मलावी
| मलावी गणराज्य Chalo cha Malawi, Dziko la Malawi |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: एकता और स्वतंत्रता | |||||
| राष्ट्रगान: Mulungu dalitsa Malaŵi (चिचेवा) "हे भगवान, हमारे मलावी को आशीष दो" |
|||||
| राजधानी | लिलोंग्वे 13°57′ S 33°42′ E |
||||
|---|---|---|---|---|---|
| सबसे बडा़ नगर | ब्लांतायरे | ||||
| राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | ||||
| सरकार | बहु-दलीय लोकतंत्र | ||||
| - राष्ट्रपति | बिंगु वा मुथारिका | ||||
| - उप-राष्ट्रपति | जोस बांदा | ||||
| स्वतंत्रता | यूके से | ||||
| - स्वतंत्रता की घोषणा | 6 जुलाई, 1964 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 118,484 किमी² (99 वां) 45,747 मील² |
||||
| - जल(%) | 20.6% | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 15,263,000 (-) | ||||
| - 1998 जनगणना | 9,933,868 | ||||
| - जन घनत्व | 128.8/किमी² (94 वां) 333.6/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $11.412 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $835 (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2008) | |||||
| मुद्रा | क्वाचा (D) (MWK) |
||||
| समय मंडल | सीएटी (यूटीसी +2) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | आकलन नहीं (यूटीसी +2) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .mw | ||||
| दूरभाष कोड | ++265 | ||||
मलावी गणराज्य दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में न्यासालैंड कहा जाता था। इसके उत्तरपश्चिम में तंजानिया और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में मोजाम्बिक स्थित है। मलावी झील इस देश की सीमा तंजानिया और मोजाम्बिक से निर्धारित करती है। देश का कुल क्षेत्रफल 118,000 वर्ग किमी है, जहां 13,900,000 से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसकी राजधानी लिलोंग्वा और सबसे बड़ा शहर ब्लांतायर है। मलावी नाम क्षेत्र में रहने वाले न्यांजा लोगों के पुराने नाम मारावी से पड़ा है।
मलावी दुनिया के सबसे निर्धन और सबसे सघन बसे देशों में शुमार किया जाता है। अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में रहने वाली जनता के सहारे कृषि पर पूरी तरह से निर्भर है। मलावी सरकार विकास के लिए बहुत हद तक बाहरी मदद पर निर्भर है, हालांकि वर्ष 2000 के बाद से इस पर कमी आई है। मलावी सरकार के सामने अर्थव्यवस्था के विकास, शिक्षा में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक रूप से सक्षम बनने जैसी कई समस्याएं खड़ी हैं। वर्ष 2005 के बाद से इन बिन्दुओं की ओर ध्यान देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम भी नजर आने लगे हैं।