राउरकेला जंक्शन रेलवे स्टेशन
राउरकेला जंक्शन | |||||
---|---|---|---|---|---|
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन | |||||
![]() राउरकेला जंक्शन रेलवे स्टेशन | |||||
सामान्य जानकारी | |||||
स्थान | न्यू बस स्टैंड के पास, राउरकेला, ओडिशा भारत | ||||
निर्देशांक | 22°13′39″N 84°51′46″E / 22.2276°N 84.8629°Eनिर्देशांक: 22°13′39″N 84°51′46″E / 22.2276°N 84.8629°E | ||||
उन्नति | 219 मी॰ (719 फीट) | ||||
स्वामित्व | भारतीय रेल | ||||
संचालक | भारतीय रेल | ||||
लाइन(एँ)/रेखा(एँ) | हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलमार्ग का टाटानगर-बिलासपुर खंड राउरकेला-हटिया-रांची रेलमार्ग का राउरकेला-रांची खंड | ||||
प्लेटफॉर्म | 5 | ||||
ट्रैक | ब्रॉड गेज 1,676 मि॰मी॰ (5 फीट 6 इंच) | ||||
निर्माण | |||||
संरचना प्रकार | मानक (भूमि पर) | ||||
पार्किंग | उपलब्ध | ||||
अन्य जानकारी | |||||
स्थिति | संचालित | ||||
स्टेशन कोड | ROU | ||||
ज़ोन | दक्षिणपूर्व रेलवे | ||||
मण्डल | चक्रधरपुर | ||||
इतिहास | |||||
प्रारंभ | 1891 | ||||
विद्युतित | 1961–62 | ||||
पूर्व नाम | बंगाल नागपुर रेलवे | ||||
Services | |||||
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() | |||||
|
राउरकेला रेलवे स्टेशन भारतीय राज्य ओडिशा के उत्तर-पश्चिमी भाग में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में स्थित एक रेलवे जंक्शन है। राउरकेला ओडिशा में तीसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। मुंबई सीएसटीएम - हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस राउरकेला से होकर गुजरने वाली मुख्य ट्रेन है।
इतिहास
[संपादित करें]राउरकेला रेलवे स्टेशन 1891 में बंगाल नागपुर रेलवे की नागपुर-आसनसोल मुख्य रेलमार्ग के चालू होने के साथ आस्तित्व में आया। यह 1900 में क्रॉसकाउंट्री हावड़ा-नागपुर-मुंबई लाइन पर एक स्टेशन बन गया।[1] राउरकेला 1960 में बारसुण लौह अयस्क खदानों से जुड़ा।[2] पहले के दिनों में राउरकेला का रेलवे स्टेशन महुलपाली गाँव के भीतर था। उन्नीस पचास के दशक में राउरकेला में भारत के पहले सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात संयंत्र की स्थापना के साथ रेलवे स्टेशन को महत्व मिला।[3] 1961-62 में इसका विद्युतीकरण किया गया था।[4]
व्यस्त स्टेशन
[संपादित करें]राउरकेला रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है।[5] १० ट्रेनें राउरकेला से चलती हैं, और १०१ ट्रेनें (सप्ताहांत और द्विसाप्ताहिक सहित) यहां से होकर गुजरती हैं।[6] यह कोलकाता-मुंबई दक्षिण पूर्वी रेलवे रेलमार्ग पर स्थित है जो भारत के दो महानगरों को जोड़ने वाला एक प्रमुख रेलमार्ग है। राउरकेला मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, रांची, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, नागपुर, पटना, विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, रायपुर, कटक, पुरी, बरहामपुर, समस्तीपुर और जम्मू-कश्मीर और रांची से जुड़ा हुआ है।
बिमलगढ़-तालचर परियोजना
[संपादित करें]156 कि॰मी॰ (97 मील) लंबी बिमलागढ़ को बोंडामुंडा-बरसूण शाखा लाइन से और तालचेर को संबलपुर-तालचेर-बारंग शाखा लाइन से जोडने के लिये परियोजना 2004-05 में स्वीकृत किया गया था और निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह रेलमार्ग जब पूर्ण हो जायेगी, तो राज्य की राजधानी राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच की दूरी 460 किमी (संबलपुर के माध्यम से) से घट कर 300 किमी तक रह जाएगी।[7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Major Events in the Formation of S.E. Railway". South Eastern Railway. Archived from the original on 1 April 2013. Retrieved 2012-12-05.
- ↑ "Bondamunda Junction". Archived from the original on 14 अप्रैल 2010. Retrieved 2012-12-08.
- ↑ "Steel Authority of India Limited – A Maharatna". Rourkela Steel Plant. SAIL. Archived from the original on 2 अक्तूबर 2010. Retrieved 2012-12-05.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "History of Electrification". IRFCA. Archived from the original on 19 अक्तूबर 2013. Retrieved 2012-12-05.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Indian Railways Passenger Reservation Enquiry". Availability in trains for Top 100 Booking Stations of Indian Railways. IRFCA. Archived from the original on 10 May 2014. Retrieved 2012-11-21.
- ↑ "Rourkela Railway Station details". indiantrains.org. Archived from the original on 15 July 2012. Retrieved 2012-12-05.
- ↑ "Bimlagarh-Talcher rail link: All decks cleared". welcomeorissa.com. Archived from the original on 4 March 2016. Retrieved 2012-12-08.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें] Rourkela travel guide from Wikivoyage