कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान
Jump to navigation
Jump to search
कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान सुमात्रा के लगभग १९० किलोमीटर उत्तर में पूर्वी हिंद महासागर में भारत के निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सन् १९९२ में भारत के एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में राजपत्रित किया गया और अब यह ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है।
पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग ४२६ वर्ग कि॰मी॰ है और एक १२ कि॰मी॰ चौड़े वन बफर जोन से छोटे गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है।