भूमध्यरेखीय गिनी
| भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य República de Guinea Ecuatorial |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: Unidad, Paz, Justicia(स्पेनिश)एकता, शांति, न्याय | |||||
| राष्ट्रगान: कैमिनीमोस पिसांदो ला सेंदा | |||||
| राजधानी (और सबसे बड़ा शहर) |
मलाबो 3°21′ N 8°40′ E |
||||
| राजभाषा(एँ) | स्पेनिश, फ्रांसीसी, पुर्तगाली | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | राष्ट्रपति गणराज्य | ||||
| - राष्ट्रपति | तियोजोरो ओबियांग ग्युइमा बासोगो | ||||
| - प्रधानमंत्री | रिकार्डो मेंग्यू ओबामा फूबे | ||||
| स्वतंत्रता | |||||
| - स्पेन से | 12 अक्टूबर 1968 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 28,051 किमी² (144वां) 10,828 मील² |
||||
| - जल(%) | नगण्य | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2005 अनुमान | 504,000 (166वां) | ||||
| - जन घनत्व | 18/किमी² (187वां) 47/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2005 अनुमान | ||||
| - कुल | $23,796 मिलियन (112वां) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $ 50,200 (चौथा) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | केन्द्रीय अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक (XAF) |
||||
| समय मंडल | WAT (यूटीसी +1) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | आकलन नहीं (यूटीसी +1) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .gq | ||||
| दूरभाष कोड | +240 | ||||
भूमध्यरेखीय गिनी, आधिकारिक तौर पर भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य (स्पेनिश: República de Guinea Ecuatorial, फ्रांसीसी: République de Guinée Équatoriale) मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। 28,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले महाद्वीपीय अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश की आबादी करीबन पांच लाख है। यह देश दो हिस्सो में बंटा है, महाद्वीपीय क्षेत्र (रियो मुनि), जिसमें कोरिस्को, ईलोबे ग्रांडे और ईलोबे चिको जैसे कई छोटे अपतटीय द्वीप आते हैं, तो दूसरी ओर द्वीपीय क्षेत्र है, जिसमें अन्नोबोन द्वीप और बायोको द्वीप (पूर्व फर्नाडो पो) शामिल हैं, जहां राजधानी मलाबो स्थित है।
अन्नोबोन, भूमध्यरेखीय गिनी के धुर दक्षिणी में भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में स्थित द्वीप है। बायोको द्वीप भूमध्यरेखीय गिनी के सबसे धुर उत्तरी द्वीप है। इस दोनों द्वीपों के बीच पूरब की ओर मुख्य भूमि क्षेत्र है। भूमध्यरेखीय गिनी के उत्तर में कैमरून, दक्षिण और पूर्व में गैबॉन और पश्चिम में गिनी की खाड़ी स्थित है। पूर्व में स्पानी गिनी उपनिवेश के नाम से विख्यात इस देश को स्वतंत्रता के बाद भूमध्य रेखा और गिनी की खाड़ी की समीपता के मद्देनजर भूमध्यरेखीय गिनी का नाम दिया गया। सेउटा और मेलिला के अलावा भूमध्यरेखीय गिनी अफ्रीका मुख्य भूमि में स्थित एक ऐसा देश है, जहां की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है।
जनसंख्या की दृष्टि से महाद्वीपीय अफ्रीका में भूमध्यरेखीय गिनी तीसरा सबसे छोटा देश है वहीं संयुक्त राष्ट्र के महाद्वीपीय अफ्रीका सदस्यों में दूसरा सबसे छोटा सदस्य है। हाल के वर्षों में खासी पेट्रोलियम के भंडार की खोज से देश के आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल रही है। 2008 की स्थिति में प्रमुख तेल निर्यातक देशों की सूची में शामिल होने की वजह से भले ही प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से 31वें स्थान पर पहुंच गया हो, लेकिन यह धन केवल कुछ लोगों के हाथों में है, जिसकी वजह से मानव विकास सूचकांक में देश 115वें स्थान पर है।
संदर्भ [संपादित करें]