विकिपीडिया:सामुदायिक बैठक/15 अप्रैल 2024

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया:सामुदायिक बैठक/15 अप्रैल 2024 हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन तथा गूगल के सहयोग से आयोजित स्थानीय सामुदायिक बैठक है जिसका आयोजन 15 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली में होने जा रहा है।

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

13 मार्च 2023 को गूगल के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप विकिमिया फाउं़डेशन तथा गूगल इंडिया के बीच सहभागिता पर सहमति बनी थी। पिछले एक वर्ष में इस सहमति के आधार पर हिंदी विकिपीडिया तथा विकिस्रोत पर हर तीसरे माह ऑन लाइन संपादनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सामग्री बढ़ाने के साथ-साथ संपादन करने वाले सदस्यों की संख्या तथा विकिपीडिया के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह बैठक पिछले एक वर्ष के प्रयासों की समीक्षा करने तथा सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देस्य से आयोजित किया जा रहा है।

हयात पैलेस, उद्योग विहार-18, गुरुग्राम, हरियाणा

उद्देश्य[संपादित करें]

  1. विकिमीडियन्स को परिचय का अवसर उपलब्ध कराकर पारस्परिक सहयोग को बढ़ाना।
  2. समुदाय की समस्याओं की पहचान करना तथा उसके समाधान के मार्ग पर विचार करना।
  3. विकिपीडिया एवं अन्य परियोजनाओं के विकास के नए प्रस्तावों पर विचार करना।
  4. गूगल तथा हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करना।
  5. गूगल के कृत्रिम मेधा से विकिपीडिया के विकास की संभावनाओं पर विचार करना।
  6. गूगल के खोज यंत्रों के आंकड़ों के सहारे सर्वाधिक सुधार की आवश्यकता वाले पृष्ठों की सूची बनाना। उन पृष्ठों की भी सूची बनाना जो हिंदी पाठकों द्वारा सबसे ज्यादा खोजे जाते हैं किंतु जो हिंदी विकिपीडिया पर अनुपलब्ध हैं।

प्रतिभागिता नियमावली[संपादित करें]

  • इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 15 सदस्य शामिल हो सकते हैं। उन सदस्यों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने पिछले एक वर्ष में हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा गूगल के सहयोग से आयोजित सामग्री संवर्द्धन तथा गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सवों में आयोजक या निर्णायक के रूप में भाग लिया है या पुरस्कार प्राप्त किया है। अगली वरीयता इनमें या अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सदस्यों को दी जाएगी। अंतिम वरियता उन सदस्यों को दी जाएगी जिन्होंने कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं की है किंतु विकिपीडिया के विकास में जिनकी भूमिका पिछले एक वर्ष में महत्वपूर्ण रही है।
  • संपादनोत्सव के आयोजक एवं निर्णायक मंडल के दिल्ली के बाहर के सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
  • सभी प्रतिभागियों को यात्रा एवं अन्य व्यय के लिए अधिकतम ₹2,000/ प्रदान किया जाएगा।
  • दिल्ली के बाहर के प्रतिभागियों को रेल या हवाई यात्रा का टिकट प्रदान किया जाएगा।
  • आयोजकों की पूर्व अनुमति के बिना प्रतिभागियों द्वारा किये गये किसी भी तरह के व्यय का भुगतान नहीं किया जाएगा।
  • इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी सूचना प्रपत्र 5 अप्रैल तक जरूर भरें।
इस नियमावली के आधार पर प्रतिभागियों का चयन हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप एवं आयोजकों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों का निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी होगा।

प्रतिभागी सूची[संपादित करें]

  1. नीलम (वार्ता) 05:57, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  1. Vineet Kumar Tiwari 29 (वार्ता) 13:08, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  2. --हिंदुस्थान वासी वार्ता 13:12, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  3. -सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) 13:17, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  4. --व्योमकेश शर्मा (वार्ता) 13:24, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  5. अजीत कुमार तिवारी बातचीत 13:54, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  6. --Sumedha Tiwari (वार्ता) 13:58, 15 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  7. गंगा सहाय मीणा (Ganga Sahay Meena) (वार्ता) 12:02, 16 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  8. ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:54, 23 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]

कार्यक्रम रूपरेखा[संपादित करें]

समय गतिविधि
10:00-10:30 आगमन, चाय-नाश्ता
10:30-10:50 हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप की उपलब्धियाँ एवं भावी रूपरेखा — अनिरुद्ध कुमार
10:50-11:10 सहभागिता में विकिमीडिया फाउंडेशन की भूमिका तथा नए सदस्यों तक पहुँच — प्रवीण दास
11:10-11:30 हिंदी विकि परियोजनाओं के लिए विकिमीडिया सहयोग की संभावना — रचित शर्मा
11:30-11:40 भारतीय संविधान संपादनोत्सव: परिकल्पना एवं नियमावली
11:40-11:50 आलेखों की न्यूनतम स्वीकार्य अर्हता तथा प्रतिभागियों की भूलें — संजीव कुमार
11:50-12:00 संदर्भ पद्धति एवं त्रुटियाँ — अजीत कुमार तिवारी
12:00-12:30 सामुदायिक चर्चा एवं संपादन
12:30-14:00 भोजनावकाश एवं पारस्परिक संवाद
14:00-14:20 विकिस्रोत तथा अन्य परियोजनाओं में तकनीकि उपयोग से विकास की संभावना — अजीत
14:20-14:40 अनुवाद उपकरणों की सीमाएं — संजीव कुमार
14:40-15:00 फाउंडेशन टीम से तकनीकी सहयोग पर संवाद — कार्तिक
15:00-15:30 तकनीकी साधनों द्वारा सामग्री निर्माण की संभावना — केसी
15:30-16:00 विकिमीडिया फाउंडेशन एवं समुदाय से संवाद — रूना
16:00-16:30 चाय अवकाश
16:30-16:40 सहभागिता के एक वर्ष और सफलताएं — प्रवीण
16:40-16:50 हिंदी विकि आयोजनों में स्त्री प्रतिभागिता एवं भावी योजनाएं — नीलम
16:50-17:00 गूगल तथा विकिपीडिया सहभागिता के अनुभव और भविष्य — एश्वर्या
17:00-17:10 सहयोग के अगले कदम — अनिरुद्ध कुमार
17:10-17:30 प्रमाण-पत्र वितरण एवं छायांकन — आयोजक

संबंधित गतिविधि[संपादित करें]