भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
██ राज्य जिनमें भाजपा के मुख्यमन्त्री है ██ राज्य जिनमें भाजपा के मुख्यमन्त्री थे ██ राज्य जिनमें भाजपा के मुख्यमन्त्री न थे और न है ██ केन्द्र शासित संघ प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।[1] 1980 में स्थापित भाजपा, राजनीतिक विचारधारा के स्तर पर, सामान्यतः एक दक्षिणपन्थी दल माना जाता है।[2] 2017 के अनुसार , वह प्राथमिक सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है।[3] मार्च 2018 के अनुसार , 17 राज्यों में 42 भाजपा नेता मुख्यमन्त्री के पद पर आसीन हो चुके है, जिनमें से पन्द्रह निवर्तमान हैं। उनतीस राज्यों और दो ​​केन्द्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) में से प्रत्येक का शासनाध्यक्ष मुख्यमन्त्री होता है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य स्तर पर, राज्यपाल विधिवत् प्रधान होता है, किन्तु वस्तुतः कार्यकारी अधिकार मुख्यमन्त्री के पास होते हैं। विधानसभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल अधिकांशतः सरकार बनाने के लिए विधानसभा सदस्यों की बहुसंख्यता वाले दल (या गठबन्धन) को आमन्त्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमन्त्री को नियुक्त करता है जिसका मन्त्रिपरिषद विधानसभा के प्रति समूह्य-उत्तरदायी होता हैं। अगर उसके पास विधानसभा का विश्वास है तो एक मुख्यमन्त्री की अवधि सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष की होती है।[4]

42 भाजपा मुख्यमन्त्रियों में से पन्द्रह निवर्तमान है—अरुणाचल प्रदेश में पेमा खाण्डू, असम में सर्बानन्द सोनोवाल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात में विजय रूपाणी, गोवा में मनोहर पर्रीकर, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, झारखण्ड में रघुवर दास, मणिपुर में एन बीरेन सिँह, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान में वसुन्धरा राजे, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर तथा त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब[5] भाजपा मुख्यमन्त्रियों में से चार महिलाएँ रही हैं—दिल्ली में सुषमा स्वराज, गुजरात में आनन्दीबेन पटेल, मध्य प्रदेश में उमा भारती और राजस्थान में वसुन्धरा राजे।[5] दिसम्बर 2003 से कार्यरत (&0000000609098400.00000019 वर्ष, 110 दिन के लिए), रमन सिंह भाजपा के सबसे लम्बे समय तक सेवारत मुख्यमन्त्री है।[5] मुख्यमन्त्री के रूप में कर्नाटक के बी॰ एस॰ येदियुरप्पा का पहला कार्यकाल केवल नौ दिनों तक चला, जो भाजपा मुख्यमन्त्रियों के बीच में सबसे कम अवधि का कार्यकाल है; तथापि, सभी कार्यकालों के कुल को ध्यान में लेते हुए, सुषमा स्वराज 52 दिन की सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमन्त्री रहीं।[5] राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भाजपा के पहले मुख्यमन्त्री थे। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान का मुख्यमन्त्री का पद सम्भाला।[5] बहरहाल कुछ भाजपा नेता जनता पार्टी (जपा) के सदस्य होते हुए पहले से ही मुख्यमन्त्री के रूप में निर्वाचित हो चुके थे; जपा राजनीतिक दलों का एक मिश्रण था जिसमें भाजपा का पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ भी शामिल था। उत्तराखण्ड और गुजरात में भाजपा के पाँच मुख्यमन्त्री रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा के चार मुख्यमन्त्री रहे हैं; कर्नाटक, झारखण्ड, और दिल्ली में तीन भाजपा मुख्यमन्त्री रहे हैं।[5]

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री[संपादित करें]

व्याख्या
  • निवर्तमान मुख्यमंत्री  – निवर्तमान मुख्यमंत्री
राज्य नाम चित्र पद संभाला कार्यकाल अवधि
अरुणाचल प्रदेश गेगांग अपांग[टिप्पणी 1] - 02003-08-31 31 अगस्त 2003 &0000000031449600.000000364 दिन
पेमा खांडू निवर्तमान मुख्यमंत्री[टिप्पणी 2] Pema Khandu.png 02016-12-31 31 दिसम्बर 2016 &0000000196776000.0000006 वर्ष, 86 दिन
असम सर्बानंद सोनोवाल निवर्तमान मुख्यमंत्री Sarbananda Sonowal Assam.jpg 02016-05-24 24 मई 2016 &0000000215870400.0000006 वर्ष, 307 दिन
उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह Kalyan Singh1.jpg 01991-06-24 24 जून 1991 (पहली बार)
01997-09-21 21 सितम्बर 1997 (दूसरी बार)
01998-02-23 23 फ़रवरी 1998 (तीसरी बार)
&0000000045813600.0000001 वर्ष, 165 दिन
&0000000013219200.000000153 दिन
&0000000054194400.0000001 वर्ष, 262 दिन
राम प्रकाश गुप्ता - 01999-11-12 12 नवम्बर 1999 &0000000030326400.000000351 दिन
राजनाथ सिंह Rajnath Singh at Hunkar Rally 2 (cropped).jpg 02000-10-28 28 अक्टूबर 2000 &0000000042876000.0000001 वर्ष, 131 दिन
योगी आदित्यनाथ निवर्तमान मुख्यमंत्री 02017-03-19 19 मार्च 2017 &0000000190036800.0000006 वर्ष, 8 दिन
उत्तराखंड नित्यानंद स्वामी - 02000-11-09 9 नवम्बर 2000 &0000000030672000.000000355 दिन
भगत सिंह कोश्यारी Bhagat Singh Koshiyari.jpg 02001-10-30 30 अक्टूबर 2001 &0000000010627200.000000123 दिन
बी॰सी॰ खंडूरी - 02007-03-08 8 मार्च 2007 (पहली बार)
02011-09-11 11 सितम्बर 2011 (दूसरी बार)
&0000000072792000.0000002 वर्ष, 112 दिन
&0000000015897600.000000184 दिन
रमेश पोखरियाल 02009-06-28 28 जून 2009 &0000000069595200.0000002 वर्ष, 75 दिन
त्रिवेन्द्र सिंह रावत निवर्तमान मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat.png 02017-03-18 18 मार्च 2017 &0000000190123200.0000006 वर्ष, 9 दिन
कर्नाटक बी॰ एस॰ येदियुरप्पा B. S. Yeddyurappa.jpg 02007-11-11 11 नवम्बर 2007 (पहली बार)
02008-05-30 30 मई 2008 (दूसरी बार)
02018-05-17 17 मई 2018 (तीसरी बार)
&0000000000777600.0000009 दिन
&0000000100375200.0000003 वर्ष, 66 दिन
&0000000000172800.0000002 दिन
डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा Sadananda Gowda.jpg 02011-08-04 4 अगस्त 2011 &0000000027043200.000000313 दिन
जगदीश शेट्टार Jagadish Shettar.jpg 02012-06-12 12 जून 2012 &0000000023673600.000000274 दिन
गुजरात केशुभाई पटेल 01995-05-19 19 मई 1995 (पहली बार)
01998-05-04 4 मई 1998 (दूसरी बार)
&0000000013392000.000000155 दिन
&0000000108151200.0000003 वर्ष, 156 दिन
सुरेश मेहता - 01995-10-21 21 अक्टूबर 1995 &0000000023500800.000000272 दिन
नरेंद्र मोदी Prime Minister of India Narendra Modi.jpg 02001-10-07 7 अक्टूबर 2001 &0000000398217600.00000012 वर्ष, 226 दिन
आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel.JPG 02014-05-21 21 मई 2014 &0000000279244800.0000008 वर्ष, 310 दिन
विजय रूपाणी निवर्तमान मुख्यमंत्री Vijay Rupani speaking in Patan.png 02016-08-07 7 अगस्त 2016 &0000000209390400.0000006 वर्ष, 232 दिन
गोवा मनोहर पर्रीकर निवर्तमान मुख्यमंत्री Manohar Parrikar (cropped).jpg


02000-10-12 12 अक्टूबर 2000 (पहली बार)
02012-03-09 9 मार्च 2012 (दूसरी बार)
02017-03-14 14 मार्च 2017 (तीसरी बार)
&0000000135993600.0000004 वर्ष, 113 दिन
&0000000084196800.0000002 वर्ष, 244 दिन
&0000000190468800.0000006 वर्ष, 13 दिन
लक्ष्मीकांत पारसेकर Laxmikant Parsekar during VARUNA 2015.jpg


02014-11-08 8 नवम्बर 2014 &0000000074001600.0000002 वर्ष, 126 दिन
छत्तीसगढ़ रमन सिंह निवर्तमान मुख्यमंत्री Dr Raman Singh at Press Club Raipur Mood 2.jpg


02003-12-07 7 दिसम्बर 2003 &0000000609098400.00000019 वर्ष, 110 दिन
झारखंड बाबूलाल मरांडी 02000-11-15 15 नवम्बर 2000 &0000000073742400.0000002 वर्ष, 123 दिन
अर्जुन मुंडा Arjun Munda 8992.JPG 02003-03-18 18 मार्च 2003 (पहली बार)
02005-03-12 12 मार्च 2005 (दूसरी बार)
02010-09-11 11 सितम्बर 2010 (तीसरी बार)
&0000000061711200.0000001 वर्ष, 349 दिन
&0000000047973600.0000001 वर्ष, 190 दिन
&0000000086875200.0000002 वर्ष, 275 दिन
रघुवर दास निवर्तमान मुख्यमंत्री Raghuvar Das.jpg 02014-12-28 28 दिसम्बर 2014 &0000000260150400.0000008 वर्ष, 89 दिन
दिल्ली मदन लाल खुराना Madan Lal Khurana.jpg 01993-12-02 2 दिसम्बर 1993 &0000000070545600.0000002 वर्ष, 86 दिन
साहिब सिंह वर्मा 01996-02-26 26 फ़रवरी 1996 &0000000080222400.0000002 वर्ष, 198 दिन
सुषमा स्वराज Sushma Swaraj in 2014.jpg 01998-10-12 12 अक्टूबर 1998 &0000000004492800.00000052 दिन
मणिपुर एन बीरेन सिँह निवर्तमान मुख्यमंत्री N Biren Singh.jpg 02017-03-15 15 मार्च 2017 &0000000190382400.0000006 वर्ष, 12 दिन
मध्य प्रदेश[टिप्पणी 3] सुंदरलाल पटवा[टिप्पणी 4] 01990-03-05 5 मार्च 1990 &0000000087739200.0000002 वर्ष, 285 दिन
उमा भारती Uma Bharti.jpg 02003-12-08 8 दिसम्बर 2003 &0000000022377600.000000259 दिन
बाबूलाल गौर Babulal Gaur.jpg 02004-08-23 23 अगस्त 2004 &0000000040024800.0000001 वर्ष, 98 दिन
शिवराज सिंह चौहान Incumbent chief minister Shivraj Singh Chauhan (cropped).jpg 02005-11-29 29 नवम्बर 2005 &0000000546674400.00000017 वर्ष, 118 दिन
महाराष्ट्र देवेन्द्र फडणवीस निवर्तमान मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis (2017).png 02014-10-31 31 अक्टूबर 2014 &0000000265161600.0000008 वर्ष, 147 दिन
राजस्थान भैरों सिंह शेखावत[टिप्पणी 5] Bhairon Singh Shekhawat.jpg 01990-03-04 4 मार्च 1990 (पहली बार)
01993-12-04 4 दिसम्बर 1993 (दूसरी बार)
&0000000087825600.0000002 वर्ष, 286 दिन
&0000000157507200.0000004 वर्ष, 362 दिन
वसुंधरा राजे निवर्तमान मुख्यमंत्री Rajasthan CM Vasundhara Raje.JPG 02003-12-08 8 दिसम्बर 2003 (पहली बार)
02013-12-13 13 दिसम्बर 2013 (दूसरी बार)
&0000000158047200.0000005 वर्ष, 3 दिन
&0000000293004000.0000009 वर्ष, 104 दिन
हरियाणा मनोहर लाल खट्टर निवर्तमान मुख्यमंत्री ML Khattar.jpg 02014-10-26 26 अक्टूबर 2014 &0000000265593600.0000008 वर्ष, 152 दिन
हिमाचल प्रदेश शांता कुमार[टिप्पणी 6] 01990-03-05 5 मार्च 1990 &0000000118260000.0000003 वर्ष, 273 दिन
प्रेम कुमार धूमल 01998-05-24 24 मई 1998 (पहली बार)
02007-05-30 30 मई 2007 (दूसरी बार)
&0000000150940800.0000004 वर्ष, 286 दिन
&0000000175845600.0000005 वर्ष, 209 दिन
जयराम ठाकुर निवर्तमान मुख्यमंत्री 02017-12-27 27 दिसम्बर 2017 &0000000165564000.0000005 वर्ष, 90 दिन
त्रिपुरा बिप्लब कुमार देब निवर्तमान मुख्यमंत्री Biplab Deb with Nitin Gadkari (cropped).png 02018-03-09 9 मार्च 2018 &0000000159343200.0000005 वर्ष, 18 दिन
  • निवर्तमान मुख्यमंत्री – निवर्तमान मुख्यमंत्री

उद्धरण[संपादित करें]

व्यापक
  • "States of India since 1947" [1947 के बाद से भारत के राज्य] (अंग्रेज़ी में). worldstatesmen.org. मूल से 1 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2013.
टिप्पणी
  1. पहली बार मुख्यमंत्री बनते समय अपांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।[5] परंतु 1996 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अरुणाचल कांग्रेस का गठन किया,[6] और 1999 तक मुख्यमंत्री बने रहे।[5] वह अगस्त 2003 में मुख्यमंत्री के रूप में दुबारा निर्वाचित हुए,[5] और उनकी पार्टी का उसी माह भाजपा के साथ विलय हो गया।[7] हालांकि, वह फिर से अगस्त 2004 में कांग्रेस में शामिल हो गए,[6] और 2007 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।[5] 20 जनवरी 2014 को उन्होंने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया।[8]
  2. खांडू जुलाई 2016 में कांग्रेस सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री बने।[9] वह सितम्बर 2016 में पीपल्स पार्टी ऑफ़ अरुणाचल में शामिल हो गए,[9] और फिर दिसंबर 2016 में भाजपा में शामिल हो गए।[10]
  3. कैलाश चन्द्र जोशी, जो एक भाजपा नेता है, 1977 में जपा के एक सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।[5] वीरेन्द्र कुमार सख्लेचा, जो 1978 में जपा के सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, भी एक भाजपा नेता थे।[5]
  4. पहली बार मुख्यमंत्री (जनवरी 1980 - फ़रवरी 1980) बनते समय पटवा जपा के सदस्य थे।[5]
  5. पहली बार मुख्यमंत्री (1977-1980) बनते समय शेखावत जपा के सदस्य थे।[5]
  6. पहली बार मुख्यमंत्री (1977-1980) बनते समय शांता कुमार जपा के सदस्य थे।[5]
विशिष्ट
  1. "Sixteenth Lok Sabha" [सोलहवीं लोकसभा] (अंग्रेज़ी में). लोक सभा. मूल से 18 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2015.
  2. सागरिका दत्त. India in a Globalised World [एक वैश्वीकृत विश्व में भारत] (अंग्रेज़ी में). मैनचेस्टर विश्वविद्यालय प्रेस. पृ॰ 64. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अगस्त 2013. BJP is a right wing party and gives priority to the unity of the country.
  3. चटर्जी, मोहुआ (13 जुलाई 2015). "BJP enrolls 11 crore members, launches 'Mahasampark Abhiyan'" [भाजपा ने 11 करोड़ सदस्यों की भर्ती की, 'महासंपर्क अभियान' का आरंभ किया]. फर्स्ट पोस्ट (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2015.
  4. दुर्गा दास बसु. Introduction to the Constitution of India [भारतीय संविधान का परिचय] (अंग्रेजी में)। 1960। 20वा संस्करण, 2011 पुनर्मुद्रण। 241, 245। लेक्सिसनेक्सिस बटरवर्थ्स वाधवा नागपुर। ISBN 978-81-8038-559-9
  5. "States of India since 1947" [1947 के बाद से भारत के राज्य] (अंग्रेज़ी में). worldstatesmen.org. मूल से 1 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2013.
  6. "Apang back in Cong fold" [कांग्रेस भेड़शाला में वापस आए अपांग] (अंग्रेज़ी में). द इकनॉमिक टाइम्स. 29 अगस्त 2004. मूल से 18 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2013. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  7. "BJP bags its first NE state" [भाजपा ने पाया अपना पहला पूर्वोत्तर राज्य]. द इकनॉमिक टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 31 अगस्त 2003. मूल से 6 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2013.
  8. "22 साल तक सीएम रहे गेगांग अपांग बीजेपी में शामिल". नवभारत टाईम्स. 20 फ़रवरी 2014. मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 फ़रवरी 2014.
  9. "BJP joins Pema Khandu's government in Arunachal Pradesh" [अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू की सरकार में शामिल हुई भाजपा] (अंग्रेज़ी में). रीडिफ.कॉम. 14 अक्टूबर 2016. मूल से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जनवरी 2017.
  10. "BJP forms government in Arunachal Pradesh with 33 PPA MLAs joining it". द इकनॉमिक टाइम्स. 31 दिसंबर 2016. मूल से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जनवरी 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]