सामग्री पर जाएँ

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट
Sikkim Democratic Front
स्थापित १९९३
मुख्यालय गैंगटोक, सिक्किम
विचारधारा जनतांत्रिक समाजवाद
वेबसाइट
http://sikkimdemocraticfront.org

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (अंग्रेज़ी: Sikkim Democratic Front; एसडीएफ) भारत के सिक्किम राज्य में आधारित एक राजनैतिक दल है।[1] इसकी स्थापना पवन कुमार चामलिंग द्वारा ४ मार्च १९९३ को की गई थी। १९९४ के बाद से यह दल चामलिंग के नेतृत्व में राज्य में निरंतर सत्ता में है। १९९९ एवं २००४ के विधानसभा चुनावों में मिली व्यापक सफलता के साथ इस पार्टी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। २००९ चुनावों में एसडीएफ के प्रत्याशियों को राज्य की सभी ३२ सीटों पर विजय हासिल हुई।[2] साथ ही साथ, सिक्किम की एकमात्र लोक सभा की सीट भी पार्टी ने अपने पास बरकरार रखी।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Sikkim CM wants BJP chief to step in". 7 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 सितंबर 2017.
  2. ↑ राहुल कुमार (६ दिसम्बर २०१०). "ऐतिहासिक जनादेश, अभूतपूर्व चुनाव". तहलका. अभिगमन तिथि: ६ नवम्बर २०१२.
  3. ↑ "सिक्किम में चामलिंग ने शपथ ली". बीबीसी हिंदी. २० मई २००९. अभिगमन तिथि: ६ नवम्बर २०१२.