फ़्रान्सीसी भाषा
|
|
||
|---|---|---|
| जिन देशों में प्रचलित है | फ़्रांस, कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, माल्टा, मोनेको और ऐण्डोरा, ओस्टा घाटी (इटली), लक्ज़म्बर्ग, हैती, लुईज़ियाना (अमरीका), बेनिन, मैडागास्कर और अन्य बहुत से देशों में। | |
| कुल बोलनेवाले | ९ करोड़ (मातृभाषा)
१९ करोड़ (द्वितीय भाषा) |
|
| विज्ञान वर्गीकरण |
|
|
|
|
||
| राजभाषा | २९ देश संयुक्त राष्ट्र यूरोपीय संघ ला फ़्रेंकोफ़ोनी नाटो नाफ़्टा अन्य अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ |
|
|
|
||
| आइएसओ 639-1: | fr | |
| आइएसओ 639-2: | (B) ffre | (T) fra
SIL=FRA |
फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है और विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है, १९ करोड़ द्वारा दूसरी भाषा के रूप में, और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है, और विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। अन्य बोलने वालो में से अधिकतर कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग, और मोनेको।
फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन, और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों कि जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा।
यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी, और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी।
[संपादित करें] ध्वनियाँ
फ़्रांसिसी में कई ऐसी ध्वनियाँ हैं जो अंग्रेज़ी नहीं होतीं, और इसलिये इनको देवनागरी लिपि में नहीं लिखा जा सकता।
[संपादित करें] उच्चारण
लिखी हुई फ़्रांसिसी में अगर शब्द के अंत में अगर ये व्यंजन आते हैं : s, t, f, c, q, (r), x, p, n, m, तो साधारणतया इनका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अगर वर्तनी(स्पेलिंग) है français, तो उसका उच्चारण होगा फ़्राँसे, न कि फ़्रान्सेस्। "न" और "म" स्वरों को नासिक्य बना सकते हैं। अन्य व्यंजन जब शब्द के अंत में आते हैं तो ज़्यादातर उनका उच्चारण होता है। पर अगर कोई फ़्रांसिसी के अपने उच्चारण नियमों को अच्छी तरह समझ जाये तो वो मान जायेगा कि इसमें अंग्रेज़ी से बेहतर नियमबद्धता है।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- Dictionnaire hindi-français/français-hindi Dictionaric 10 000 entrées le 01/01/2012 (फ्रेंच शब्दकोश : हिन्दी<==>फ्रांसीसी ; १०००० से अधिक शब्द)