विकिपीडिया:भारतीय संविधान संपादनोत्सव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारतीय संविधान संपादनोत्सव
भारतीय संविधान संपादनोत्सव

भारतीय संविधान संपादनोत्सव विकिमीडिया फाउंडेशन एवं गूगल के सहयोग से हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप द्वारा आयोजित लेख निर्माण प्रतियोगिता है। इसका लक्ष्य 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेदों से संबंधित लेखों का निर्माण करना है।

इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:

  1. कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिपीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
  2. नए लेखों का निर्माण सुझायी हुई लेख सूची में से ही करें। सूची के बाहर के विषयों के लेख संपादनोत्सव में शामिल नहीं होंगे।
  3. एक प्रतिभागी द्वारा एक दिन में सुझाए लेखों की सूची से अधिकतम 5 लेख बनाने के लिए चुने जा सकते हैं। चुने हुए लेखों को उसी दिन फाउंटेन टूल पर जमा करना जरूरी है। एक ही दिन में 5 से अधिक लेख बनाने पर आरंभिक 5 लेख ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगे।
  4. पहले चुने हुए लेखों की न्यूनतम अर्हता पूरा होने पर ही अगला लेख बनाना शुरु करें।
  5. लेखों के निर्माण या विकास की अवधि भारतीय समय के अनुसार 14 अप्रैल 2024 (12:00 पूर्वाह्न) से 21 अप्रैल 2024 (11:59 अपराह्न) तक होगी।
  6. लेख कम से कम 200 शब्दों तथा दो संदर्भ के होने पर ही स्वीकृत होंगे। ज्ञानसंदूक, चित्र, कड़ियाँ आदि गुणवत्ता के अंक दिलाने में सहायक होंगे। संदर्भ अंग्रेजी के/में हो सकते हैं किंतु हिंदी के/में संदर्भ गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतर होंगे।
  7. पाठ यांत्रिक अनुवाद नहीं होना चाहिए। सामग्री अनुवादक, गूगल अनुवाद या किसी अन्य अनुवाद उपकरण का सहारा लेकर किए अनुवादों को पर्याप्त सुधार के बाद ही प्रकाशित करें। यांत्रिक अनुवाद का टैग लगने की स्थिति में जब तक पुनरीक्षक उस पर से टैग न हटाएँ तब तक दूसरा लेख न बनाएँ।
  8. लेख अस्वीकृत होंगे यदि वे—स्रोतहीन हों/ बिना संदर्भ के हों/ यांत्रिक अनुवाद हों/मुद्राधिकार का उल्लंघन करते हों।
  9. प्रतियोगिता में स्वीकृत प्रत्येक लेख के लिए प्रतिभागियों को 1 अंक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी के समग्र लेखों की गुणवत्ता के मूल्यांकन के आधार पर निर्णायक प्रतिभागियों को अधिकतम 15 अंक तक प्रदान कर सकते हैं। गुणवत्ता के अंक सामग्री के अंक के पचास प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते हैं।
  10. प्रतियोगिता के अंक निर्धारण में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  11. आयोजक एवं निर्णायक संपादनोत्सव में प्रतिभागी बनकर लेख बना सकते हैं किंतु वे अपने लेख का मूल्यांकन स्वयं नहीं करेंगे।

पुरस्कार[संपादित करें]

इसमें दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:

  1. उत्कृष्टता पुरस्कार: ₹4,000 के उपकरण या कूपन (40 न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को)
  2. गुणवत्ता पुरस्कार: ₹3,000 के उपकरण या कूपन (30 न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को)
  3. प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹2,000 के उपकरण या कूपन (20 न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को)
  4. सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 के उपकरण या कूपन (10 न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को)
  • पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता ई-प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।
  • संपादनोत्सव में कोई प्रतिभागी एक से अधिक पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

आयोजक मंडल[संपादित करें]

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता)
  2. SM7 --SM7--बातचीत--
  3. संजीव कुमार (वार्ता)
  4. अजीत कुमार तिवारीअजीत कुमार तिवारी बातचीत

निर्णायक मंडल[संपादित करें]

  1. नीलम (वार्ता)
  2. शीतल सिन्हा (वार्ता) शीतल (talk) 08:10, 16 अप्रैल 2024 (UTC)[उत्तर दें]
  3. निधिलता तिवारी (वार्ता)

मूल्यांकन[संपादित करें]

संपादनोत्सव में लेखों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्मित लेखों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यों की निर्णायक मंडली बनाई गई है:
निर्णय के मुख्य बिंदु
  1. सभी न्यूनतम आवश्यकता पूरा करने वाले लेखों को प्रति लेख 1 अंक।
  2. प्रतिभागी के सभी लेखों की गुणवत्ता (भाषा, एवं विषय प्रस्तुति का स्तर हिंदी विकिपीडिया के अनुरूप) के लिए प्रति प्रतिभागी अधिकतम 15 अंक।
  3. मुद्राधिकार वाले या किसी अन्य स्रोत से बिना संदर्भ देकर बने लेख पर 0 अंक।
  4. यांत्रिक/मशीनी अनुवाद या खराब अनुवाद के लेखो को 0 अंक।
  5. मूल्यांकन पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर इससे संबंधित वार्ता कर सकते हैं।

प्रतिभागिता[संपादित करें]

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निम्न कड़ी से सूची में अपना नाम जोड़ें।