विकिपीडिया:स्थानांतरण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इतिहास टैब के दायेऔ ओर ड्रॉपडाउन मेन्यू

विकिपीडिया पर किसी भी पृष्ठ के नाम बदलने को स्थानान्तरण कहते हैं। यदि पृष्ठ का नाम गलत हो, अधूरा हो, या पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ से हटाकर मुख्य नामस्थान में डालना हो तो उसे स्थानान्तरित किया जा सकता है। स्थानान्तरण किन स्थितियों में किया जाना चाहिए इसके लिए विकिपीडिया:लेख नाम स्थानान्तरण देखें।

स्थानान्तरण करने पर पुराने नाम से नए नाम पर अपने-आप एक पुनर्निर्देश (redirect) निर्मित हो जाता है, अर्थात पुराने नाम पर जाने पर पाठक अपने-आप नए नाम पर वर्तमान पृष्ठ पर पहुँच जाएगा। स्थानान्तरण करने पर पृष्ठ का इतिहास भी उसके साथ ही रहता है। श्रेणियों को स्थानान्तरित नहीं किया जा सकता। स्वतः परीक्षित सदस्य लेखों का स्थानान्तरण कर सकते हैं और फ़ाइलों को केवल प्रबन्धक एवं चित्र प्रेरक ही स्थानान्तरित कर सकते हैं।

प्रक्रिया[संपादित करें]

यदि आप किसी लेख या अन्य किसी पृष्ठ का नाम बदलना चाहते हैं तो {{नाम बदलें}} साँचे का उपयोग उसके वार्ता पृष्ठ कर सकते हैं। नाम बदलने हेतु आपको कारण भी देना होगा। सामान्य त्रुटि सुधारने, जैसे मात्रा ठीक करना, आदि में बिना किसी चर्चा के स्थानान्तरण किया जा सकता है।

जिस लेख का नाम बदलना है, उसके वार्ता पृष्ठ पर {{subst:नाम बदलें|नया_नाम|reason= क्यों_बदलना_चाहते_हैं?}} नए नाम और कारण सहित लिख दें। उसके बाद चर्चा होगी और उस लेख का नाम बदल दिया जाएगा। लेकिन यदि लेख के नाम में सामान्य त्रुटि है तो उसे बिना किसी चर्चा के भी बदला जा सकता है।

कैसे करें[संपादित करें]

स्थानान्तरण करने के लिये "इतिहास देखें" टैब के दायीं ओर नीचे-मुँह की हुई ऐरो पर कर्सर ले जायें और उसमें खुले मेन्यू में से " स्थानान्तरण करें " का विकल्प चुनें। ऐसा करने पर एक पृष्ठ खुलेगा जहाँ आपसे पृष्ठ के लिये नया नाम पूछा जाएगा, साथ ही स्थानान्तरण का कारण देने के लिये भी जगह होगी। नया नाम और कारण देने के बाद " नाम बदलें " पर क्लिक करें। स्थानान्तरण सम्पूर्ण होने पर एक पृष्ठ खुलेगा जिसपर लिखा होगा कि स्थानान्तरण सम्पूर्ण हो गया है। हिन्दी विकिपीडिया पर मई २०१७ से यह सुविधा स्वतः परीक्षित या उससे अधिक स्तर का विशेष अधिकार प्राप्त सदस्यों के लिये ही उपलब्ध है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]