सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:चौपाल

विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकिपीडिया चौपाल पर स्वागत है !

विकिपीडिया एक ऑनलाइन, मुक्त, ज्ञानकोश है; साथ ही यह संपादकों का समुदाय भी है। यहाँ विविध उल्लेखनीय विषयों पर प्रमाण सहित जानकारी उपलब्ध कराने के कार्य में आप भी सहभागी बन सकते हैं। ध्यान दें कि, विकिपीडिया कोई कंपनी नहीं है और विकिपीडियन स्वेच्छा से योगदान करते हैं; विकिपीडिया किसी को नौकरी पर नहीं रखती न ही पैसों की अपेक्षा करती है। हाँ, हम आपके दान का स्वागत करते हैं। नवागंतुक, विकिपीडिया की आधारभूत नीतियों की जानकारी हेतु विकिपीडिया:पंचशील अवश्य पढ़ें।
इस पृष्ठ का उपयोग कैसे करें ?
  • यहाँ विकिपीडिया से संबंधित उन विषयों पर लिखा जा सकता है जिन्हें सभी विकिपीडियन सदस्यों के ध्यान में लाने की आवश्यकता है: जैसे, आम सूचनायें और सुझाव; चर्चायें एवं प्रस्ताव जिनके लिए अन्यत्र कोई पृष्ठ निर्धारित नहीं; तथा अन्य चर्चाओं की सूचनायें जिनमें सभी इच्छुक सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित हो।
  • किसी एक पृष्ठ विशेष (लेख, साँचा, श्रेणी इत्यादि) में सुधार/बदलाव हेतु उसके वार्ता पन्ने पर और किसी सदस्य विशेष से उसके संपादनों अथवा व्यवहार के बारे में चर्चा करने के लिए उसके सदस्यवार्ता पन्ने पर चर्चा करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सामान्य वार्ता दिशानिर्देशों का अनुपालन करें।
  • ऊपर बताये पन्नों पर किसीसहमति तक न पहुँचने की दशा में यहाँ सूचना देकर अन्य सदस्यों को चर्चा में भाग लेने हेतु आमंत्रित करें; यदि यह भी विफल रहता है तब यहाँ लिखें या प्रबंधकों को सूचित करें। प्रबंधकीय कार्यों हेतु विकिपीडिया के प्रबंधकों को सूचित करने केलिए प्रबंधक सूचनापट का प्रयोग करें। अनुवाद, आयात और पृष्ठ सुरक्षा इत्यादि के लिए नियत अनुरोध पन्ने हैं।
  • अपनी निजता (प्राइवेसी) की सुरक्षा हेतु यहाँ अपना फोन नंबर, ईमेल इत्यादि न लिखें, हम ईमेल से उत्तर नहीं देते। इसके अतिरिक्त किसी उत्पाद, व्यक्ति, वस्तु अथवा विचारधारा के प्रचार हेतु इस पृष्ठ का उपयोग न करें

अब 2026 U4C चुनाव में वोट करें

[संपादित करें]

योग्य मतदाताओं से अनुरोध है कि वे २०२६ की सार्वभौमिक आचार संहिता समन्वयन समिति के चुनाव में भाग लें। अधिक जानकारी-जिसमें पात्रता जाँच, मतदान प्रक्रिया की जानकारी, उम्मीदवारों की जानकारी, तथा मतदान के लिए लिंक शामिल हैं| मेटा पर २०२६ चुनाव जानकारी पृष्ठ पर उपलब्ध है। मतदान 00:00 UTC पर २ जून २०२६ को समाप्त होगा।

यदि आपका खाता पात्र है तो कृपया वोट करें। परिणाम 14 जून 2026 तक उपलब्ध होंगे। --U4C के सहयोग से,

Keegan (WMF) (talk) 17:14, 27 मई 2026 (UTC)उत्तर दें

जून के हिंदी विकिपीडिया संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतें

[संपादित करें]

विकिपीडिया सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव जून 2026 1 जून से शुरु होकर 30 जून तक चलने वाला लेख निर्माण संपादनोत्सव है। इसमें इस बार आप सुझाए लेखों के अलावा अपनी पसंद के लेखों का निर्माण भी कर सकते हैं। इसमें शामिल होकर एआई के दौर में मानव निर्मित ज्ञान को संरक्षित रखने के अभियान में सहायक होने के लिए आप सबका स्वागत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 11:40, 31 मई 2026 (UTC)उत्तर दें

प्रोफेसर एस० एल० वशिष्ठ लेख समीक्षा

[संपादित करें]

"नमस्ते, मैंने प्रोफेसर एस. एल. वशिष्ठ जी का एक प्रामाणिक लेख स्रोतों के साथ प्रयोगस्थल पर तैयार किया है। कृपया इसे मुख्य लेख (प्रोफेसर एस० एल० वशिष्ठ) के रूप में स्थानांतरित (Move) करने में मदद करें।" Ypmedia (वार्ता) 19:35, 6 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

विकिपीडिया प्रयोगस्थल पर निर्मित लेख ड्राफ्ट को सदस्य के उपपृष्ठ पर स्थानांतरित किया गया है सदस्य:Ypmedia/प्रयोगपृष्ठ देखें। समीक्षा टिप्पणियाँ सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर की जा सकती हैं। --SM7--बातचीत-- 21:47, 6 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

रोलबैक अधिकार के नामांकन पर आपके सुझाव/मत हेतु

[संपादित करें]

नमस्ते,

मैं हिंदी विकिपीडिया पर नियमित गश्त कर स्पष्ट बर्बरता हटा रहा हूँ। अपने पिछले नामांकन में मिले मार्गदर्शन के बाद, मैंने अपनी कार्यप्रणाली सुधारी है और संपादन युद्ध से पूर्णतः बच रहा हूँ।

हाल ही में आदरणीय प्रबंधक के आमंत्रण पर, मैंने गश्त कार्य को सुचारू बनाने हेतु पुनः रोलबैक अधिकार के लिए नामांकन किया है।

आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया मेरे हालिया योगदानों की समीक्षा कर अपना बहुमूल्य मत या सुझाव प्रदान करें।

नामांकन यहाँ देखें: मेरे नामांकन पर अपना मत/सुझाव दें

सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद!

सादर,

रोलबैक अधिकार
रोलबैक अधिकार

रोलबैक अधिकार नामांकन

-- विक्रम प्रताप(बातचीत)-- 01:31, 10 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

अति महत्वपूर्ण साँचों एवं मॉड्यूल को सामूहिक रूप से पूर्ण सुरक्षित करने हेतु

[संपादित करें]

सभी को नमस्ते,

यह प्रस्ताव किया जाता है कि विकिपीडिया पर अति महत्वपूर्ण साँचे और मॉड्यूल को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाय। हालाँकि, यह विकल्प प्रबंधकों के पास पहले से है और "अति महत्वपूर्ण साँचा" कारण के साथ हम ऐसे साँचे और मॉड्यूल पहले भी सुरक्षित करते आये हैं - यह चर्चा इसलिए आरंभ की गई है कि ऐसे साँचों को एक-एक करके इस मापदंड के तहत सुरक्षित करने के स्थान पर सामूहिक रूप से एक बार में चिह्नित करके सुरक्षित किया जा सके। इन्हें चिह्नित करने के क्रम में सभी ज्ञानसंदूक साँचे, सभी ऐसे उपयोगिता (यूटिलिटी) साँचे जो सीधे किसी भी सदस्य द्वारा संपादित किये जाने की आवश्यकता नहीं रखते, जटिल (इंट्रीकेट) साँचे जिन्हें संपादित करने के लिये साँचों की अच्छी-खासी समझ की आवश्यकता होती है, और अधिक प्रयुक्त साँचे (कोई भी ऐसा साँचा जो 50 या इससे अधिक पन्नों पर प्रयोग में हो) को शामित किया जा सकता है।

ऐसा प्रस्ताव/अनुरोध हाल में, हिदी विकिपीडिया पर मौजूद और कार्यशील साँचों को अंग्रेजी के कोड से बदल देने की बढती प्रवृत्ति को देखते हुए किया जा रहा है।

साथी प्रबंधकों, पुनरीक्षण करने वाले सदस्य साथियों, एवं सभी अनुभवी सदस्यों से राय और सहमति अपेक्षित है। --SM7--बातचीत-- 02:10, 10 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

  • @SM7 जी, मैं इस प्रस्ताव का समर्थन करता हूँ। अत्यधिक प्रयुक्त एवं तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण साँचों तथा मॉड्यूलों को सुरक्षित किया जाना चाहिए, ताकि अनजाने अथवा विवादास्पद परिवर्तनों से व्यापक प्रभाव न पड़े।
साथ ही, हाल में कार्यशील स्थानीय साँचों एवं मॉड्यूलों को बिना पर्याप्त चर्चा के अन्य विकियों के कोड से बदलने की घटनाओं को देखते हुए भी ऐसी सुरक्षा उचित प्रतीत होती है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 03:08, 10 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

बॉट स्वीकृति अनुरोध

[संपादित करें]

नमस्ते,

मैं अपना बॉट खाता DreamRimmer bot (वार्ता योगदान) पुनः हिन्दी विकिपीडिया पर सक्रिय करना चाहता हूँ। पूर्व में मेरे बॉट द्वारा कुछ ऐसे कार्य किए गए थे जो अनुमत नहीं थे, जिसके परिणामस्वरूप बॉट खाते को अवरोधित कर दिया गया था। बाद में मेरे अवरोध-हटाने के अनुरोध को @SM7 जी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके पश्चात मैंने बॉट को सेवानिवृत्त करने का निर्णय लेते हुए उसका बॉट फ्लैग हटवा लिया था। एक स्पष्टीकरण देना चाहूँगा। पिछली बार बॉट खाता DreamRimmer bot III (वार्ता योगदान) था, जबकि अब DreamRimmer bot है। चूँकि यह खाता अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं पर भी संचालित हो रहा है, इसलिए संचालन और रखरखाव की दृष्टि से एक ही बॉट खाते का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

अब मैं अपने बॉट को पुनः सक्रिय करना चाहता हूँ और निम्नलिखित कार्यों के लिए स्वीकृति का अनुरोध करता हूँ -

  • वार्ता पृष्ठों का स्वचालित पुरालेखन: वार्ता नामस्थान में निर्धारित कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर चर्चाओं का स्वचालित पुरालेखन करना। किसी भी वार्ता पृष्ठ को बॉट द्वारा पुरालेखित करने हेतु आवश्यक कॉन्फ़िगरेशन जोड़ा जा सकेगा।
  • संपादनोत्सवों एवं प्रतियोगिताओं के रखरखाव संबंधी कार्य: प्रतिभागी पृष्ठों पर हस्ताक्षरों को ठीक करना, डुप्लिकेट हस्ताक्षरों को हटाना तथा अन्य समान रखरखाव कार्य करना। इसके अतिरिक्त लेख-सूचियों में से बनाए जा चुके लेखों को अलग पृष्ठ पर स्थानांतरित करना।
  • विश्वसनीय सदस्यों के अनुरोध पर अविवादित कार्य: किसी प्रबंधक अथवा अन्य विश्वसनीय सदस्य के अनुरोध पर अविवादित और तकनीकी प्रकृति के कार्य करना।

फिलहाल मैं केवल इन्हीं कार्यों के लिए स्वीकृति का अनुरोध कर रहा हूँ। भविष्य में यदि अन्य कार्यों के लिए आवश्यकता होगी, तो उनके लिए पृथक स्वीकृति का अनुरोध प्रस्तुत करूँगा। मैंने यह अनुरोध चौपाल पर प्रस्तुत किया है क्योंकि मुझे यही उचित स्थान लगा। यदि इसे किसी अन्य पृष्ठ, जैसे बॉट अनुरोध पृष्ठ, पर किया जाना चाहिए था, तो उसके लिए क्षमा चाहता हूँ। यदि किसी सदस्य के कोई प्रश्न या सुझाव हों, तो उनका स्वागत है। धन्यवाद। – DreamRimmer 11:28, 10 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

Rajesh Kumar व्याख्यान

[संपादित करें]

rollback नामांकन के मत हेतु ~2026-34723-32 (वार्ता) 18:17, 12 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

विषय. जीवन क्या है ....जीवन की परिभाषा

[संपादित करें]

इस भाग दोड़ भरी जिंदगी में कठिन संघर्षों के बाद हम खुद को भूल जाते है कोई किसी का नहीं जगत में मतलब का सब सार है ~2026-34723-32 (वार्ता) 18:35, 12 जून 2026 (UTC)उत्तर दें

user राजएश (वार्ता) ~2026-34723-32 (वार्ता) 18:53, 12 जून 2026 (UTC)उत्तर दें