सामग्री पर जाएँ

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
अवस्थितिहिमाचल प्रदेश, भारत
निकटतम शहरकाज़ा
क्षेत्रफल६७५ वर्ग कि.मी.
स्थापित१९८७

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लाहौल और स्पीति जिले में, स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान में स्थित है। यह १९८७ में एक उद्यान घोषित किया गया था।[1]

यह क्षेत्र लाहौल और स्पीति जिले में, स्पीति घाटी की पिन नदी तथा उसकी प्रधान सहायक नदी पराहिओ के जलग्रहण क्षेत्र में पड़ता है। इस उद्यान की ऊँचाई ३५०० मी. से लेकर ६००० मी. तक है।[2] निकटतम शहर या कस्बा लाहौल और स्पीति जिले का काज़ा है।

जीव तथा वनस्पति

[संपादित करें]

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी बर्फ से लदी ऊँचाई वाले इलाकों और ढीली ढलानों के कारण हिमालय के कई लुभ्तप्राय प्राणियों, जैसे हिमालय आइबैक्स, हिम तेंदुआ, भरल, ऊनी ख़रहा, तिब्बती भेड़िया और हिम मुर्ग सहित कई अन्य जानवरों का प्राकृतिक वास है। यहाँ कई प्रकार की विशिष्ट वनस्पति जैसे रतनजोत, सलमपंजा, सोमलता। जंगली ग़ुलाब भी यहाँ बहुतायत में पाया जाता है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Lahaul and Spiti". 18 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १८/१२/२०१२. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  2. 1 2 "Wildlife in Himachal". मूल से से 20 मार्च 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १८/१२/२०१२. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help); Unknown parameter |main= ignored (help)