |
| 2. | अशोक गेहलोत | कांग्रेस | 15 वर्ष, 6 दिन |
| 3. | ठा .भैरों सिंह शेखावत (राजपुत ) | भाजपा | 10 वर्ष, 157 दिन |
| 4. | वसुन्धरा राजे | भाजपा | 10 वर्ष, 8 दिन |
| 5. | हरिदेव जोशी | कांग्रेस | 6 वर्ष, 241 दिन |
| 6. | शिव चरण माथुर | कांग्रेस | 5 वर्ष, 117 दिन |
| 7. | जय नारायण व्यास | कांग्रेस | 2 वर्ष, 324 दिन |
| 8. | बरकतुल्लाह खान | कांग्रेस | 2 वर्ष, 94 दिन |
| 9. | हीरा लाल शास्त्री | कांग्रेस | 1 वर्ष, 274 दिन |
| 10. | जगन्नाथ पहाड़िया | कांग्रेस | 1 वर्ष, 38 दिन |
| 11. | भजन लाल शर्मा | भाजपा | 2 years, 91 days |
| 12. | टीका राम पालीवाल | कांग्रेस | 243 दिन |
| 13. | सी. एस. वेंकटाचार | कांग्रेस | 110 दिन |
| 14. | हीरा लाल देवपुरा | कांग्रेस | 15 दिन |
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]Mast happy mukhyamantri mahodye ji ko kam karo danga kaटिप्पणी
[संपादित करें]- ↑ इस स्तम्भ में केवल मुख्यमंत्री की पार्टी का नाम लिखा गया है। सम्बंधित राज्य सरकार विभिन्न पार्टियों का एक जटिल गठबंधन हो सकती है; यहाँ पर सभी को सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
- 1 2 3 4 जब राज्य सरकार संविधान के अनुसार काम करने में अक्षम होती है उस समय राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है। यह सामान्यतः उन परिस्थियों में होता है जब विधानसभा में कोई भी दल अथवा गठबंधन बहुमत के लिए आवश्यक विधायक जुटाने में सक्षम नहीं हो पाता है। जब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होता है तब इसका मंत्रिमंडल भंग रहता है। मुख्यमंत्री का पद रिक्त रहता है और प्रशासन राज्यपाल के अधीन होता है और वो केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है। इस समय में विधानसभा भी भंग रहती है।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Ashok Gehlot Resigns As Rajasthan Chief Minister As BJP Thumps Congress In Assembly Polls". दैनिक जागरण अंग्रेज़ी (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-12-03. अभिगमन तिथि: 2023-12-03.
- ↑ "Who is Bhajan Lal Sharma, the new chief minister of Rajasthan". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 2023-12-12. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2023-12-14.
- ↑ अम्बेरिश के दीवानजी, "A dummy's guide to President's rule". रीडिफ डॉट कॉम. 15 मार्च 2005.