आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक
आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (Index of Economic Freedom) हेरिटेज फॉउण्डेशन तथा वाल स्ट्रीट जर्नल द्वारा सृजित १० आर्थिक मापांकों में से एक है। इस मापांक का कथित उद्देश्य विश्व के विभिन्न राष्ट्रों में मौजूद आर्थिक स्वतंत्रता की दशा का मापन करना है।
[संपादित करें] सन २०१० का आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक
द हेरिटेज फाउंडेशन तथा वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा 20 जनवरी 2010 को जारी 16वें आर्थिक स्वतंत्रता इंडेक्स में भारत 124वें स्थान पर एवं हांगकांग प्रथम स्थान पर रहा. सिंगापुर का द्वितीय एवं ऑस्ट्रेलिया का तृतीय स्थान पर रहे. सर्वेक्षण में 179 देश शामिल किए गए. भारत के साथ ही अन्य ब्रिक देश ब्राजील, रूस और चीन भी इस सूची में नीचे की ओर खिसक गए. इस सूची में ब्राजील 113वें, चीन 140वें तथा रूस 143वें स्थान पर रहे. उत्तरी कोरिया को सूची में अंतिम अर्थात 179वां स्थान प्राप्त हुआ. इसके साथ ही फाउंडेशन ने भ्रष्टाचार के मामलों के संदर्भ में 179 देशों की सूची जारी की जिसमें भारत 85 वें स्थान पर रहा।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- Index of Economic Freedom from the Heritage Foundation
- The Failings of the Economic Freedom Index by Stefan Karlsson from the Ludwig von Mises Institute
- Free Free At Last by John Miller in Dollars & Sense