मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन
मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन | |
---|---|
क्षेत्रीय रेल और लाइट रेलवे स्टेशन | |
![]() | |
सामान्य जानकारी | |
स्थान | मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार भारत |
निर्देशांक | 26°07′20″N 85°22′40″E / 26.1222°N 85.3779°E |
उन्नति | 57 मीटर (187 फीट) |
स्वामित्व | पूर्वमध्य रेलवे |
संचालक | भारतीय रेल |
प्लेटफॉर्म | 8 |
ट्रैक | 22 |
निर्माण | |
संरचना प्रकार | स्टैंडर्ड (ऑन ग्राउंड स्टेशन) |
पार्किंग | उपलब्ध |
साइकिल सुविधाएँ | उपलब्ध |
अन्य जानकारी | |
स्थिति | फंक्शनिंग |
स्टेशन कोड | MFP |
ज़ोन | पूर्वमध्य रेलवे |
मण्डल | सोनपुर विभाग |
इतिहास | |
प्रारंभ | 1886 |
विद्युतित | 201025 kV AC 50 Hz[1] | ,
पूर्व नाम | पूर्व भारतीय रेलवे |
यात्री | |
Passengers | 3,57,075 हर दिन |
मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, स्टेशन कोड MFP, पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन में एक A1 श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। मुजफ्फरपुर जंक्शन भारतीय राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित है।
मुजफ्फरपुर जंक्शन भारतीय रेलवे के पूर्व मध्य रेलेवे जोन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जो उत्तर विहार में एक प्रमुख रेलवे हब के रूप में कार्य करता है। यह स्टेशन व्यापक रेल संपर्क प्रदान करता है, जिसमें प्रमुख शहरों के लिए दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं: नई दिल्ली, पटना, सिकंदराबाद, कोलकाता, वाराणसी, अहमदाबाद, मुम्बई, अमृतसर,पुणे, चेन्नई, बैंगलोर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, हावड़ा, उज्जैन, चेन्नई, हावड़ा
पुनर्विकास
[संपादित करें]बिहार में मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है। स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधा में बदलने के लिए पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसमें ₹442 करोड़ का अनुमानित निवेश किया जाएगा। यह परियोजना दिसंबर 2025 तक के लिए मानी जा रही है[3]
ट्रेनें
[संपादित करें]मुजफ्फरपुर जंक्शन बिहार के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहां प्रतिदिन 155-160 ट्रेनें रुकती हैं, इसके अलावा 31 ट्रेनें यहां से निकलती हैं और 31 ट्रेनें यहां समाप्त होती हैं।[4]
प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियाँ
[संपादित करें]- सप्तक्रांति एक्सप्रेस
- भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस
द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें
[संपादित करें]- पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
साप्ताहिक गाड़ियाँ
[संपादित करें]- मुजफ्फरपुर पुणे एसी स्पेशल
- मुजफ्फरपुर सिकंदराबाद स्पेशल
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
- बापूधाम एसएफ एक्सप्रेस
- तिरहुत एक्सप्रेस
- मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस
- साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कुछ उच्च प्राथमिकता वाली ट्रेनें:
[संपादित करें]- सप्तक्रांति एक्सप्रेस
- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
यात्रियों की आवाजाही
[संपादित करें]मुजफ्फरपुर जंक्शन भारतीय रेलवे के शीर्ष 100 बुकिंग स्टेशनों में से एक है। रेल मंत्रालय (भारत) की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में प्रभावशाली राजस्व आंकड़े हासिल किए:
[संपादित करें]- अर्जित राजस्व: ₹275 करोड़
- रैंक: राजस्व सृजन के मामले में 100 स्टेशनों में से 48वां स्थान
- कुल यात्री संख्या: 73,20,590
इसके अलावा, 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक, मुजफ्फरपुर जंक्शन ने अर्जित किया:
[संपादित करें]- राजस्व: ₹307 करोड़
प्लेटफार्म
[संपादित करें]मुजफ्फरपुर जंक्शन में आठ प्लेटफॉर्म हैं, जो तीन फुट ओवरब्रिज से जुड़े हैं और इनमें दो वॉशिंग पिट लाइन हैं।
प्लेटफॉर्म का उपयोग इस प्रकार किया जाता है:
[संपादित करें]- प्लेटफॉर्म 1: मुख्य रूप से हाजीपुर, बापूधाम मोतिहारी और सीतामढ़ी से आने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है।
- प्लेटफॉर्म 2 और 3: मुख्य रूप से समस्तीपुर जंक्शन की ओर से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकने वाली उच्च प्राथमिकता वाली ट्रेनों के लिए आरक्षित है।
- प्लेटफॉर्म 4 और 5: मुजफ्फरपुर जंक्शन से शुरू होने वाली और समाप्त होने वाली ट्रेनों के लिए उपयोग किया जाता है, साथ ही विशेष ट्रेनों को रोकने के लिए भी।
- प्लेटफॉर्म 6, 7 और 8: हाजीपुर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज और रक्सौल जाने वाली डेमू और मेमू ट्रेनों के लिए समर्पित है।[9]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "सपना साकार, अब फर्राटे भरेगी विद्युत ट्रेन". 21 जनवरी 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 July 2018.
- ↑ "Editing Muzaffarpur Junction railway station - Wikipedia". en.wikipedia.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-03-28.
- ↑ Redvelopment of Muzaffarpur Junction
- ↑ "Editing Muzaffarpur Junction railway station - Wikipedia". en.wikipedia.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-03-28.
- ↑ "गुड न्यूज! कटिहार से दिल्ली तक वाया सहरसा चलेगी ये ट्रेन, ...जानिए". Live Bihar News | लाइव बिहार न्यूज़. 2018-03-24. मूल से से 29 मार्च 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2018-03-29.
- ↑ [Arrival & Departures of Train at MFP
- ↑ "Indian Railways Passenger Reservation Enquiry". Availability in trains for Top 100 Booking Stations of Indian Railways. IRFCA. अभिगमन तिथि: 21 June 2013.
- ↑ [List of Revenue Generated by Railway Staion of Bihar in ECR Zone]
- ↑ Platforms