गिनी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| गिनी गणराज्य République de Guinée |
|||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: "Travail, Justice, Solidarité" (फ्रांसीसी) "कार्य, न्याय, और प्रतिबद्धता" |
|||||
| राष्ट्र-गान: Liberté (फ्रांसीसी) "स्वतंत्रता" |
|||||
| राजधानी (और सबसे बडा़ शहर) |
कोनाक्री 9°31′ N 13°42′ O |
||||
| राजभाषा(एँ) | फ्रांसीसी | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | सैन्य तानाशाही | ||||
| - राष्ट्रपति | मूसा दादीस कमारा | ||||
| - प्रधानमंत्री | काबिने कोमारा | ||||
| स्वतंत्रता | |||||
| - फ्रांस से ¹ | 2 अक्टूबर, 1958 | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 245,857 किमी² (78 वां) 94,926 मील² |
||||
| - जल(%) | नगण्य | ||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2009 अनुमान | 10,069,000 (85) | ||||
| - 1996 जनगणना | 7,156,406 | ||||
| - जन घनत्व | 40.9/किमी² (164 वां) 106.1/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2008 अनुमान | ||||
| - कुल | $10.308 बिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | $1,002 (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2007) | |||||
| मुद्रा | गिनीयन फ्रांक (GNF) |
||||
| समय मंडल | (यूटीसी +0) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .gn | ||||
| दूरभाष कोड | +224 | ||||
गिनी, आधिकारिक तौर पर गिनी गणराज्य, पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है, जहां इसकी पश्चिमी सीमा अंध महासागर से मिलती है। अंध महासागर के अलावा गिनी-बिसाऊ भी देश के पश्चिम में स्थित है। अंदरूनी हिस्सों में उत्तरी सीमा पर सेनेगल और उत्तर और उत्तर-पूर्व में माली स्थित है। दक्षिण पूर्व की ओर कोट द' आईवोर है, दक्षिण में लाइबेरिया और दक्षिण पश्चिम में सियेरा लियोन स्थित हैं। देश के मध्य से बहने वाली नाइजर नदी पानी के साथ-साथ जल परिवहन की सुविधा मुहैय्या कराती है।
कोनाक्री देश का सबसे बड़ा शहर और राजधानी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकार का मुख्यालय भी है। देश को कभी-कभी पड़ोसी देश गिनी-बिसाउ से अलग बताने के लिए गिनी-कोनाक्री भी कहा जाता है। गिनी में चौबीस जातीय समूहों का वास है, जिनमें से तीन सबसे बड़े और सबसे प्रभावी समूह फुला, मंदिनका और सुसु हैं।
[संपादित करें] भाषाएँ
इसकी राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। इसकी मुख्यभाषाएँ हैं मान्दिन्गो, फुला तथा सुसु।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()