जर्मन भाषा
|
|
||
|---|---|---|
| जिन देशों में प्रचलित है | जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्ज़रलैंड, लक्सेम्बर्ग, लीश्टेनश्टाइन, फ़्रांस (अल्सेस, लोरेन), इटली (दक्षिण तिरोल), बेल्जियम (उत्तर बेल्जियम, आर्लोन), डेनमार्क (दक्षिण यूतलान्द), ब्राज़ील (रिओग्रन्देंसर हुंसरुकिश), आर्जेंटीना, मेक्सिको, परगुआय, चिली, नमिबिया, दक्षिण अफ़्रीका, पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, चेक गणराज्य, रूस (ओब्लास्ट ओम्स्क, ओब्लास्ट सारातोव और अल्टाइ क्राइ), संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा (किचनर), कज़ाखस्तान, वैटिकन शहर, क्रोएशिया, सर्बिया |
|
| कुल बोलनेवाले | लगभग १४.१ करोड़ (१२ करोड़ मातृभाषा और २.१ करोड़ द्वितीय भाषा) |
|
| विज्ञान वर्गीकरण |
||
|
|
||
| राजभाषा | जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लीश्टेनश्टाइन, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम, लक्सेम्बर्ग, इटली (दक्षिण तिरोल), यूरोपीय संघ | |
|
|
||
| आइएसओ 639-1: | de | |
| आइएसओ 639-2: | (B) ger | (T) deu |
| एसआइएल आइएसओ 639-3: | deu (या GER) | |
जर्मन भाषा (जर्मन : Deutsch, डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है । ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है । ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ) । ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है । अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है । लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है । आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं ।
जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं।
उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं।
हिन्दी-जर्मन बोलचाल के वाक्य [संपादित करें]
मैं थक गया हूँ। -- Ich bin müde.
मुझे एक नौकरी की जरूरत है। -- Ich brauche einen job.
मैं खाना चाहता हूँ। -- Ich will essen.
मुझे नींद आ रही हूँ। -- Ich bin schläfrig.
मुझे खाने की जरूरत है। -- Ich brauche zu essen.
मैं आराम करना चाहता हूँ। -- Du möchtest dich entspannen.
मुझे भूख लगी है। -- Ich bin hungrig.
मुझे आराम करने की जरूरत है। -- Ich brauche, um zu entspannen.
मुझे छोड़ना चाहते हैं। -- Ich will abreisen.
मुझे ठंड लग रही है। -- Mir ist kalt.
मुझे अध्ययन करने की आवश्यकता है। -- Ich brauche, um zu studieren.
मैं जाना चाहता हूँ। -- Ich will gehen.
मुझे गर्मी लग रही है। -- Ich bin heiß.
मुझे खत्म करने की जरूरत है। -- Ich brauche bis zum ende.
मैं सोना चाहता हूँ। -- Ich will schlafen.
जर्मन साहित्य [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- हिन्दी --> जर्मन शब्दकोश
- जर्मन --> हिन्दी शब्दकोश
- हिन्दी-जर्मन शब्दकोष
- हिन्दी-जर्मन शब्दावली
- हिन्दी माध्यम से जर्मन भाषा सीखें
- जर्मन भाषा सीखें (DW)
- The Goethe Institute: German Government sponsored organisation for the promotion of the German language and culture.
- Free German Language Course
- Deutsche Welle German courses
- Comprehensive and free Basic German Course
- German Pronouns: Nominative Case
- German Pronouns: Accusative Case
- Free Online German Lessons
- The Leo Dictionaries: A German language portal featuring German-English, German-French, German-Spanish, German-Italian and German-Chinese dictionaries, with forums and a search function
- Online German Course: A free online German course for absolute beginners.
यह भूगोल-सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते है।