एन बीरेन सिंह
नोंगथोम्बम बीरेन सिंह | |
---|---|
![]() | |
मणिपुर के 12वें मुख्यमंत्री
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 15 मार्च 2017 | |
राज्यपाल | नजमा हेपतुल्ला |
पूर्वा धिकारी | ओकरम इबोबी सिंह |
जन्म | 1 जनवरी 1961 लूंगसंंगम मामंग लेईकाई, इम्फाल पूर्व, मणिपुर, भारत |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी (2016–वर्तमान) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (2003–16) डेमोक्रेटिक रिवॉल्यूशनरी पीपल्स पार्टी (2002–03) |
जीवन संगी | हेयैनु देवी |
बच्चे | 3 |
शैक्षिक सम्बद्धता | मणिपुर विश्वविद्यालय |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | ![]() |
सेवा/शाखा | सीमा सुरक्षा बल |
सेवा काल | 1979–1993 |
एन बीरेन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है।[1] वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं[2]।
एन बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की। वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया था। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में सतर्कता राज्य मंत्री बनाये गये। 2007 में वे इसी विधानसभा क्षेत्र से पुनः चुने गए और उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया।
वर्ष 2012 में वे तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के कारण इबोबी सिंह से उनके संबंध खराब हो गए। अक्टूबर, 2016 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे[3]। उन्हें राज्य भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह हेनगांग सीट से चुनाव जीते हैं। [4] जिसके तुरंत बाद उन्हें बीजेपी ने मणिपुर का सीएम बना दिया था | यह पहली बार था जब पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर बीजेपी की सरकार बानी थी [5]
2022 में मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है, जिसके चलते बीजेपी विधायक दल ने लगातर दूसरी एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुनके उन्हें फिर से मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया | [6]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Shri Nongthombam Biren" [नोंगथोम्बम बिरेन सिंह] (अंग्रेज़ी भाषा में). manipurassembly.nic.in. मूल से से 14 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 मार्च 2017.
- ↑ "Manipur Elections: कभी फुटबॉलर तो कभी पत्रकार, दिलचस्प है एन बीरेन सिंह का मुख्यमंत्री पद तक का सफर". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-05-24.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "मणिपुर में पहली बार BJP सरकार, एन बीरेन सिंह ने ली CM पद की शपथ". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-05-24.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Who is N. Biren Singh?" [कौन हैं एन बीरेन सिँह]. दि हिन्दू (अंग्रेज़ी भाषा में). 14 मार्च 2017. 25 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 मार्च 2017.
- ↑ "मणिपुर में पहली बार BJP सरकार, एन बीरेन सिंह ने ली CM पद की शपथ". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-05-24.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "बीरेन सिंह ही होंगे मणिपुर के CM, बीजेपी विधायक दल ने लगातर दूसरी बार चुना नेता". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-05-24.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link)