किर्गिज़ भाषा
| भाषा का नाम | ||
|---|---|---|
| Kыргыз тили, قىرعىز تىلى | ||
| बोली जाती है | — | |
| क्षेत्र | — | |
| कुल बोलने वाले | — | |
| भाषा परिवार | अल्ताई[1] (विवादित)
|
|
| आधिकारिक स्तर | ||
| आधिकारिक भाषा घोषित | किर्गिज़स्तान | |
| नियामक | कोई आधिकारिक नियमन नहीं | |
| भाषा कूट | ||
| ISO 639-1 | ky | |
| ISO 639-2 | kir | |
| ISO 639-3 | kir | |
| Note: This page may contain IPA phonetic symbols in Unicode. | ||
किर्गिज़ एक तुर्की भाषा है और रूसी भाषा के अतिरिक्त यह किर्गिज़स्तान की आधिकारिक भाषा है। कुल के हिसाब से यह अल्तेय से बहुत निकट से और कज़ाख से दूर से जुड़ती है। हालांकि वर्तमान समय में भाषीय सम्मिलन की वजह से किर्गिज़ और कज़ाख के बीच ज्यादा निकटता नजर आती है।
किर्गिज़ भाषा किर्गिज़स्तान, चीन, अफ़गानिस्तान, कज़ाख़िस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्की, उज़्बेकिस्तान, पाकिस्तान और रूस में करीबन 40 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है। किर्गिज़ २०वीं शताब्दी तक मूलतः संशोधित अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल किया जाने लगा। बाद में सोवियत संघ के प्रभाव की वजह से सिरिलिक वर्णमाला मानक बन गई और आज तक चलन में है। हालांकि कुछ लोग आज भी अरबी लिपि का उपयोग करते हैं। सोवियत संघ के 1991 में विघटन और देश के स्वतंत्र होने के बाद से किर्गिज़ भाषा को पुनः रोमन लिपि में कुछ किर्गिज राजनीतिज्ञ बात कह रहे हैं, लेकिन इस योजना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Linguistic Lineage for Kyrgyz, Ethnologue (ऍथनोलॉग)