रघुवर दास
रघुवर दास | |
---|---|
![]() | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 28 दिसंबर 2014 | |
पूर्वा धिकारी | हेमंत सोरेन |
झारखण्ड के उप मुख्यमंत्री
| |
पद बहाल 30 दिसंबर 2009 – 29 मई 2010 | |
झारखण्ड विधानसभा के सदस्य
| |
कार्यकाल 1995– 2019 तक (पाँच बार) | |
चुनाव-क्षेत्र | जमशेदपुर पूर्व |
जन्म | 3 मई 1955 जमशेदपुर |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
बच्चे | 02 |
निवास | 68-भालूबासा, लाइन नं-3, जमशेदपुर |
धर्म | हिन्दू |
रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री है। 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।[1][2] वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे।[3]
२०१४ के चुनावों में उन्होंने 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। [4]
इनका जन्म 3 मई, 1955 को छत्तीसगढ़ में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।[5]
1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।[5]
पुत्र : ललित दास;
बहू : पूर्णिमा ललित दास (पूर्णिमा साहू)
निजी जीवन
[संपादित करें]रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जशेदपुर में हुआ था, उनके पिता का नाम चमन राम है। दास अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तेली परिवार से है।[6][7] रघुवर दास ने अपना बचपन बहुत अभावों में गुजारा,जिसकी वजह से उन्होने जमशेदपुर की टाटा स्टील रोलिंग मिल में मजदूर के रूप में अपना सफर शुरु किया। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भालूबासा हरिजन विद्यालय में हुई। यहीं से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी और विधि स्नातक की परीक्षा पास की। रघुवर दास के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, हालांकि उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। [8] [9]
राजनीतिक सफर
[संपादित करें]रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। 59-वर्षीय रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। तत्कालीन बिहार के जमशेदपुर पूर्व से वर्ष 1995 में उनका टिकट बीजेपी के प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य ने तय किया था। दास पंद्रह नवंबर, 2000 से 17 मार्च, 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे, फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई, 2004 तक वह भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे। इसके अलावा दास 2009 से 30 मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी बीजेपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। [10]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "छह साल बाद भाजपा के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रघुवर दास". Jagran. Retrieved 2020-09-27.
- ↑ "झारखंड: राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे रघुवर दास, जेपी नड्डा की नई टीम में मिल सकती है जगह". Zee News. Retrieved 2020-02-14.
- ↑ "रघुबर दास होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री". बीबीसी हिन्दी. 26 दिसम्बर 2014. Archived from the original on 29 दिसंबर 2014. Retrieved 29 दिसम्बर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "भारत निर्वाचन आयोग-विधान सभाओं के साधारण निर्वाचन 2014 के रूझान एवं परिणाम". Archived from the original on 28 दिसंबर 2014. Retrieved 27 दिसंबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ "रघुवर दास : मजदूर से मुख्यमंत्री तक का सफर". एनडीटीवी. 28 दिसंबर 2014. Archived from the original on 29 दिसंबर 2014. Retrieved 29 दिसंबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ India TV Politics Desk. "Know Raghubar Das, the first non-tribal Chief Minister of Jharkhand". Archived from the original on 9 दिसंबर 2017. Retrieved 9 दिसंबर 2017.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ Radhika Ramaseshan (26 February 2013). "New BJP chief only in March - Rajnath to choose from Prasad, Das and Rai". The Telegraph. Archived from the original on 10 दिसंबर 2017. Retrieved 9 दिसंबर 2017.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ [https://web.archive.org/web/20150227090245/http://www.prabhatkhabar.com/news/jharkhand/raghuvar-das-first-non-tribal-chief-minister-of-jharkhand-took-oath-journey-from-worker-to-cm-ranchi/248485.html Archived 2015-02-27 at the वेबैक मशीन
- ↑ "जानें झारखंड के नये सीएम कैसे बने रघुवर दास से 'झारखंड के दास'". प्रभात खबर. Archived from the original on 27 फ़रवरी 2015. Retrieved 27 February 2015.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 29 दिसंबर 2014. Retrieved 29 दिसंबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help)
पूर्वाधिकारी हेमंत सोरेन |
झारखण्ड के मुख्यमंत्री 28 दिसंबर 2014 – वर्तमान |
उत्तराधिकारी पदस्थ |
![]() ![]() | यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |