अकोला जंक्शन रेलवे स्टेशन
अकोला जंक्शन भारतीय रेलवे जंक्शन | |
---|---|
![]() भारतीय रेलवे लोगो | |
स्टेशन आंकड़े | |
पता |
अकोला, महाराष्ट्र, 444001 भारत |
निर्देशांक | 20°43′24″N 77°00′21″E / 20.7233°N 77.0057°Eनिर्देशांक: 20°43′24″N 77°00′21″E / 20.7233°N 77.0057°E |
ऊँचाई | 284 मीटर (932 फीट) |
लाइनें |
हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलमार्ग नागपुर-भुसावल खंड अकोला-रतलाम रेलमार्ग अकोला – सिकंदराबाद रेलमार्ग |
संरचना प्रकार | भूमि पर |
प्लेटफार्म | 7 |
वाहन-स्थल | उपलब्ध |
अन्य जानकारियां | |
आरंभ | 7 नवम्बर 1867 |
विद्युतीकृत | 1989–90 |
स्टेशन कूट | AK |
ज़ोन | मध्य रेलवे/दक्षिणमध्य रेलवे |
मण्डल | भुसावल रेलवे मंडल |
स्वामित्व | भारतीय रेलवे |
संचालक | भारतीय रेलवे |
स्टेशन स्तर | संचालित |
स्थान | |
|
अकोला जंक्शन, भारतीय राज्य महाराष्ट्र में अकोला जिले के अकोला शहर में स्थित एक रेलवे जंक्शन स्टेशन है। यह हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलमार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है। यहां से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के लिए एक ब्रॉड गेज लाइन उपलब्ध है, और अकोला-रतलाम मीटर गेज रेलमार्ग का गेज रूपांतरण किया जा रहा है।
इतिहास[संपादित करें]
भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे तक चली। मई, 1854 तक, ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे की बॉम्बे-ठाणे मार्ग को कल्याण तक बढ़ाया गया। भुसावल रेलवे स्टेशन 1860 में स्थापित किया गया था और 1867 में जीआईपीआर शाखा मार्ग को नागपुर तक बढ़ाया गया था।[1]
विद्युतीकरण[संपादित करें]
भुसावल क्षेत्र में रेलवे लाइन का 1989–90 में विद्युतीकृत हुआ।[2]
गेज परिवर्तन[संपादित करें]
इससे पहले 1,469 किलोमीटर (913 मील) लंबी मीटर गेज रेलमार्ग जयपुर से सिकंदराबाद होते हुए अकोला तक मौजूद था। इसमें से जयपुर से इंदौर और सिकंदराबाद-पूर्णा-अकोला खंडों को पहले ही ब्रॉड गेज में बदल दिया गया है और रतलाम-अकोला खंड के गेज परिवर्तन को 2008 में मंजूरी दे दी गई है, महू - खंडवा का गेज परिवर्तन कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।[3]
सुविधाएं[संपादित करें]
अकोला रेलवे स्टेशन पर उपस्थित सुविधाओं में कम्प्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालय, ग्राहक ट्रंक डायलिंग / सार्वजनिक कॉल ऑफिस बूथ, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, शाकाहारी और मांसाहारी जलपान और बुक स्टाल आदि शामिल हैं।[4]
यातायात[संपादित करें]
अकोला रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है।[5] १३८ ट्रेनें (सप्ताहिक और द्विसप्ताहिक सहित) अकोला रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं।[6]
चित्र दीर्घा[संपादित करें]
-
कचेगुड़ा अकोला इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म से गुजरती हुई।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Chronology of railways in India, Part 2 (1832–1865). "IR History: Early Days – I". IRFCA. मूल से 7 मार्च 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-08.
- ↑ "History of Electrification". IRFCA. मूल से 19 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-08.
- ↑ "Gauge conversion of Ratlam-Khandwa-Mhow-Akola". Press Information Bureau. मूल से 17 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-08.
- ↑ "Nasik to Akola trains". makemytrip. मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-08.
- ↑ "Indian Railways Passenger Reservation Enquiry". Availability in trains for Top 100 Booking Stations of Indian Railways. IRFCA. मूल से 10 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-11-21.
- ↑ "Akola Junction railway station". www.triposo.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-05.