सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
| सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | |
|---|---|
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
सतपुड़ा पर्वतमाला का दृश्य | |
| अवस्थिति | होशंगाबाद, मध्य प्रदेश, भारत |
| निकटतम शहर | पचमढ़ी |
| क्षेत्रफल | 528.73 वर्ग कि.मी |
| स्थापित | 1981 |
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत होशंगाबाद ज़िले में स्थित है। यह ५२४ वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अपने आसपास बोरी और पचमढ़ी अभयारण्य के साथ, यह १,४२७ वर्ग कि॰मी॰ का अद्वितीय मध्य भारतीय पार्वत्य देश (highland) पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है। यह 1981 में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय पार्क का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। और इसके अंतर्गत बलुआ पत्थर चोटियों, संकीर्ण घाटियों, नालों और घने जंगलों के इलाके हैं। इस इलाके की औसतन ऊँचाई ३०० से १३५२ मीटर है। इस उद्यान में 1350 मीटर ऊँची धूपगढ़ शिखर भी है, और सपाट मैदान भी हैं। राष्ट्रीय पार्क से निकटतम शहर पचमढ़ी है, और निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया है, जो ५५ किलोमीटर दूर है। इसकी राज्य की राजधानी भोपाल से दूरी २१० किलोमीटर है।
वन्य जीवन
[संपादित करें]सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा होने के नाते, जैव विविधता में बहुत समृद्ध है। यहां जानवरों में बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भेडकी, नीलगाय, चौसिंगा, चिंकारा, गौर, जंगली सुअर, जंगली कुत्ता, भालू, काला हिरण, लोमड़ी, साही, उड़न गिलहरी, मूषक मृग और भारतीय विशाल गिलहरी आदि पाये जाते हैं। यहाँ पक्षियों की भी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें धनेश और मोर प्रमुख हैं।
पुन: छोड़े जाने वाले जानवर
[संपादित करें]कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बारहसिंगा और बाघ लाकर यहाँ छोड़े जाने की परियोजना है।[1]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Reintroduction of Barasingha: Kanha National Park – Satpura Tiger Reserve". मूल से से 21 जुलाई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 दिसंबर 2017.
