फ़्रान्सीसी भाषा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(फ़्रांसीसी भाषा से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
फ़्रांसीसी
जिन देशों में प्रचलित है फ़्रांस, कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, माल्टा, मोनेको और ऐण्डोरा, ओस्टा घाटी (इटली), लक्ज़म्बर्ग, हैती, लुईज़ियाना (अमरीका), बेनिन, मैडागास्कर और अन्य बहुत से देशों में।
कुल बोलनेवाले ९ करोड़ (मातृभाषा)

१९ करोड़ (द्वितीय भाषा)
२०-४० करोड़ (कुल)

विज्ञान
वर्गीकरण
फ़्रांसीसी
आधिकारिक स्थिति
राजभाषा २९ देश
संयुक्त राष्ट्र
यूरोपीय संघ
ला फ़्रेंकोफ़ोनी
नाटो
नाफ़्टा
अन्य अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ
भाषा कूट
आइएसओ 639-1: fr
आइएसओ 639-2: (B) ffre (T) fra

SIL=FRA

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है और विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है, १९ करोड़ द्वारा दूसरी भाषा के रूप में, और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है, और विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। अन्य बोलने वालो में से अधिकतर कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग, और मोनेको

फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन, और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों कि जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा।

यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी, और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी।

[संपादित करें] ध्वनियाँ

फ़्रांसिसी में कई ऐसी ध्वनियाँ हैं जो अंग्रेज़ी नहीं होतीं, और इसलिये इनको देवनागरी लिपि में नहीं लिखा जा सकता।

[संपादित करें] उच्चारण

विश्व में फ़्रांसिसी भाषा गहरा नीला : मातृभाषा , नीला : राजभाषा, हल्का नीला : सांस्कृतिक भाषा , हरा : अल्पसंख्यक भाषा

लिखी हुई फ़्रांसिसी में अगर शब्द के अंत में अगर ये व्यंजन आते हैं : s, t, f, c, q, (r), x, p, n, m, तो साधारणतया इनका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अगर वर्तनी(स्पेलिंग) है français, तो उसका उच्चारण होगा फ़्राँसे, न कि फ़्रान्सेस्। "न" और "म" स्वरों को नासिक्य बना सकते हैं। अन्य व्यंजन जब शब्द के अंत में आते हैं तो ज़्यादातर उनका उच्चारण होता है। पर अगर कोई फ़्रांसिसी के अपने उच्चारण नियमों को अच्छी तरह समझ जाये तो वो मान जायेगा कि इसमें अंग्रेज़ी से बेहतर नियमबद्धता है।


विश्व की प्रमुख भाषाएँ पृथ्वी
मंदारिन भाषा | कैंटोरिन भाषा | वुव भाषा | मिन भाषा | होक्का भाषा | अंग्रेजी भाषा | हिन्दी भाषा | रूसी भाषा | अरबी भाषा | बंगाली भाषा | पुर्तगाली भाषा | जापानी भाषा | फ़्रांसीसी भाषा | जर्मन भाषा | उर्दू भाषा | पंजाबी भाषा | कोरियाई भाषा | तेलुगू भाषा | इटालियन भाषा | तमिल भाषा | मराठी भाषा | जवानीज भाषा | वियतनामी भाषा | तुर्की भाषा | थाई भाषा | उक्रेनियन भाषा | स्वाहिली भाषा | पोलिश भाषा | कन्नड़ भाषा | गुजराती भाषा | मलयालम भाषा | टागालोग भाषा | फ़ारसी भाषा | हौसा भाषा | बर्मी भाषा | उड़िया भाषा | सूडानीज भाषा | रोमानियन भाषा | पश्तो भाषा | डच-फ्लेमिश भाषा | सर्बी क्रोएशियन भाषा | असमी भाषा | योऊबा भाषा | सिंधी भाषा | इबो भाषा | अम्हारिक भाषा | हंगेरियन भाषा | अजेरी भाषा | नेपाली भाषा | चेक भाषा | सिंहली भाषा | सेबुआनो भाषा | फुला भाषा | उजबेक भाषा | मलागासी भाषा | ग्रीक भाषा | अफ्रीकांस भाषा | कुर्दिश भाषा | गाला भाषा | मदुरीसी भाषा | बाइलोरशियन भाषा | कैटलन भाषा | नियांगा भाषा | ओरोम भाषा | स्वीडिश भाषा | बुल्गारियन भाषा | मलिन्के भाषा | कजाक भाषा | रूवान्डा भाषा | कुएचुआ भाषा | शोना भाषा | ततार भाषा | ख्मेर भाषा | जुलू भाषा | उइगुर भाषा | सोमाली भाषा | लिंगाला भाषा | त्वाई-फान्टे भाषा | इलोकानो भाषा | जोशा भाषा | मिनान कबाऊ भाषा | यी (लोलो) भाषा | फिनिश भाषा | बोलोफ भाषा | रूंडी भाषा | नर्वेजियन भाषा | स्लोवाक भाषा | आर्मेनियन भाषा | तिब्बती भाषा | संथाली भाषा | अल्बेनियन भाषा | मियाओ भाषा | मंगोलियन भाषा | किकियू भाषा | जार्जियन भाषा | हिब्रू भाषा | मोरे भाषा | लाओ भाषा | नियाना भाषा | गुआरानी भाषा | बटक तोबा भाषा कनूरी भाषा | टिग्रीनिया भाषा | बाइकोल भाषा | बलूची भाषा | अचाइनीज भाषा | बुंडा भाषा बालानीज भाषा | मकुआ भाषा | कांगो भाषा बिलि भाषा | टर्पमैन भाषा | एबी भाषा | स्वाना भाषा | शान भाषा | कम्बा भाषा | लुओ भाषा | लैटनियन भाषा | स्लोवेनियन भाषा चुवाश भाषा | गोंडी भाषा | बेम्बा भाषा | मेसिडोनियन भाषा | किरगिज भाषा | टुलू भाषा | मेंडे भाषा | मार्डविन भाषा | करेन भाषा सिडाम भाषा | एस्तोनियन भाषा | बाश्किर भाषा | फोन भाषा

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ