सामग्री पर जाएँ

दीया कुमारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दीया कुमारी
2023 में दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
15 दिसंबर 2023
Serving with प्रेमचन्द बैरवा
राज्यपाल हरीभाऊ बागडे
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
मंत्रालय
सूची
    • वित्त
    • पर्यटन
    • कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व
    • सार्वजनिक निर्माण विभाग
    • महिला एवं बाल विकास
    • बाल सशक्तिकरण
पूर्वा धिकारी सचिन पायलट

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
3 दिसंबर 2023
पूर्वा धिकारी नरपत सिंह राजवी
चुनाव-क्षेत्र विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र
पद बहाल
20132018
पूर्वा धिकारी अलाउद्दीन आज़ाद
उत्तरा धिकारी दानिश अबरार
चुनाव-क्षेत्र सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र

लोकसभा सदस्य
पद बहाल
20192023
पूर्वा धिकारी हरिओम सिंह राठौर
उत्तरा धिकारी महिमा कुमारी मेवाड़
चुनाव-क्षेत्र राजसमंद लोकसभा क्षेत्र

अध्यक्ष, आरएसआरडीसी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
15 मार्च 2024
पूर्वा धिकारी भजन लाल जाटव

जन्म 30 जनवरी 1971 (1971-01-30) (आयु 55)
जयपुर, राजस्थान, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी नरेंद्र सिंह (विवाह 1997; तलाक 2018)
संबंध कछवाहा वंश
बच्चे महाराज कुमार पद्मनाभ सिंह (पुत्र)
राजकुमार महाराज लक्ष राज सिंह (पुत्र)
राजकुमारी गौरवी कुमारी (पुत्री)
निवास सिटी पैलेस, जयपुर
शैक्षिक सम्बद्धता
  • मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली
  • महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल
  • चेल्सी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लंदन
  • एमिटी विश्वविद्यालय, जयपुर

राजकुमारी दीया कुमारी (जन्म: 30 जनवरी 1971) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री हैं। वह राजसमन्द से लोकसभा सांसद थीं एवं वे पूर्व राजस्थान विधानसभा में सवाई माधोपुर से विधायक रही हैं। जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी, महाराजा भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं।

उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर में हुई। इसके बाद वे सजावटी कला पाठ्यक्रम के लिए लंदन चली गईं।[1]

वे परिवार की विरासत को सहेजने का कार्य करती हैं, जिसमें सिटी पैलेस, जयपुर, जयगढ़ दुर्ग, आमेर और दो ट्रस्ट - महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्राहलय ट्रस्ट तथा जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं। वे दो विद्यालयों (द पैलेस स्कूल और महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल) तथा तीन विरासती होटलों (होटल राजमहल पैलेस, होटल जयपुर हाउस, होटल लाल महल पैलेस) के प्रबंधन में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।[1]

इकलौती संतान होने के कारण वे अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी की देखरेख में पली-बढ़ीं।[2]

राजकुमारी दीया और नरेंद्र सिंह के विवाह से उनके तीन संतान हैं - पद्मनाभ सिंह (1998 में जन्म, युवराज), लक्ष राज सिंह, और गौरवी कुमारी।[1]

राजनीति

[संपादित करें]

उन्होंने 10 सितम्बर 2013 को जयपुर में आयोजित एक रैली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह और वसुन्धरा राजे मौजूद थीं।[3][4][3]

उसी वर्ष उन्होंने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। 2019 में राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुईं और 8.5 लाख से अधिक मत प्राप्त किए।[5][6][7]

2023 में उन्होंने विद्याधर नगर से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की और विधायक बनीं।[8][9][10]

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री

[संपादित करें]

15 दिसंबर 2023 को उन्हें राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।[11] उन्हें वित्त, पर्यटन, संस्कृति, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास सहित कई मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी दी गई।

निर्वाचन परिणाम

[संपादित करें]
चुनावी परिणाम
वर्षपदक्षेत्रपार्टीप्राप्त मत%प्रतिद्वंदीपार्टीमत%अंतरपरिणामस्रोत
2013विधायकसवाई माधोपुरभाजपा57,38437.29किरोड़ी लालNPP49,85238.687,532जीती
2019सांसदराजसमंदभाजपा863,03969.61देवकीनंदनकांग्रेस311,12325.09551,916जीती
2023विधायकविद्याधर नगरभाजपा158,51663.30सीताराम अग्रवालकांग्रेस87,14834.8071,368जीती

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 "Princess Diya Kumari biography from Maharaja Sawai Mansingh II Museum". मूल से से 18 जनवरी 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितंबर 2013.
  2. Nona Walia, A princess is like a CEO Archived 2013-07-10 at the वेबैक मशीन, Times of India, 12 अक्टूबर 2010.
  3. 1 2 "Jaipur princess joins BJP" [जयपुर की राजकुमारी भाजपा में शामील] (अंग्रेज़ी भाषा में). The Telegraph. 2013-09-10. 2013-09-14 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-09-10.
  4. "सुराज रैली: भाजपा का दावा छह लाख लोग आए". राजस्थान पत्रिका. 2013-09-10. 2013-09-27 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2013-09-22.
  5. "Erstwhile royal family member Diya Kumari wins Rajsamand seat by over 5 lakh votes". Zee News (अंग्रेज़ी भाषा में). 2019-05-23. अभिगमन तिथि: 2021-09-06.
  6. भाषा (2019-05-24). "रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले बढ़े, पहली बार चार प्रत्याशी छह लाख से ज़्यादा मतों से जीते". The Wire - Hindi (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-11-15.
  7. "BJP's C R Patil wins by 6.89 L votes, biggest victory margin". Rediff (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-11-15.
  8. "भाजपा ने दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया। देखें तस्वीरें।". Patrika News. 2023-10-09. अभिगमन तिथि: 2023-11-15.
  9. "Diya Kumari files nomination from Vidyadhar Nagar seat". The Times of India. 2023-11-02. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2023-11-15.
  10. "Rajasthan Assembly polls: Diya Kumari, BJP candidate from Vidhyadhar Nagar, files nomination". www.indiatvnews.com (अंग्रेज़ी भाषा में). India TV News. 2023-11-01. अभिगमन तिथि: 2023-11-15.
  11. "Diya Kumari Deputy CM Rajasthan".
पूर्वाधिकारी
सचिन पायलट
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री
2023–वर्तमान
पदस्थ
पूर्वाधिकारी
हरिओम सिंह राठौर
राजसमंद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद
2019–2023
उत्तराधिकारी
महिमा कुमारी मेवाड़
पूर्वाधिकारी
अलाउद्दीन आज़ाद
सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक
2013–2018
उत्तराधिकारी
दानिश अबरार
पूर्वाधिकारी
नरपत सिंह राजवी
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक
2023–वर्तमान
पदस्थ