स्लोवेने भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(स्लोवेनियन भाषा से अनुप्रेषित)

स्लोवेने या स्लोवेनियाई दुनियाभर में लगभग २४ लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक दक्षिण स्लाव भाषा है, जिसमें से अधिकांश स्लोवेनिया में रहते हैं। स्लोवेने यूरोपीय संघ की 23 आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

मानक स्लोवेन[संपादित करें]

मानक स्लोवेने राष्ट्रीय भाषा है, जो 18 वीं सदी में केन्द्रीय स्लोवेने बोलियों से विकसित हुई और 19 वीं और 20 वीं सदी में और समेकित हुई। हालाँकि पुराने क्षेत्रीय ग्रामीण बोलियों से इतर विविधताएं अभी भी मौजूद हैं, लेकिन लेखनी और बोलचाल में भाषा एक और मानक है। हालाँकि इस भाषा पर विलुप्त होने का आसन्न संकट नहीं है, लेकिन पिछली शताब्दियों में इस तरह की बोलियां लगातार हास की ओर अग्रसर हैं, भले ही इन पर पर्याप्त शोध किया गया हो और उनके इस्तेमाल के लिए स्थानीय सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता हो।