सतना जंक्शन रेलवे स्टेशन
सतना जंक्शन | |
---|---|
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन | |
Satna Junction board | |
सामान्य जानकारी | |
स्थान | सतना, सतना ज़िला, मध्य प्रदेश![]() |
निर्देशांक | 24°33′59″N 80°49′43″E / 24.5665°N 80.8285°Eनिर्देशांक: 24°33′59″N 80°49′43″E / 24.5665°N 80.8285°E |
उन्नति | 315.35 मीटर (1,034.6 फीट) |
स्वामित्व | भारतीय रेल |
लाइन(एँ)/रेखा(एँ) | हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग |
प्लेटफॉर्म | 3 |
ट्रैक | 5 (विद्युतीकृत) |
अन्य जानकारी | |
स्थिति | संचालित |
स्टेशन कोड | STA |
ज़ोन | पश्चिम मध्य रेलवे |
मण्डल | जबलपुर रेलवे मंडल |
सतना जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: STA) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतना शहर में स्थित रेलवे स्टेशन है। यह सतना शहर से लगभग एक किमी दूर स्थित है।[1] हावड़ा-इलाहाबाद-मुंबई रेलमार्ग पर स्थित, यह जंक्शन स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलवे मंडल के अन्तर्गत संचालित है। स्टेशन से होकर लगभग 200 से अधिक ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं।[2] सतना रेलवे स्टेशन जबलपुर (महाकौशल) क्षेत्र का सबसे व्यस्त और सबसे कमाऊ स्टेशन है।
इतिहासकार विंसेंट आर्थर स्मिथ का मानना था कि स्टेशन का स्थान प्राचीन कोसंबी राज्य की राजधानी था। [3]
ट्रेन
[संपादित करें]इस स्टेशन से चलने वाली या होकर गुजरने वाली मुख्य ट्रेनों में रीवा - आनंद विहार एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, रीवा - नागपुर एक्सप्रेस, रीवा - राजकोट एक्सप्रेस, रीवा - बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा - इंदौर एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मदार-कोलकाता एक्सप्रेस, भागलपुर - ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मदार एक्सप्रेस, महाकोशल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सतना रेलवे स्टेशन में मुख्य रूप से 3 प्लेटफार्म हैं।
चित्र दीर्घा
[संपादित करें]-
सतना जंक्शन
-
सतना जंक्शन प्लेटफार्म बोर्ड
-
सतना रेलवे स्टेशन
-
सतना स्टेशन का इतिहास
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Satna Railway Station". india9.com. Archived from the original on 14 मार्च 2011. Retrieved 5 March 2010.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 2 फ़रवरी 2019. Retrieved 16 अप्रैल 2020.
- ↑ Tripathi, Rama Shankar (1989). History of Kanauj: To the Moslem Conquest. Motilal Banarsidass. p. 90. ISBN 81-208-0404-X.