हबीबगंज रेलवे स्टेशन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (पूर्व नाम : हबीबगंज रेलवे स्टेशन) | |
|---|---|
| भारतीय रेलवे स्टेशन | |
रानी कमलापति रेलवे स्थानक | |
| सामान्य जानकारी | |
| स्थान | भोपाल, मध्य प्रदेश |
| उन्नति | 495.760 मीटर (1,626.51 फीट) |
| स्वामित्व | भारतीय रेल |
| लाइन(एँ)/रेखा(एँ) | नई दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेलमार्ग |
| प्लेटफॉर्म | ५ ब्राड गेज |
| ट्रैक | ६ ब्राड गेज |
| निर्माण | |
| संरचना प्रकार | स्टैन्डर्ड (on ground station) |
| पार्किंग | उपलब्ध |
| साइकिल सुविधाएँ | उपलब्ध |
| अन्य जानकारी | |
| स्टेशन कोड | RKMP |
| किराया क्षेत्र | पश्चिम मध्य रेलवे |
| इतिहास | |
| प्रारंभ | 1979 |
| विद्युतित | हाँ |
| Services | |
|
| |
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन[1] (पूर्व नाम : हबीबगंज जंक्शन) भारतीय रेल का एक रेलवे स्टेशन है। यह भोपाल शहर में स्थित है और भोपाल शहर का दूसरा रेलवे स्टेशन है। यह भारत का पहला आईएसओ प्रमाणित निजी रेलवे स्टेशन है। 14 नवंबर 2021 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम से बदल दिया गया है।

स्थान
[संपादित करें]हबीबगंज का रेलवे स्टेशन स्थित है:
- भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन से 7 km दूर
- भोपाल केंद्र से 10 km दूर
- भोपाल शहर के दक्षिणी क्षेत्र में वाणिज्यिक क्षेत्र महाराणा प्रताप नगर से 2 km दूर
नाम में परिवर्तन
[संपादित करें]14 नवंबर 2021 को हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति स्टेशन[2] कर दिया गया। भारतीय प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को भोपाल में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसका नाम बदलकर भोपाल रियासत की अंतिम हिंदू रानी गोंड समाज की गौरव रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है। भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर आदिवासी रानी के नाम पर रखा गया। इस स्टेशन को अब कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है। रेलवे स्टेशन में अब हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Bhopal: हबीबगंज स्टेशन का नाम हुआ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, पीएम कल करेंगे लोकार्पण". आज तक. अभिगमन तिथि: 2021-11-15.
- ↑ "हबीबगंज बना Rani Kamlapati station, देखें कैसा है एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन". आज तक. अभिगमन तिथि: 2021-11-15.