सामग्री पर जाएँ

कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कटनी जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन
कटनी स्टेशन
सामान्य जानकारी
स्थानकटनी-483501, मध्य प्रदेश
 India
निर्देशांक23°50′00″N 80°24′04″E / 23.8334°N 80.4011°E / 23.8334; 80.4011निर्देशांक: 23°50′00″N 80°24′04″E / 23.8334°N 80.4011°E / 23.8334; 80.4011
उन्नति381.25 मीटर (1,250.8 फीट)
स्वामित्वभारतीय रेलवे
लाइन(एँ)/रेखा(एँ)हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग
बीना-कटनी लाइन [en]
बिलासपुर-कटनी लाइन [en]
प्लेटफॉर्म6
ट्रैक11
निर्माण
संरचना प्रकारभूमि पर
अन्य जानकारी
स्थितिसंचालित
स्टेशन कोडKTE
ज़ोन पश्चिम मध्य रेलवे
मण्डल जबलपुर रेलवे मंडल

कटनी जंक्शन (स्टेशन कोड: KTE)[1] कटनी, भारत में मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख रेल जंक्शन है। जंक्शन से पांच दिशाओं - बीना, जबलपुर, सतना, बिलासपुर, सिंगरौली के लिये रेलमार्ग गया है। यह जंक्शन ट्रेन के माध्य से नई दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, हावड़ा, चेन्नई, बैंगलोर, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, आगरा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, चंडीगढ़, लुधियाना, अंबाला, भटिंडा, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, नागपुर, पुणे, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, विशाखपट्नम, हैदराबाद, हुबली, मदुरई, वास्को, रमेश्वरम, कन्याकुमारी, एर्नाकुलम और अन्य भारतीय शहर से अच्छी तरह से जुडा हुआ हैं। इस जंक्शन से होकर हर दिन लगभग 342 यात्री ट्रेनें और 300 से अधिक मालगाड़ी से गुजरती हैं। कटनी जंक्शन क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। कटनी भारत के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में से एक है।

कटनी जंक्शन के भार को कम करने के लिए नए कटनी मुड़वारा जंक्शन और कटनी साउथ को क्रमशः बीना और जबलपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें को सम्भालने के लिए चालू किया गया है।

कटनी रेलवे स्टेशन पर पांच दिशाओं से रेलवे मार्ग जुड़ती हैं:

  1. पूर्व से (रेनूकुट, मुगलसराय, हावड़ा, कोलकाता)
    1. कटनी-सिंगरौली-हावड़ा रेलमार्ग वाया सिंगरौली जो पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड तक जाती है।
    2. कटनी-बिलासपुर रेलमार्ग जो आगे छत्तीसगढ़, ओडिशा तक जाती है।
  2. उत्तर से (दिल्ली, कानपुर)
    1. कटनी-इलाहाबाद रेलमार्ग जो दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तक जाती है।
  3. पश्चिम से (मुंबई, अहमदाबाद)
    1. कटनी-जबलपुर-इटारसी रेलमार्ग जो पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में जाती है।
    2. कटनी-बीना रेलमार्ग जो दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक जाती है।

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

जंक्शन से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें

[संपादित करें]
  1. मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  2. छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  3. दुर्ग - हज़रत निज़ामुद्दीन हमसफ़र एक्सप्रेस
  4. बांद्रा पटना हमसफर एक्सप्रेस
  5. महामना एक्सप्रेस
  6. महानगरी एक्सप्रेस
  7. कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
  8. शालीमार भुज एक्सप्रेस
  9. कामयानी एक्सप्रेस
  10. क्षिप्रा एक्सप्रेस

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. कटनी मुरवारा जंक्शन
  2. न्यू कटनी जंक्शन
  3. कटनी साउथ जंक्शन

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Archived copy". मूल से से 14 August 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 February 2015.{{cite web}}: CS1 maint: archived copy as title (link)

साँचा:बीना-कटनी लाइन साँचा:बिलासपुर-कटनी लाइन